प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (2 जनवरी ) को कर्नाटक के तुमकुर में थे। उस दौरान उन्होंने किसानों को किसान सम्मान निधि के दूसरे चरण की पहली किस्त भेजी। साथ ही, एक कार्यक्रम में काफी लोगों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी अवॉर्ड देने के बाद स्टेज पर ही एक महिला के पैर छूते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही मंच पर यह वाकया हुआ, सभी हैरान रह गए। दरअसल, अवॉर्ड पाने वाली एक महिला पीएम के पैर छूने जा रही थीं, लेकिन मोदी ने उन्हें रोक लिया और खुद महिला के सामने झुक गए।
2 दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी: जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय दौरे पर कर्नाटक गए हैं। इस दौरान उन्होंने तुमकुर में जनसभा को संबोधित किया। वहीं, कृषि कर्मण अवॉर्ड से कई लोगों को सम्मानित किया।
Hindi News Today, 3 January 2020 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
हर मां और बेटी का सम्मान !
बेंगलुरू में जब एक महिला ने मोदी जी का चरण स्पर्श करना चाहा, तो उन्होंने न सिर्फ उसे ससम्मान रोका, बल्कि वे खुद महिला के चरण में झुक गए।
यह वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे अपने आचरण में उतारते भी हैं।@PMOIndia pic.twitter.com/sOU4SoYb7s
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 2, 2020
जब खुद महिला के पैर छूने लगे पीएम मोदी: केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस इवेंट का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें पीएम मोदी अवॉर्ड देने के बाद एक महिला के पैर छूते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सम्मान समारोह में पीएम मोदी ने कंचन वर्मा नाम की एक महिला को भी अवॉर्ड दिया। कंचन ने अभिवादन किया तो पीएम ने हाथ जोड़कर जवाब दिया। इसके बाद कंचन पीएम के पैर छूने लगीं। ऐसे में मोदी ने उन्हें रोक दिया और खुद कंचन के पैरों में झुक गए।
डॉ. हर्षवर्धन ने लिखी यह बात: ट्विटर पर इवेंट का वीडियो शेयर करने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने लिखा, ‘‘हर मां और बेटी का सम्मान! बेंगलुरू में जब एक महिला ने मोदी जी का चरण स्पर्श करना चाहा, तो उन्होंने न सिर्फ उसे ससम्मान रोका, बल्कि वे खुद महिला के चरण में झुक गए। यह वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे अपने आचरण में उतारते भी हैं।’’ गौरतलब है कि सम्मान समारोह के बाद पीएम मोदी बेंगलुरु में डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित किया और 5 डीआरडीओ यंग साइंटिस्ट लैब्स लॉन्च कीं।