Jharkhand Exit Polls Results 2019: झारखंड में पांच चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब नतीजों की बारी है। चुनाव परिणाम से पहले एक्जिट पोल्स में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। C-voter के एक्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस-JMM गठबंधन को थोड़ी बढ़त मिल सकती है।
एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस, JMM और राजद मिलकर 81 सीटों वाली विधानसभा में 35 सीटों पर कब्जा जमाएंगी। जबकि भाजपा के खाते में 32 सीटें आने के अनुमान हैं। India Today Axis My India एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को22-32 सीटें मिलेंगी।
वहीं, झामुमो-कांग्रेस(JMM-Congress) गठबंधन को 38-50 सीटें मिलने की संभावना है। इस एक्जिट पोल में झारखंड विकास मोर्चा (JVM) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) को क्रमश: 2-4 और 3-5 सीटें मिलने की संभावना है।जबकि 4-7 सीटों पर अन्य द्वारा जीतने के आसार है।
एक्जिट पोल्स की माने तो बीजेपी के लिए झारखंड के नतीजे बड़ा झटका साबित हो सकता है क्योंकि बीजेपी के हाथ से झारखंड निकलता जा रहा है। बीजेपी इससे पहले महाराष्ट्र में भी अपनी सरकार बचाने में सफल नहीं रही थी।
Jharkhand Elections Exit Poll Results 2019
इससे पहले 20 दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में झामुमो का गढ़ माने जाने वाले संथाल क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों के लिए अनुसार कुल 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम चरण में 236 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 40,05,287 मतदाताओं ने शाम पांच बजे तक ईवीएम मशीनों में बंद कर दिये। इन सीटों में से सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं और वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में इन 16 सीटों में से छह झामुमो ने और पांच भाजपा ने जीती थीं।

