Election Commission of India (ECI) Jharkhand Election/Chunav Results 2024 http://www.eciresults.nic.in, eci.gov.in: आज झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हुए हैं। वोटों की काउंटिंग जारी हैं और चुनाव अपनी वेबसाइट पर एक-एक सीट के रुझान शेयर कर रहे हैं। अब तक के रुझाने मे एनडीए को बड़ा झटका लगा है और इंडिया गठबंधन 50 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडी 33 सीटों पर आकर अटक गया है। बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रामक चुनाव प्रचार किया था लेकिन अब बीजेपी का कैंपेन नतीजों में फुस्स हो गया है। जनता ने अब तक के रुझानों में यह संकेत दिया है कि झारखंड में तो हेमंत सोरेन का ही राज चलेगा।

Jharkhand Election Results 2024 LIVE | Maharashtra-Jharkhand Election Results 2024

झारखंड में पिछले चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। जेएमएम और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और 5 साल तक मुख्यमंत्री पद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने संभाला था। अब सोरेन के सामने अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है, जबकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में आक्रामक कैंपेन किया था। अब यह देखना होगा कि नतीजा क्या रहता है। यहां पढ़िए आज की अन्य बड़ी खबरें

Maharashtra Election Results 2024 | Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे

राजनीतिक दलसीटें
JMM34
BJP21
Congress16
CPIML02
RJD04
AJSU01
LJPRV01

Live Updates

ECI की वेबसाइट से झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...

21:21 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: झारखंड चुनाव नतीजों का लेटेस्ट अपडेट

झारखंड विधानसभा चुनाव में मतगणना के तहत अब तक आए नतीजों के आंकड़े इस प्रकार हैं।BJP- 21JMM- 34Congress-14 RJD- 04LJPVR-01CPIML- 01AJSU- 01

19:21 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: झारखंड चुनाव नतीजों पर आई Rahul Gandhi की पहली प्रतिक्रिया

झारखंड के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा कि झारखंड के लोगों का INDIA को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है।

18:55 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: सीता सोरेन की जामताड़ा में मिली करारी शिकस्त, देवर हेमंत सोरेन को झटका देकर थामा था बीजेपी का दामन

झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट पर BJP की तरफ से सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन चुनाव लड़ रही थीं, लेकिन उन्हें बुरी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। इरफान अंसारी ने बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को 43676 वोट से शिकस्त दी है।

17:46 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: चुनाव आयोग के आंकड़ों में अब तक क्या रहे रुझान

चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटों की गिनती के आधार पर अब तक आए रुझानों के मुताबिक, झारखंड में JMM-Congress इंडिया गठबंधन की 56 सीटों पर बढ़त के साथ प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है। वहीं बीजेपी का सूपड़ा साफ हो चुका है। पार्टी 2019 के विधानसभा चुनावों का नतीजा भी नहीं दोहरा पाई है और 21-22 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

16:51 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM बनी सबसे बड़ी पार्टी

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है और जेएमएम राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। झारखंड में बीजेपी अपना पुराना प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पाई है।

JMM- 35

BJP- 20

Congress-16

CPIML- 02

RJD- 04

JKLM- 02

AJSU- 01

LJP- 01

16:20 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: धनवार विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे

Dhanwar Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: धनवर सीट पर क्या है चुनावी रुझान क्या हैं?

बाबूलाल मरांडी - BJP - 53749

निजामुद्दीन अंसारी - JMM - 34046

15:56 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: कोडरमा सीट के चुनाव नतीजे

Kodarma Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: कोडरमा विधानसभा सीट पर कौन चल रहा आगे?

डॉक्टर नीरा यादव - BJP - 65350

सुभाष प्रसाद यादव - JMM - 58476

15:49 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: बरहेट सीट पर कौन आगे?

Barhait Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: बरहेट विधानसभा सीट पर 17 राउंड की काउंटिंग के बाद चुनावी नतीजे

हेमंत सोरेन - JMM - 79525

गेमलियाल हेब्रोम - BJP - 48083

15:07 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: झारखंड में विधानसभा चुनाव के अब तक के नतीजे

झारखंड में जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया है।

JMM- 33

BJP- 22

Congress- 16

CPIML- 02

RJD- 05

JKLM- 02

AJSU-00

LJP- 01

14:40 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: रांची विधानसभा सीट से कौन आगे?

Ranchi Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: 10 राउंड की वोटिंग के बाद रांची विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम

चंद्रशेखर प्रसाद सिंह - बीजेपी - 23308

महुआ मांझी - JMM - 38797

14:03 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: जमशेदपुर ईस्ट सीट से कौन आगे?

Jamshedpur East Vidhan Sabha Chunav Results 2024: जमशेदपुर विधानसभा सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी आगे

पूर्णिमा साहू - BJP - 63831

अजॉय कुमार - Congress - 36476

13:47 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: गांडेय सीट से कौन आगे?

Gandey Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: गांडेय विधानसभा सीट पर 10 राउंड की मतगणना के बाद नतीजे

मुनिया देवी - BJP - 55846

कल्पना सोरेन - JMM - 48212

13:39 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: गोड्डा विधानसभा सीट पर कौन जीत रहा है?

Gooda Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: गोड्डा विधानसभा सीट के अब तक 15 राउंड की मतगणना हो चुकी है और 25 राउंड की कुल वोटिंग होनी है।

संजय प्रसाद यादव - आरजेडी - 62290

अमित कुमार मंडल - BJP - 42372

13:23 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: दुमका विधानसभा सीट कौैन जीत रहा?

