IAS IPS Fight: कर्नाटक सरकार ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले बैठीं IPS अधिकारी डी रूपा मौदगिल और IAS अधिकारी रोहिणी सिंधुरी का ट्रांसफर कर दिया है। इन दोनों का ट्रांसफर बिना किसी पोस्टिंग के किया गया है। IPS डी रूपा मौदगिल और IAS रोहिणी सिंधुरी सोशल मीडिया पर प्राइवेट फोटो शेयर किए जाने को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रही थीं।
क्यों भिड़े दोनों अधिकारी
कर्नाटक के इन दोनों अधिकारियों में विवाद की शुरुआत पिछले शनिवार से शुरू हुई। आईपीएस डी रूपा (IPS D Roopa) ने रोहिणी सिंधुरी के खिलाफ 19 आरोप लगाए। इसके एक दिन बाद उन्होंने 7 तस्वीरें शेयर करते हुए IAS आधिकारी पर उन्हें अपने पुरुष सहकर्मियों के साथ साझा किए जाने का आरोप भी लगाया।
इसके बाद रोहिणी सिंधुरी (IAS Rohini Sindhuri) की तरफ से जवाब आया। उन्होंने डी रूपा के आरोपों पर कहा कि डी रूपा उन्हें बदनाम करने के लिए एक झूठा अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराएगी।
सोमवार को डी रूपा ने सिंधुरी पर आईएएस अधिकारी के साथ “न्यूड, नेक्ड तस्वीरें” शेयर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह लीगल एक्शन लेंगी। सिंधुरी द्वारा मीडिया स्टेटमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी फेसबुक पोस्ट में पूछा कि क्या वह “डिलीट की गई न्यूज तस्वीरों” के बारे में बात करेगी और क्या “जिस नंबर से तस्वीरें भेजी गई थी वह उनका नहीं था।”
डी रूपा ने लिखा, “क्या एक IAS अधिकारी न्यूड, नेक्ड पिक्स भेज सकता है? किस वजह से ये तस्वीरें भेजी गई थीं? एक समझौते के लिए? या यह उसके खिलाफ कार्रवाई को रोकने के लिए है, जहां प्रारंभिक जांच में आरोप साबित हुए थे? उन्हें जवाब देना चाहिए।”
मुख्यमंत्री हुए नाराज
सोशल मीडिया पर दोनों अधिकारियों की फाइट से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि मुख्य सचिव वंदिता शर्मा ने अधिकारियों को “अनुशासन बनाए रखने” का निर्देश दिया है और उनसे पर्सनली से बात की है। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप से दी हैं। मुख्य सचिव खुद इन शिकायतों को देख रही हैं।
राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भी दोनों अधिकारियों के “बुरे व्यवहार” को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डी रूपा के पति मुनीश मोदगिल का ट्रासंफर प्रधान सचिव, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग पद पर कर दिया गया है। वह अभी तक सर्वे सेटलमेंट और लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में कमिश्नर पद पर थे।