हिमाचल प्रदेश में शिमला के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान जारी है। NDRF इंस्पेक्टर नफीस खान ने बताया कि खोज और बचाव अभियान का आज छठा दिन है। हमने कल तक 16 शव निकाले। जिन 4 अन्य शवों की सूचना मिली है उनके लिए तलाशी अभियान जारी है। NDRF, SDRF और सेना की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हम सब कुछ मैन्युअली कर रहे हैं। देहरादून के लंघा रोड पर जाखन गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है। SDRF ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस तोताघाटी में पहाड़ से 100 मीटर ऊपर लैंडस्लाइड के कारण NH-58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

16:11 (IST) 19 Aug 2023
LIVE NEWS: भाजपा की देखा-देखी नहीं करनी लिस्ट की घोषणा- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि कोई दबाव नहीं है। हर चुनाव से पहले यह सोचा जाता है कि उम्मीदवारों की सूची एक साल, 6 महीने पहले या तीन महीने पहले जारी की जाएगी लेकिन हर राज्य के विधानसभा की स्थिति एक जैसी नहीं है। कांग्रेस कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर सकती थी लेकिन एक प्रक्रिया है जिसका पालन करना होगा। कांग्रेस ने एक प्रक्रिया को अपनाया है ऐसा नहीं है कि उन्होंने घोषणा की है तो हमें भी वैसा ही करना चाहिए।

16:00 (IST) 19 Aug 2023
LIVE NEWS: छत्तीसगढ़ में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे- अरविंद केजरीवाल

रायपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मिलेगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692839168706281701

15:28 (IST) 19 Aug 2023
LIVE NEWS: राजस्थान, छत्तीसगढ़ ने भेजी हिमाचल प्रदेश को मदद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राजस्थान सरकार ने 15 करोड़, छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 करोड़ रुपए दिए हैं। इस सबसे बड़ी बात है कि राज्य और देश के लोग हमें चंदा दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने टीम भेजी थी और उस टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी होगी। हमें उम्मीद है कि अंतरिम राहत की पहली किश्त जारी हो जाएगी। इस आपदा से करीब 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए 1 साल का समय लगेगा।

14:56 (IST) 19 Aug 2023
LIVE NEWS: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार का दावा

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को दावा किया कि आगामी सप्ताह में ‘मुख्य कुर्सी’ समेत राज्य सरकार में बड़े बदलाव होंगे। वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में अगले कुछ सप्ताहों में राज्य सरकार में बड़े बदलाव नजर आएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मुख्य कुर्सी पर भी बदलाव होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सरकार बदलेगी, बल्कि सितंबर में मुख्य कुर्सी पर बदलाव होगा।’’

14:54 (IST) 19 Aug 2023
LIVE: उदयपुर सिटी-खजुराहो ट्रेन में आग लाग्ने की सूचना

ट्रेन के इंजन में आग लगने की सूचना के बाद उदयपुर सिटी-खजुराहो ट्रेन को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सिथोली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692829121766949250

14:51 (IST) 19 Aug 2023
Live News: राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा

2 सितंबर को राहुल गांधी बैठक के लिए रायपुर आएंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया कि 8 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य का दौरा करेंगे। पार्टी के कई नेता राज्य का दौरा करेंगे, हम प्रियंका गांधी जी को भी आमंत्रित कर रहे हैं।

14:00 (IST) 19 Aug 2023
LIVE NEWS: रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार

उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस द्वारा उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692811096753877215

13:31 (IST) 19 Aug 2023
LIVE NEWS: जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए 20 अगस्त को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

13:04 (IST) 19 Aug 2023
LIVE NEWS: बाइक से पैंगोंग झील पहुंचे राहुल गांधी

लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी ने पैंगोंग झील जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "पैंगोंग झील के रास्ते में, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।"

https://twitter.com/INCIndia/status/1692796964750983190

12:47 (IST) 19 Aug 2023
Live Update: अमेठी के लोग राहुल गांधी को अपने परिवार की तरह मानते हैं- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अमेठी के लोग कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने परिवार की तरह मानते हैं क्योंकि उन्होंने वादे पूरे किए। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वहां की जनता की मांग है, लोग चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में आए। हम जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692786878641279111

12:11 (IST) 19 Aug 2023
Delhi Live: बारिश की वजह से NH- 48 पर लंबा जाम

दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद जाम की समस्या देखने को मिल रही है। सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया है। बारिश की वजह से NH- 48 पर लंबा जाम लग गया है।

12:08 (IST) 19 Aug 2023
LIVE NEWS: सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जायजा लिया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692784922933768673

11:54 (IST) 19 Aug 2023
Live News: प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंचने को बताया अहम पड़ाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंचने को एक अहम पड़ाव करार दिया और इस उपलब्धि की सराहना की। प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'X' (ट्विटर) पर लिखा, "यह देखकर खुशी हुई कि इनमें से आधे से अधिक खाते महिलाओं के हैं।" केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि देश में जनधन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जिनमें से 56 फीसदी खाते महिलाओं के हैं।"

11:43 (IST) 19 Aug 2023
Live News: कांग्रेस अमेठी के लोगों को च्युइंगम की तरह चबाते रहे- मुख्तार अब्बास नकवी

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने उस निर्वाचन क्षेत्र (अमेठी) को अपने परिवार की निजी संपत्ति समझा और लोगों को च्युइंगम की तरह चबाते रहे, अब लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692777336314425516

11:13 (IST) 19 Aug 2023
Live News: उद्यान एक्सप्रेस में आग

सांगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के 2 घंटे बाद हुई।हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692748876514738233

11:10 (IST) 19 Aug 2023
Live News: पीएम मोदी ने G20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित किया

G20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में 850 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं जो दुनिया में सबसे सस्ती डेटा लागत का आनंद ले रहे हैं। हमने शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692752836877226191

11:08 (IST) 19 Aug 2023
Live Update: अररिया में पत्रकार की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार

अररिया में पत्रकार की हत्या के मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। बिहार पुलिस ने जानकारी दी कि 4 आरोपियों विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 आरोपी रूपेश यादव और क्रांति यादव अररिया जेल में हैं और पुलिस उन्हें रिमांड पर ले रही है। 2 आरोपी फरार हैं।

11:07 (IST) 19 Aug 2023
LIVE NEWS: प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी तो जीत हासिल करेंगी- प्रियंका चतुवेर्दी

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि INDIA गठबंधन फ्रंटफुट पर है। गठबंधन इस बात पर चर्चा करेगा कि सीट के लिए सबसे उपयुक्त कौन है। अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो जीत हासिल करेंगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692767591520154061

11:06 (IST) 19 Aug 2023
Delhi Live: दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के कारण जलभराव

भारी बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में जलभराव देखने को मिला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1692749737815162893

हिमाचल प्रदेश में स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के 10 जिलों में अलग-अगल स्थानों पर 21 तथा 22 अगस्त को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आगामी 48 घंटे के दौरान पहाड़ी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=JMrYU5oFsDg