कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीते शुक्रवार को कहा कि देश में हर दिन 86 रेप की घटनाएं हो रही है। ऐसे में महिलाओं को कैसे सुरक्षित माना जा सकता है। प्रियंका ने कोलकाता के साथ ही बिहार, यूपी और उत्तराखंड की घटनाओं को देखते हुए देश भर की महिलाएं दुखी है और साथ ही गुस्से में हैं।
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरताओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है?
जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं। महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं। इससे देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें?’
24 घंटे के लिए ओपीडी और ऑपरेशन सेवाएं ठप
बीते 8-9 अगस्त की रात को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप के हत्या कर दी गई। जिसको लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 17 अगस्त को 24 घंटे के लिए देशव्यापी हड़ताल किया है। आज देश भर के सभी अस्पतालों में ऑपरेशन और ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
बीजेपी कर रही विरोध प्रदर्शन
कोलकाता में हुई घटना को लेकर बीजेपी राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि हम तबतक पीछे नहीं हटेंगे जबतक कार्रवाई का पूरा आश्वासन नहीं मिल जाता।