Karol Bagh (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच करोल बाग विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। यहां से आप के विशेष रवि ने बीजेपी के दुष्यंत कुमार गौतम को 7430 वोटों के अंतर से हरा दिया है। 17 राउंड की गिनती के बाद विशेष रवि को कुल 52297 वोट हासिल हुए। वहीं दुष्यंत कुमार को 44867 वोट मिले। कांग्रेस के राहुल कुमार को 4252 वोट ही मिले।

इस चुनाव में आप ने मौजूदा विधायक विशेष रवि को ही मैदान में उतारा था, जिसका उन्हें फायदा हुआ। वहीं बीजेपी ने पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त कुमार गौतम को टिकट दिया था। कांग्रेस ने इस सीट से राहुल धनक को टिकट दिया था। करोलबाग सीट पर कुल छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

करोल बाग विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025

पार्टीप्रत्याशीरिजल्ट/वोट प्राप्त
आम आदमी पार्टीविशेष रवि52297 (जीत)
बीजेपीदुष्यंत कुमार गौतम44867 
कांग्रेस राहुल धनक4252 

2015 में आप ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

2015 में फिर से दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराने पड़े। 2014 में मात्र 49 दिन सरकार चलाने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। फरवरी 2014 में जब लोकपाल विधेयक पारित नहीं हो पाया तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 2015 में फिर से चुनाव कराए गए और केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की।

पार्टीप्रत्याशीकुल वोट/प्रतिशत
आपविशेष रवि67429
59.8%
बीजेपीयोगेन्द्र चंदोलिया34549
30.64%
कांग्रेसमदन खोरवाल 9144
8.11%
2015 के चुनाव परिणाम

करोल बाग सीट पर आप ने अपनी जीत को बनाए रखा। यहां से एक बार फिर आप के विशेष रवि को जीत मिली। आप के विशेष रवि ने भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया को 32,880 वोट से हरा दिया। आप उम्मीदवार को 67,429 और भाजपा के उम्मीदवार को 34,549 वोट मिले थे। कांग्रेस के मदन खोरवाल इस बार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

2020 में आप ने लगाई जीत की हैट्रिक

2020 के विधानसभा चुनाव में आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। करोल बाग की बात करें तो इस सीट पर फिर से आप के मौजूदा विधायक विशेष रवि ने जीत का परचम लहराया था। इसका साथ ही विशेष रवि ने करोलबाग सीट पर अपनी और पार्टी की जीत की हैट्रिक लगाई। आप उम्मीदवार ने भाजपा के योगेन्द्र चांदोलिया को 31,760 वोट से हरा दिया था। विशेष रवि को 67,494 और योगेन्द्र चांदोलिया को 35,734 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीकुल वोट/प्रतिशत
आपविशेष रवि67494
62.23%
बीजेपी
योगेन्द्र चंदोलिया
35734
32.95%
कांग्रेसगौरव कुमार3365
3.1%
2020 का चुनाव परिणाम

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में करोल बाग सीट भी शामिल है। इस सीट का चुनावी इतिहास भी काफी दिलचस्प है। ये नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंदर आती है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। इस सीट पर इस बार कुल 1,87,915 मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। इनमें से 1,01,674 पुरुष और 86,231 महिलाएं हैं।