बंगाल चुनाव को लेकर आजतक पर चल रहे एक शो में संघ से जुड़े राजनीतिक विश्लेषक संगीत रागी ने कहा कि बंगाल में कोई भी स्टार प्रचारक नहीं पहुंचा है। जब एंकर ने कहा कि शो में बैठे हुए रोहन गुप्ता भी स्टार प्रचारक में हो सकते हैं तो उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अगर आप ये बात कहेंगे तो रोहन गुप्ता का ये पद भी चला जाएगा। पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने संजय रागी को बीजेपी का बी टीम बताया।

संजय रागी ने कहा कि पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव को अगर आप देखेंगे तो कांग्रेस 5-7 प्रतिशत मतों के आसपास थी सभी क्षेत्रों में।कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वो किसी भी राज्य में पिछड़ने के बाद वापसी नहीं कर पाती है। ये पूरे भारत के चुनावी इतिहास को अगर आप देखेंगे तो इस सत्य को समझ पाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस ने मान लिया है कि उसे वहां पर कुछ अधिक प्राप्त करने के लिए नहीं है।

उन्होंने कहा कि आजतक बंगाल में कांग्रेस के कोई भी स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं पहुंचे हैं। न ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी गयी है। सोनिया जी की शायद तबियत ठीक नहीं है। एंकर रोहित सरदाना ने उन्हें टोकते हुए कहा कि स्टार प्रचारक से आपका क्या तात्पर्य है? क्या आप स्टार प्रचारक सिर्फ तीन लोगों को ही मानते हैं।

रोहित सरदाना ने कहा कि जब लिस्ट सामने आती है तो 45-50 लोग होते हैं। उस लिस्ट में कमलनाथ भी होंगे, दिग्विजय सिंह भी होंगे। खुद रोहन गुप्ता भी हो सकते हैं। संजय रागी ने कहा कि रोहन गुप्ता नहीं हैं स्टार प्रचारक आप अगर ऐसा कहेंगे तो उनका ये पद भी चला जाएगा।

पलटवार करते हुए रोहन गुप्ता ने कहा कि मेरे पास कम से कम पद तो है। मैं बी टीम बनकर तो शो में नहीं आता हूं। सगीत रागी जी आपके पास तो पद भी नहीं है। फिर भी आप बीजेपी के लिए काम करते हैं। आप राजनीतिक विश्लेषक बनकर मत आइए, बीजेपी की बी टीम बनकर शो में आइए। राजनीतिक विश्लेषक का मतलब होता है कि जो दोनों ही तरफ की बात करें। आपको ए टीम में तो लिया नहीं जा रहा है।