Dumka Seat Election Results LIVE: दुमका विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे लाइव

BJP - सुनील सोरेन - 50795

JMM - बसंत सोरेन - 46691

13:20 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: दुमका विधानसभा सीट पर सीमा सोरेन आगे

Dumka Seat Election Results: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर जारी काउंटिंग के तहत रुझानों में दुमका सीट के नतीजे भी आ रहे हैं। दुमका विधानसभा सीट से बीजेपी के सुनील सोरेन आगे चल रहे हैं। सुनील सोरेन 4104 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर जेएमएम के बसंत सोरेन दूसरे नंबर पर हैं।

BJP - सुनील सोरेन - 50795

JMM - बसंत सोरेन - 46691

13:10 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: सारयकेला सीट के चुनावी रुझान

7 राउंड की काउंटिंग के बाद सारयकेला विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे

चंपई सोरेन - BJP - 77175

गणेश महली - JMM - 36349

12:54 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: झारखंड चुनाव रुझानों पर क्या बोले लेफ्ट के नेता डी.राजा

झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर CPI नेता डी राजा ने कहा कि ये सभी शुरुआती रुझान हैं। अगर ये रुझान जारी रहे तो महाराष्ट्र में बीजेपी और उसके सहयोगी जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। जहां तक ​​झारखंड का सवाल है, JMM और कांग्रेस और उसके सहयोगी निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे। हमें अंतिम परिणाम और महाराष्ट्र और झारखंड के लोगों के फैसले का इंतजार करना चाहिए। झारखंड के लोग बीजेपी और उसके नेताओं द्वारा चलाए जा रहे अभियान से बिल्कुल भी आश्वस्त नहीं हैं। जिस तरह से वे घुसपैठ और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे थे, उससे झारखंड के लोग आश्वस्त नहीं हो पाए।

12:42 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE:अब तक के रुझानों में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जारी काउंटिंग में इंडिया गठबंधन 49 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल कर रहा है।

INDIA- 49

NDA- 30

Others- 2

12:05 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने विधायकों की सुरक्षा को लेकर कहा कि शिकारी आएंगे और चारा डालेंगे। हम इसके लिए तैयार हैं। झारखंड में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर सकता। सीएम हेमंत सोरेन को सरकार को अस्थिर करने के लिए जेल भेजा गया था, उस समय भी हमने ऐसी सभी कोशिशों को विफल कर दिया। उन्हें अब ऐसा करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। अगर वे ऐसा करने की हिम्मत करते हैं, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। खुद को एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए देख सकते हैं...हमारी सरकार बनना तय है।

11:44 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: देवघर से आरजेडी के सुरेश पासवान आगे

देवघर विधानसभा सीट पर आरजेडी के प्रत्याशी सुरेश पासवान 24 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के नारायण दास दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी बजरंगी महता हैं।

11:33 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: हजारीबाग सीट से बीजेपी के प्रदीप प्रसाद आगे

हजारीबाग विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद 3,300 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 27,263 वोट मिल चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के मुन्ना सिंह हैं और तीसरे नंबर पर उदय कुमार मेहता है।

11:27 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: रामगढ़ सीट पर आजसू आगे

रामगढ़ विधानसभासीट से आजसू के प्रत्याशी तीसरे राउंड के बाद आगे चल रही है। पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी पहले नंबर पर लीड कर रही हैं। उनके पीछे दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी और तीसरे नंबर पर जेकेएलएम प्रत्याशी पानेश्वेर कुमार हैं।

11:25 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: बिश्रामपुर सीट से आरजेडी के नरेश सिंह आगे

झारखंड की बिश्रामपुर सीट से आरजेडी के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नरेश सिंह आगे चल रहे हैं। वे 5 हजार से आगे हैं । दूसरे नंबर पर बीजेपी के राम चंद्र चंद्रवंशी हैं। तीसरे नंबर पर बीएसपी के राजेश मेहता हैं।

11:23 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: गांडेय सीट से सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन फिर पीछे

झारखंड की गांडेय सीट से चुनावी मैदान में उतरीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पीछे चल रही हैं। बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी ने सीएम की पत्नी के खिलाफ 4500 से ज्यादा वोटों की लीड ले रखी है।

10:47 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: चुनाव आयोग की मतगणना में अब तक के रुझान

ECI की मतगणना में अब तक के रुझान

JMM- 30

BJP- 26

Congress- 13

RJD- 05

AJSUP- 02

LJPRV- 01

झारखंड में बड़ा उलटफेर, इंडिया गठबंधन को रुझानों में बहुमत

10:34 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन पीछे

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना में चुनाव आयोग के मुताबिक, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पीछे चल रही हैं। कल्पना सोरेन बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी 3128 वोटों से पीछे चल रही है।

09:54 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: चुनाव आयोग के आंकड़ों में INDIA गठबंधन को झटका

चुनाव आयोग के रुझानों में इंडिया गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ती नजर आ रहा है। यहां एनडीए 14 सीटों पर आगे हैं, तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन 25 सीटों के साथ लीड कर रहा है।

09:31 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: निरसा सीट पर CPIML आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ CPIML प्रत्याशी निरसा अरूप चटर्जी आगे चल रहे हैं। पहले राउंड के बाद उन्होंने 4843 वोटों की बढ़त बना ली है।

09:20 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results LIVE: सिमरिया सीट से JMM के मनोज कुमार चंद्रा आगे

झारखंड की सिमरिया विधानसभा सीट से मनोज कुमार चंद्रा 3985 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर एनडीए के प्रत्याशी हैं।

09:17 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand ECI Results: बेमरो सीट पर कांग्रेस आगे

ECI के मुताबिक, झारखंड की बेरमो सीट से कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह 173 वोटों से आगे चल रहे हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए चुनाव आयोग सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। ECI काउंटिंग के सभी अपडेट्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर रहा है। इन रुझानों और नतीजों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहे जनसत्ता के साथ...