INS Surat: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने समुद्री सुरक्षा में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, INS सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। यह नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारतीय नौसेना की बढ़ती हुई क्षमता को दर्शाती है और रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
INS सूरत मिसाइल हमला होने की स्थिति में खुद ही दुश्मन की मिसाइलों की पहचान करने और उन्हें हवा या पानी में ही मार गिराने में सक्षम है। इससे भारत की समुद्री सीमा और मजबूत होती है। भारत की सीमा का अधिकतर हिस्सा समुद्र से ही लगता है। ऐसे में यह उपलब्धि और महत्वपूर्ण हो जाती है।
भारतीय नौसेना ने INS सूरत के सफल परीक्षण का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह मील का पत्थर देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति समर्पण का प्रमाण है। भारतीय सेना के सबसे नए स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सटीकता के साथ सफलतापूर्वक मार गिराया, जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ।
न्यूज एजेंसी ANI ने रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है।सूत्रों ने यह भी कहा कि भारतीय एजेंसियां सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही हैं।
9 वार 9 प्रहार, अब 10वीं बार… पहलगाम के बाद पाकिस्तान पर कैसे कहर बरपाएगा भारत?
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के शामिल होने के कारण भारत ने पाकिस्तान को लेकर पांच बड़े फैसले किए हैं। भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है। इसके साथ ही अटारी बॉर्डर बंद कर दिया गया है और सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान नागरिकों का वीजा बंद कर दिया गया है और उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी गई है। सात दिन के अंदर अतिरिक्त अधिकारियों को भारत छोड़ना होगा।
पाकिस्तान में हाईलेवल मीटिंग जारी
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान में डर पैदा हो गया है। इसको लेकर पाकिस्तान में हाईलेवल मीटिंग चल रही है। पाकिस्तान को पूरा भरोसा है कि भारत जवाबी कार्रवाई कर सकता है। दो दिन पहले आतंकियों ने पहलगाम में निहत्थे लोगों की हत्या कर दी। पूरे देश में इस हमले से गुस्सा है। पीएम मोदी ने अब तक पांच बड़े फैसले लिए हैं।
यह भी पढ़ें-
‘I say to the whole world…’, पहलगाम पर बात करते हुए PM मोदी ने अंग्रेजी में क्यों दिया संदेश?