International Yoga Day 2019 Ranchi Streaming Updates: दुनिया भर में शुक्रवार को बेहद उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। देश के बहादुर जवानों ने इस योग दिवस को और भी खास बना दिया। 8 हजार फीट की ऊंचाई, माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान और बर्फ की चादरों पर सेना और आईटीबीपी के जवानों ने योग किया। वहीं, समंदर में जंगी जहाजों पर वनसैना के जवानों ने भी योग किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी करीब 40 हजार लोगों के बीच झारखंड की राजधानी रांची में योग किया। वहीं अमित शाह ने हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर के साथ रोहतक में विशाल योग शिविर में हिस्सा लिया। जबकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली राजपथ पर लोगों के साथ योग अभ्यास किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी के मुख्यालय के सामने स्थित पार्क में अन्य नेताओं के साथ योग किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर रांची में बोलते हुए कहा कि आधुनिक योग को शहरों से गांवो की ओर ले जाना है। गरीब और आदिवासी के घर तक ले जाना है। मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का अहम हिस्सा बनाना है। क्योंकि, ये गरीब ही हैं जो बीमारी से ज्यादा पीड़ित रहते हैं। उन्होंने कहा आज जिस तरह से समय बदल रहा है, ऐसे में Illness से बचाव के साथ-साथ Wellness पर फोकस रहना जरूरी है। ये शक्तियां हमें योग से मिलती हैं। यही भावना योग की है। योग सिर्फ मैट पर बैठने से नहीं हो जाता। यह एक प्रकार का समर्पण है और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग का आयु, रंग जाति, संप्रदाय, मत , अमीरी-गरीबी, सरहद के भेद से लेना-देना नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर फिल्मी हस्तियों से लेकर सुरक्षाबल के जवानों ने कठिन और विषम हालत वाले क्षेत्रों में योग किया। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गेटवे ऑफ इंडिया पर योग किया। वहीं, नक्सली इलाकों में जवानों ने भी योग शिवर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई
योगासन मुद्रा वाली तस्वीरों से सजी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की इमारतः संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर ‘सूर्य नमस्कार’ योगासन मुद्रा वाली तस्वीर को प्रर्दिशत किया गया। भारत के स्थायी मिशन ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव मनाना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को योग से जुड़े पोस्टर संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की इमारत के उत्तरी प्रवेश द्वार पर लगाए गए थे। यहां इस दौरान एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत सैयद अकबरुद्दीन समेत कई अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
नई दिल्ली स्थित फ्रेंच दूतावास में भी योग का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 100 लोगों ने योग का अभ्यास किया। दूतावास के मुताबिक फ्रांस के लोगों में योग को लेकर काफी क्रेज बढ़ रहा है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होने में मदद देता है।
दिल्ली के लाल किले में योग करते उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ।
https://twitter.com/ANI/status/1141930649135308802
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल ने भी योग किया।
हिमालय के दुर्गम इलाकों में देश की हिफाजत करने वाले सुरक्षा बल के जवानों ने भी विषम परिस्थिति में भी योग किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हिस्सा बने।
बीएसएफ के डॉग स्कॉयड ने भी किया योग। जवानों के साथ कुत्ते ने भी लगाया आसन
महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों के साथ योग किया। गडकरी नागपुर से सांसद भी हैं।
हिमालय के विभिन्न जगहों पर विषम परिस्थियों में भी देश के जांबाज जवानों ने योग किया।
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर के साथ रोहतक योग किया। इस दौरान काफी संख्या में और भी लोग मौजूद थे।
Union Home Minister Amit Shah and Haryana CM ML Khattar perform Yoga at Rohtak on #InternationalDayofYoga . pic.twitter.com/Qidq9WV5Rx
नक्सल प्रभावित इलाकों में भी सुरक्षा बलों ने योग किया।
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई और विषम इलाका लेह में भी आईटीबीपी के जवानों ने योग का अभ्यास किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने तक पहुंचानी है। यह हर वर्ग तक पहुंच होनी चाहिए। ड्राइंग रूम से बोर्ड रूम तक, शहरों के पार्क से लेकर स्पॉर्ट कॉम्लेक्स तक योग को अनुभव किया जा सकता है।
पीएम मोदी ने कहा आज जिस तरह से समय बदल रहा है, ऐसे में Illness से बचाव के साथ-साथ Wellness पर फोकस रहना जरूरी है। ये शक्तियां हमें योग से मिलती हैं। यही भावना योग की है। योग सिर्फ मैट पर बैठने से नहीं हो जाता। यह एक प्रकार का समर्पण है और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग का आयु, रंग जाति, संप्रदाय, मत , अमीरी-गरीबी, सरहद के भेद से लेना-देना नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर रांची में बोलते हुए कहा कि आधुनिक योग को शहरों से गांवो की ओर ले जाना है। गरीब और आदिवासी के घर तक ले जाना है। मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का अहम हिस्सा बनाना है। क्योंकि, ये गरीब ही हैं जो बीमारी से ज्यादा पीड़ित रहते हैं।