जनसत्ता के सभी पाठकों को प्रातः नमस्कार। प्रस्तुत है सोमवार (26 जनवरी 2026) के ‘जनसत्ता अखबार’ में प्रकाशित प्रमुख समाचार एवं विचार। इस दैनिक स्तम्भ का उद्देश्य है जनसत्ता के सभी पाठकों को आज के अखबार में प्रकाशित खबरों को एक जगह पेश करना। जनसत्ता ईपेपर पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक करें।
जनसत्ता के दिल्ली एडिशन के मुख्य पृष्ठ पर बड़ी खबरें यहां पर पढ़ें – इस लिंक पर करें क्लिक
जनसत्ता के पहले पेज पर आज लीड खबर गणतंत्र दिवस को लेकर है। इसमें दिल्ली में होने वाली राजपथ की परेड का उल्लेख है। इस परेड के जरिए दुनिया भारत की ताकत देखने वाली है। दूसरी अहम खबर भारत और यूरोपियन यूनियन को लेकर है। दोनों देश 27 जनवरी को मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता को संपन्न करने वाले हैं। यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुल वा डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्ट गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा एक खबर वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली के 90 वर्ष की आयु में निधन को लेकर है। वहीं एक खबर राष्ट्रीय पुरस्कारों के ऐलान को लेकर है। इसमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व सीएम अच्युतानंदन का नाम भी हैं।
जनसत्ता के संपादकीय पेज पर प्रकाशित लेख और विचार को यहां पढ़ें
इस पेज पर नियमित कॉलम ‘दुनिया मेरे आगे’ और ‘विचार’ भी प्रकाशित है।
दिल्ली और आसपास की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
दिल्ली के पेज की अहम खबरों की बात करें तो पहली खबर दिल्ली सरकार की अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की रिपोर्ट के आधार पर है। इसमें कहा गया है कि पांच वर्षों में राजधानी में जल शोधन में खास वृद्धि नहीं हुई है। दूसरी ओर एक खबर दिल्ली की एक अदालत को लेकर है। अदालत ने यूट्यूब को गुरुजी का आश्रम ट्रस्ट के खिलाफ कथित तौर पर मौजूद मानहानिकारक वीडियो को दो दिन के भीतर हटाने का आदेश दिया है। वहीं एक अहम खबर भ्रष्टाचार मामले को लेकर है। दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए, सेना के एक अधिकारी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
राजधानी पेज पर सीएम रेखा गुप्ता को लेकर खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में अपने पहले गणतंत्र दिवस भाषण में कहा कि दिल्ली को देश का आर्थिक केंद्र बनाने की जरूरत है। राजधानी पेज पर सीएम रेखा गुप्ता को लेकर खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में अपने पहले गणतंत्र दिवस भाषण में कहा कि दिल्ली को देश का आर्थिक केंद्र बनाने की जरूरत है। शास्त्री पार्क में एक युवक की गोली मारकर हत्या होने की खबर है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एक अहम खबर दिल्ली सरकार की है। सरकार ने विशेष माफी की घोषणा की है। समय से पहले जेल से कई कैदियों को रिहा किया जाएगा।
देश और दुनिया की खबरें यहां पढ़ें
राष्ट्रीय पेज की खबरों की बात करें तो पहली खबर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिए गए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर है। उन्होंने कहा कि विश्व में शुल्क तनाव के बीच भारत का हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर रहा है। उन्होंने विभिन्न महाद्वीपों में बढ़ते भू राजनीतिक तनाव के बीच रविवार को कहा कि भारत विश्व में शांति का संदेश फैला रहा है, जो कि मानवता के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। एक अहम खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर है। पीएम मोदी ने कहा कि युवा को 18 वर्ष का होते ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक से जिस कर्तव्य भावना के पालन क अपेक्षा रखी है, इससे वो अपेक्षा भी पूरी होगी और भारत का लोकतंत्र भी मजबूत होगा। वहीं एक खबर पटना में नीट छात्रा की मौत से जुड़ा है। फॉरेंसिक रपट में बलात्कार के संकेत मिले है।
दुनिया के पेज की अहम खबरों की बात करें तो पहली खबर विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेकर है, वे तीन सदस्यीय अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ व्यापार और सुरक्षा सहित भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है। एक खबर वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली के निधन की है। एक अहम खबर म्यांमा में आम चुनाव के लिए मतदान की है,जो कि रविवार को भी जारी रहे थे।
खेल के पेज की खबरें यहां पढ़ें
खेल के पेज की खबरों की बात करें तो पहली खबर भारत न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज को लेकर है। सीरीज का तीसरा टी-20 मैच भारत ने न्यूजीलेंड से 8 विकेट से जीत लिया है, और सीरीज अपने नाम कर ली है। मैच में पहले न्यूजीलैंड ने की थी, और 20 ओवर में 153 रन बनाए थे। इसके बाद टीम इंडिया ने ही 2 विकेट खोकर 10 ओवर में ही टारगेट अचीव कर लिया था। दूसरी अहम खबर शतरंज को लेकर है। विश्व चैंपियन डी गुकेश को टाटा स्टील मास्टर्स के सातवें दौर में स्थानीय स्टार अनीश गिरी से हार का सामना करना पड़ा, जो उनकी लगातार दूसरी ओर टूर्नामेंट में कुल तीसरी हार है।
