Katehri (UP) upChunav Result 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज यानी 23 नवंबर को सामने आ गए हैं। इन 9 सीटों में कटेहरी विधानसभा सीट भी है, जो अंबेडकर नगर जिले में पड़ती है। कटेहरी विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी और आज नतीजे आए हैं। यहां से बीजेपी के धर्मराज निषाद ने सपा की शोभावती वर्मा को 34514 वोटों से हराया।

यहां देखें पल-पल के अपडेट

समयसमाजवादी पार्टी से शोभावती वर्माभाजपा से धर्मराज निषाद
सुबह 10 बजे तक3061- कुल वोट3,471- कुल वोट (410 वोटों से आगे)
सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक5,342- कुल वोट
6,496- कुल वोट  (1,154 वोटों से आगे)
सुबह 11:30 बजे तक21,316- कुल वोट (3,273 वोटों से आगे)
18,043- कुल वोट
दोपहर 12:30 बजे तक28,729- कुल वोट (1,759 वोटों से आगे)
26,970- कुल वोट
दोपहर 1 बजे तक40,798 कुल वोट44,159- कुल वोट (3,361 वोटों से आगे)
दोपहर 2 बजे तक44,895 कुल वोट52,096 कुल वोट (7,201 वोटों से आगे)
शाम 5 बजे तक69,577 कुल वोट1,04,091 कुल वोट (34,514 वोटों से जीते)

अखिलेश-योगी की प्रतिष्ठा दांव पर

बात इस बार की करें, तो कटेहरी विधानसभा से 2024 में समाजवादी पार्टी ने लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को उम्मीदवार बनाया था, तो भाजपा ने धर्मराज निषाद को उतारा था। बीजेपी के कद्दावर नेता स्वतंत्र देव सिंह खुद इस सीट पर ध्यान दे रहे थे और जगह-जगह प्रचार कर रहे थे। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी इस सीट पर शिवपाल सिंह यादव को लगाया था। इससे ही पता चलता है कि यह सीट दोनों ही दलों के लिए कितनी बड़ी प्रतिष्ठा का सवाल थी।

बता दें कि कटेहरी विधानसभा से 2022 में समाजवादी पार्टी के लालजी वर्मा विधायक चुने गए थे, जो अब अंबेडकर नगर सीट से सांसद बन गए हैं। ऐसे में अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट का उपचुनाव समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी।

2022 में सपा ने जीती थी सीट

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लालजी वर्मा ने कटेहरी सीट जीती थी। उन्हें 93,524 वोट मिले थे। वहीं भाजपा ने इस सीट को गठबंधन के तहत निषाद पार्टी को दिया था, जिससे अवधेश कुमार चुनाव लड़े थे। अवधेश कुमार द्विवेदी को 85,828 वोट मिले थे। इससे अलग बहुजन समाज पार्टी ने प्रतीक पांडे को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 58,482 वोट मिले थे।

ऐसे थे 2022 के नतीजे

पार्टीप्रत्याशीवोट
समाजवादी पार्टीलालजी वर्मा 93,524 (जीत)
निषाद पार्टीअवधेश कुमार द्विवेदी85,828
बहुजन समाज पार्टीप्रतीक पांडे58,482

2017 में बसपा ने मारी थी बाजी

अगर हम 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कटेहरी विधानसभा सीट से बसपा के लाल जी वर्मा ने जीत दर्ज की थी। बसपा के लाल जी वर्मा को 84,358 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा ने अवधेश कुमार द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 78071 वोट मिले थे। जबकि समाजवादी पार्टी के जयशंकर पांडे को 45,532 वोट मिले थे। लालजी वर्मा तब बसपा में हुआ करते थे। उसके बाद उन्होंने सपा जॉइन कर ली।

ऐसे थे 2017 के नतीजे

पार्टीप्रत्याशीवोट
बसपालालजी वर्मा 84,358 (जीत)
भाजपाअवधेश कुमार द्विवेदी78071
सपाजयशंकर पांडे 45,532

क्या है कटेहरी में जातीय समीकरण?

अगर हम कटेहरी विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यह कर्मी, ब्राह्मण और दलित बहुल सीट है। कटेहरी विधानसभा सीट पर 80 हजार दलित, 65 हजार कुर्मी और करीब 50 हजार ब्राह्मण मतदाता चुनाव निर्धारित करते हैं।