Jalgaon Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिहाज से 23 नवंबर का दिन अहम रहा। क्योंकि आज विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और अधिकतर सीटों पर बीजेपी की जीत दर्ज की। राज्य की 288 सीटें राजनीतिक पार्टियों के लिए अहम रहीं। कई सीटें ऐसी रहीं, जिस पर कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली। इसी में से एक सीट जलगवां की भी रही, जिस पर बीजेपी ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। बीजेपी के कुटे संजय श्रीराम ने कांग्रेस की स्वाति संदीप वाकेकर को हरा दिया है। इस सीट को बीजेपी का मजबूत किला माना जाता है, जिसे कांग्रेस भेदने में नाकामयाब रही। संजय ने स्वाति संदीप को 18771 वोटों से हरा दिया।
जलगांव में बीजेपी 2009 से लेकर 2014 और 2019 में जीत दर्ज कर चुकी है। महायुति गठबंधन के तहत यह सीट बीजेपी ने अपने ही पास रखी है। वहीं एमवीए गठबंधन के तहत जलगांव सीट कांग्रेस के हिस्से में गई है। अब यह देखना होगा इस सीट से बीजेपी की जीत होती है या कांग्रेस की। बता दें कि यहां प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वीबीए ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
जलगांव सीट से कौन है प्रत्याशी?
जलगांव विधानसभा सीट से बीजेपी ने अपने सीटिंग विधायक को ही एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने कुटे संजय श्रीराम को टिकट दिया है, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने यहां से डॉक्टर स्वाति संदीप वकेकर को मौका दिया है। वहीं प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी ने इस सीट से डॉक्टर प्रवीण जनार्धन पाटिल को चुनावी मैदान में उतारा है।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
BJP | कुटे संजय श्रीराम | 107318 वोट |
INC | स्वाति संदीप वाकेकर | 88547 वोट |
VBA | प्रवीण जनार्धन पाटिल | 17648 वोट |
जलगांव विधानसभा सीट पर 2019 चुनाव के नतीजे
पिछले चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने इस सीट संजय कुटे को टिकट दिया था। संजय कुटे ने 102,735 वोट हासिल किए थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी स्वाति संदीप वाकेकर ने 67,504 वोट हासिल किए थे। तीसरे नंबर पर वीबीए के प्रत्याशी रहे थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | संजय कुटे | 102,735 | जीत |
कांग्रेस | स्वाति संदीप वाकेकर | 67,504 | हार |
वंचित बहुजन अघाड़ी | संगीतराव भास्करराव भोंगल | 29985 | हार |
जलगांव विधानसभा सीट पर 2014 चुनाव के नतीजे
2014 चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने इस सीट संजय कुटे को मौका दिया था। संजय कुटे ने 63,888 वोट हासिल किए थे। दूसरे नंबर पर बीबीएम प्रत्याशी बालासाहेब प्रसेनजीत किसान तायडे रहे थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे थे। दूसरे नंबर के प्रत्याशी को 59193 वोट मिले थे, जबकि तीसरे नंबर के प्रत्याशी ने 36,461 वोट हासिल किए थे।
ॉ