ओबीसी कोटे में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहा आंदोलन हिंसक हो चुका है। अभी तक राज्‍य के 6 जिलों में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। सेना फ्लैग मार्च निकाल रही है, लेकिन हालात अब भी बेकाबू हैं। राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैबिनेट सेक्रेटी पीके सिंहा ने खुद राज्य में कानून व्यवस्था का हाल जाना। सिंहा ने चीफ सेक्रेटी के साथ विडियों कांफ्रेसिंग के जरिए बातचीत की। राज्य में फैली अव्यवस्था पर काबू पाते हुए पुलिस ने रेवारी से झझर को जोड़ने वाली सड़क को दोबारे खोल दिया है।

LIVE UPDATES

-गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद बीजेपी नेता अनिल जैन ने कहा कि सीनियर केंद्रीय नेताओं की एक कमेटी बनाई जाएगी जो जाटों की मांग से जुड़े मामले पर नजर रखेगी।

-केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा के इसी सत्र में जाट समुदाय को आरक्षण दिया जाएगा।

-इसी बीच आंदोलन कर रहे लोगों ने हरिद्वार दिल्ली हाईवे जाम कर दिया।

-रविवार को आंदोलनकारियों ने गुड़गांव में दो रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी। वहीं, भिवानी में एक रूरल बैंक का ऑफिस फूंक दिया।

-प्रदर्शन का असर दिल्‍ली तक देखने को मिल रहा है। मारुति को मानेसर में अपना प्लांट बंद करना पड़ा है। हिंसा अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारी अब तक बीजेपी नेताओं के घरों पर हमला कर चुके हैं। वे पेट्रोल, रेलवे स्‍टेशन जला रहे हैं और हाई-वे जाम कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। दूसरी ओर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रिजर्वेशन को लेकर एक कमेटी बनाने की बात कही है।

हरियाणा में आरक्षण के लिए जाटों का आंदोलन (Express PHOTO)

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भूख हड़ताल पर बैठे

रोहतक में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। सेना ने फ्लैगमार्च निकाला, लेकिन कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शनकारियों बड़ी संख्‍या में सड़कों पर मौजूद हैं। उन्‍होंने कई सरकारी दफ्तरों और पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी की है।

आर्मी आंदोलनकारियों को घेरने में जुटी। महर्षि दयानंद यूनवर्सिटी के गेट पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसने की कोशिश की।

झज्जर रेलवे स्टेशन को शनिवार रात जला दिया गया। सेना ने मोर्चा संभाला। आर्मी की फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई।

कैथल में भी हालाता बेकाबू हैं। यहां सेना ने फ्लैगमार्च निकाला। करीब 50 जगह जाम लगा है। पुलिस और आर्मी जाम खुलवाने में कुछ कामयाब रही है। यहां बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी के घर भी हमला हुआ।

जींद में सैनी धर्मशाला पर पत्थरबाजी की गई और कार में आग लगा दी गई। बुद्धा गांव के रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के 3 बजे आग लगा दी गई। सेना ने फ्लैगमार्च किया है। यहां भी कर्फ्यू लगा दिया गया।

सोनीपत में दिल्ली से अंबाला व पंजाब जाने वाले ट्रेन ट्रैक को ब्लॉक किया गया।

पानीपत में नेशनल हाइवे नंबर-1 और रिफाइनरी रोड को जाम कर दिया गया।

भिवाणी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिसार में सेना ने फ्लैग मार्च निकाला है। 20 से ज्यादा जगह जाम है। हाई-वे और रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बंद हैं।

हरियाणा रोडवेज की कई बसों, सात रेलवे स्टेशन, एक थाना और कुछ भवनों में आग लगा दी गई। वहीं रोहतक जिले के कुछ स्थानों पर पहुंचने के लिए सेना को हेलीकॉप्टर का प्रयोग करना पड़ा।

10 जिलों में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के 35000 जवानों की तैनाती की गई है।