भारत-चीन सीमा विवाद में देश के 20 सैनिकों की शहादत के बाद प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने में जुटी है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया के जरिए लगातार भाजपा नीत एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। भाजपा भी कांग्रेस का पूर्व का इतिहास याद दिलाते हुए विपक्ष को घेरने में जुटी है। न्यूज चैनल इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में भी एलएसी के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के प्रवक्ता में तीखी बहस हुई। इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई।
इस बीच डिबेट में पत्रकार राजदीप ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसपर वो खासे भड़क गए। उन्होंने पूछा कि क्या ये मुमकिन नहीं है कि पवन खेड़ा (कांग्रेस प्रवक्ता) और संबित पात्रा, आपके नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आम सहमति बनानी चाहिए। आज हम सियाचिन की आंतरिक स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेस में बात कर रहे थे। सरेदसाई ने पूछा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात करने के लिए फोन नहीं उठाते हैं।
Coronavirus in India Live Updates
पत्रकार के इस सवाल पर पात्रा खासे भड़क गए। उन्होंने कहा कि ये ऑल पार्टी मीटिंग क्यों बुलाई गई थी? उन्होंने कहा, ‘ये एक तरफा है।’ इस बीच जब पात्रा सवाल के जवाब दे रहे तभी कांग्रेस प्रवक्ता बीच में बोल पड़े। इससे भाजपा नेता खासे नाराज हो गए और गुस्से में कहा कि पवन खेड़ा का माइक बंद कराया जाए, नहीं तो सरदेसाई को चीन का एजेंट कहेंगे, वो बीच (खेड़ा) बीच में क्यों बोल रहे हैं?
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि आप (सरदेसाई) कह रहे हैं कि पीएम मोदी सोनिया गांधी को फोन कर सकते हैं। क्यों वो स्पेशल हैं? वो ऑल पार्टी मीटिंग में थीं।
पात्रा ने कहा, ‘कल वो चाय-पानी पीने आई थीं। पीएम मोदी को उन्हें निजी तौर पर फोन क्यों करना चाहिए? वो भारत की विक्टोरिया हैं? पीएम को सभी को निजी तौर पर क्यों फोन करना चाहिए। वो ऑल पार्टी मीटिंग थी। फिर तो पीएम को विक्टोरिया और क्राउन प्रिंस को भी फोन करना चाहिए। वो भारत के प्रधानमंत्री हैं…कोई न्यूज एंकर नहीं। वो गेस्ट कोऑर्डिनेटर नहीं हैं जो सभी को फोन कर कहे कि आप आ जाओ… छह बजे आ जाओ। वो भारत के पीएम हैं।’
This is how one should gave it back and only @sambitswaraj can do it, destroying news anchor and opposition both at same time. Internet breaking stuff. ✌??? pic.twitter.com/uN736pZTVU
— Political Kida (@PoliticalKida) June 24, 2020
