Janakpuri (Delhi) Election/Chunav Result 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ता इस बार बीजेपी के हाथ होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुकी हैं। बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है। सुबह आठ बजे से दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा सीट पर भी काउंटिंग शुरू हो गई थी। जनकपुरी विधानसभा सीट भी काफी चर्चित सीट मानी जाती है। इस सीट पर लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट डाला था। जनकपुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने प्रवीण कुमार को मैदान में उतारा। वहीं, बीजेपी ने आशीष सूद, जबकि कांग्रेस ने हरबानी कौर पर दांव खेला थी।
इस सीट का अब रिजल्ट भी आ चुका है। जनकपुरी विधानसभा सीट पर बीजेपी के आशीष सूद ने जीत हासिल की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार को करीब 18766 वोटों से मात दी है।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
दिल्ली में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे, यहां पढ़ें सभी 70 विधानसभाओं का हाल
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | प्रवीण कुमार | 50220 |
बीजेपी | आशीष सूद | 68986 |
कांग्रेस | हरबानी कौर | 3345 |
2020 जनकपुरी विधानसभा चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | कुल वोट/प्रतिशत |
आप | राजेश ऋषि | 67968 54.43% |
बीजेपी | आशीष सूद | 53051 42.48% |
कांग्रेस | राधिका खेड़ा | 2084 1.67% |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में जनकपुरी सीट से आप के राजेश ऋषि को 67,968 वोट मिले (जीते)। बीजेपी के आशीष सूद को 53,051वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की राधिका खेड़ा को 2,084 वोट हासिल हुए।
2015 जनकपुरी विधानसभा चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | कुल वोट/प्रतिशत |
आप | राजेश ऋषि | 71802 57.72% |
बीजेपी | प्रो.जगदीश मुखी | 46222 37.16% |
कांग्रेस | सुरेश कुमार | 4699 3.78% |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में जनकपुरी सीट से आप के राजेश ऋषि को 71,802 वोट मिले (जीते)। बीजेपी के प्रो.जगदीश मुखी को 46,222 वोट मिले। कांग्रेस के सुरेश कुमार को 4,699 वोट मिले थे।
दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा सीट प्रोफेसर जगदीश मुखी की वजह से जानी जाती है। वह इस सीट पर लगातार 5 बार विधायक चुने गए। जनकपुरी विधानसभा सीट जनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह क्षेत्र पश्चिमी दिल्ली जिले में पड़ता है और पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट के 10 विधानसभा सीटों में से एक है। जनकपुरी सीट की वर्तमान स्थिति 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने से बनी। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के तहत जनकपुरी सीट के अलावा 9 अन्य विधानसभा सीटें मादीपुर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, तिलक नगर, द्वारका, विकासपुरी, उत्तम नगर, मटियाला और नजफगढ़ आती हैं।
जनकपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जनकपुरी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले में एक समृद्ध इलाका है। यह दिल्ली छावनी क्षेत्र के पास स्थित है और सड़क और दिल्ली मेट्रो द्वारा कई लाइनों के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है। जनकपुरी को 1960 के दशक के अंत में एशिया की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनी के रूप में योजनाबद्ध किया गया था और इलाके के प्रत्येक पॉकेट में बड़ी संख्या में पार्क हैं। कॉलोनी के बीच में जनकपुरी जिला पार्क एक प्रबंधित हरियाली से भरा क्षेत्र है।