Jammu East West, Shri Mata Vaishno Devi Katra, Kathua Election Result 2024 Today Live Updates: आज यानी 8 अक्टूबर, मंगलवार के दिन जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। गौरतलब है कि धारा 370 हटने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर कुल तीन चरणों में मतदान कराए गए। अब, आज इन सीटों के नतीजे सामने आने वाले हैं।
LIVE: Haryana Chunav Result Constituency Wise | J&K Election Result Constituency Wise
यहां हम आपको राज्य की तीन प्रमुख सीटों जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी और कठुआ की पल-पल की अपडेट देने वाले हैं।
श्री माता वैष्णो देवी, कठुआ और जम्मू की तीनों विधानसभा सीट को BJP ने अपने नाम कर लिया है। इन पांचों सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की है।
जम्मू-पूर्व विधानसभा सीट को BJP ने अपने नाम कर लिया है। इस सीट पर BJP से युद्धवीर सेठी ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की है।
युद्धवीर सेठी को कुल 42,589 मत मिले हैं।
कठुआ विधानसभा सीट से भाजपा ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की है। यहां सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक नतीजे भी साफ हो गए। भाजपा से डॉ. भारत भूषण ने बसपा के संदीप माजोत्रा को भारी मतों से हराया दिया है।
डॉ. भारत भूषण को कुल 45,344 वोट मिले हैं, जबकि बसपा के संदीप माजोत्रा को ने कुल 33,600 वोट हासिल किए।
Jammu West विधानसभा सीट को भी BJP ने अपने नाम कर लिया है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार Arvind Gupta ने कांग्रेस उम्मीद Manmohan Singh को 22,127 वोटों से हराया है। BJP उम्मीदवार अरविंद गुप्ता को कुल 41,725 वोट मिले हैं।
श्री माता वैष्णो देवी सीट बीजेपी के नाम हो चुकी है। भाजपा से बलदेव राज शर्मा ने भारी मतों के साथ जीत का परचम लहराया है। बलदेव राज शर्मा को कुल 17,963 मत मिले हैं।
जम्मू उत्तर विधानसभा सीट 15 में से 11 राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही इस सीट पर BJP लगातार आगे चल रही है। BJP से शाम लाल शर्मा को अब तक 27,065 वोट मिल चुके हैं। जबकि National Conference से अजय कुमार साधोत्रा 15,992 कुल मतों के साथ रेस में बने हुए हैं।
श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट पर भाजपा के बलदेव राज शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां बलदेव राज शर्मा को अबतक 10,495 कुल मत मिल चुके हैं। जबकि जुगल किशोर शर्मा 9,193 मतों के साथ रेस में बने हुए हैं।
जम्मू पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने अपनी राज्य इकाई के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने योगेश साहनी को टिकट दिया। पीडीपी की ओर से आदित्य गुप्ता और बीएसपी के टिकट पर राजेश गुप्ता मैदान में हैं।
कठुआ सीट कुल 10 राउंड में गिनती होगी, जिनमें से 4 राउंड के नतीजे सामने आ चुके हैं। इसके साथ भाजपा से डॉ. भारत भूषण ने भारी बढ़त बनाई हुई है। डॉ. भारत भूषण को अब तक 18812 वोट मिले हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस से सुभाष चंद्र को 505 वोट, जबकि बसपा से संदीप माजोत्रा को 13512 वोट मिले हैं।
जम्मू-पूर्व विधानसभा सीट पर BJP से युद्धवीर सेठी लगातार आगे बने हुए हैं। युद्धवीर सेठी 14,446 कुल मतों के साथ 5,400 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Jammu West विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार Arvind Gupta ने 18456 कुल मतों के साथ 11328 वोट से बढ़त बनाई हुई है।
श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। यहां 8 राउंड में गिनती होगी, जिनमें से 3 रांउड के नतीजे सामने आ चुके हैं। फिलहाल भाजपा से बलदेव राज शर्मा ने 4393 कुल मतों के साथ 1570 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
कठुआ सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही 2 राउंड के नतीजे सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक सामने आ चुके हैं। फिलहाल भाजपा से डॉ. भारत भूषण ने 9792 कुल मतों के साथ 1928 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
जम्मू-उत्तर विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक BJP से शाम लाल शर्मा ने बढ़त बनाई बनाई हुई है। शाम लाल शर्मा 11442 कुल मतों के साथ 5107 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जम्मू-पूर्व विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक BJP से युद्धवीर सेठी ने बढ़त बनाई बनाई हुई है। युद्धवीर सेठी 2158 कुल मतों के साथ 292 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कठुआ सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बता दें कि यहां 10 राउंड में गिनती की जाएगी। ऐसे में यहां हम आपको हर राउंड की पल-पल की अपड़ेट देने वाले हैं।
जम्मू संभाग की जम्मू-पूर्व विधानसभा सीट (Jammu East Assembly Elections Result) पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। हालांकि, शुरुआती रुझान आने अभी बाकी हैं। बता दें कि इस सीट पर 20 राउंड में वोटों की गिनती की जाएगी। ऐसे में यहां हम आपको हर राउंड की अपडेट देने वाले हैं।
श्री माता वैष्णो देवी सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही शुरुआती रुझानों में बीजेपी के बलदेव राज शर्मा ने बढ़त बना ली है।
जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी और कठुआ विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब थोड़ी ही देर में शुरुआती रुझान आने भी शुरू हो जाएंगे।
श्री माता वैष्णो देवी सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के बलदेव राज शर्मा, कांग्रेस के भूपिंदर सिंह और पूर्व मंत्री और निर्दलीय उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के बीच है।
भाजपा ने कठुआ अनुसूचित सीट से इस बार डॉ. भारत भूषण को मैदान में उतारा है। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सुभाष चंद्र पर दांव खेला है। जबकी बहुजन समाज पार्टी ने संदीप माजोत्रा पर भरोसा जताया है।
इस बार जम्मू पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने अपनी राज्य इकाई के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने योगेश साहनी को टिकट दिया। पीडीपी की ओर से आदित्य गुप्ता और बीएसपी के टिकट पर राजेश गुप्ता मैदान में हैं।
इस बार जम्मू-उत्तर विधानसभा सीट पर मुकाबला चौतरफा है, यहां बीजेपी और कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलावा पीडीपी, डीपीएपी, पैंथर्स पार्टी भीम और बीएसपी के प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
जम्मू-उत्तर विधानसभा सीट (Jammu North Assembly Elections Result) पर बीजेपी के टिकट पर शाम लाल शर्मा मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन से अजय कुमार साधोत्रा ने चुनाव लड़ा।
वहीं, इन दोनों के अलावा महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने दर्शन कुमार मगोत्रा को चुनाव लड़वाया जबकि पैंथर्स पार्टी भीम ने नरेश कुमार चीब और मायावती की बीएसपी ने ब्रदीनाथ पर दांव खेला है।
सुबह 8 बजे से जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए वोटों की गिनती होगी और फिर आज ही यह पता चल जाएगा कि आखिर केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली सरकार किसकी बनेगी।
जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी और कठुआ विधानसभा चुनाव में किस पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली और कौन पीछे रहा। यहां जानें विधानसभा सीट के उम्मीदवारों से लेकर पिछले चुनाव के नतीजों की पूरी जानकारी।