Jharkhand Vidhan Sabha Chunav/Election Voting Date and Time, Schedule: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव के तारीखों की घोषणा की। झारखंड में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर वोटिंग होगी तो वहीं दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी।
झारखंड में दो चरणों में वोटिंग
झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। तो वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। झारखंड चुनाव के पहले फेज के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर 2024 को जारी होगी वहीं दूसरे फेज के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर 2024 को जारी होगी।
झारखंड चुनाव के पहले फेज के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। तो वहीं दूसरे फेज के लिए नामांकन की तारीख 29 अक्टूबर है। पहले फेज के लिए 30 अक्टूबर नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है तो वहीं दूसरे फेज के लिए 1 नवंबर नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है।
2 करोड़ 60 लाख मतदाता डालेंगे वोट
झारखंड चुनाव में 2 करोड़ 60 लाख मतदाता वोट डालेंगे। 1 करोड़ 31 लाख महिला मतदाता हैं जबकि 1 करोड़ 29 लाख पुरुष मतदाता हैं। झारखंड में 85 साल से ऊपर के एक 1,85,000 मतदाता हैं। उनके लिए घर से वोट डालने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। झारखंड में कुल 29,562 पोलिंग स्टेशन पर वोट डाले जाएंगे।
झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। 44 सीटें सामान्य जातियों के लिए हैं। जबकि 28 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं तो वहीं 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
महाराष्ट्र में एक चरण में वोटिंग
चुनाव आयोग ने झारखंड के साथ महाराष्ट्र के चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र के सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। यहां भी वोटों की गिनती 23 नवंबर को ही होगी।