Kailash Vijayvargiya Controversial Statement On Rahul Gandhi: वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को विवाद खड़ा कर दिया। जब उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि वो एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनमें संस्कृति की कमी है, क्योंकि वह अपनी बहन प्रियंका गांधी को सार्वजनिक रूप (चौराहे पर) से KISS (चूमते) करते हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को शाजापुर में एक समारोह में कहा, “आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं जो अपनी जवान बहन को बिल्कुल चौराहे पर चुंबन कर लेते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं आप में से कोई ऐसा व्यक्ति है क्या जिन्होंने अपनी जवान बेटी को, जवान बहन को रूप से चुंबन किया हो? ये संस्कारों का अभाव है। ये संस्कार विदेश के संस्कृति है। भारत चलेगा तो हमारे देश के संस्कारों के आधार पर चलेगा।”
भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि विजयवर्गीय राहुल और प्रियंका की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के कपड़ों पर ऐसी टिप्पणी की है, और ऐसी टिप्पणियां उनकी मानसिकता को उजागर करती हैं। वह राजनीतिक विमर्श को नीचा दिखा रहे हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के बीच बातचीत अंतिम चरण में
बता दें, जून में विजयवर्गीय ने महिलाओं के कपड़ों पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने इंदौर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि मुझे ऐसी लड़कियां पसंद नहीं हैं जो छोटे कपड़े पहनती हैं।
पश्चिमी संस्कृति का ज़िक्र करते हुए मंत्री ने कहा था कि यहां भारत में हम एक लड़की को तभी सुंदर मानते हैं जब वह अच्छे कपड़े पहनती हैं, गहने पहनती हैं और खूबसूरती से सजती-संवरती है। पश्चिम में कम कपड़े पहनने वाली महिला को सुंदर माना जाता है। मैं इससे सहमत नहीं हूं।
यह भी पढ़ें- अमित शाह के बिहार दौरे से पहले भाजपा को झटका