दिल्ली के कई हिस्सों में AQI ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार बना हुआ है। जिसके चलते दिल्ली के कई क्षेत्रों में धुंध की पतली परत छाई हुई है। मुंबई में भी कई हिस्सों में धुंध की परत देखने को मिली। दिल्ली के 38 वायु गुणवत्ता-निगरानी स्टेशनों में से 18 में मंगलवार सुबह 6:30 बजे AQI 400 से अधिक या ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया। इन स्टेशनों में आनंद विहार (432), अशोक विहार (420), मुंडका (443), रोहिणी (432), और विवेक विहार (432) शामिल हैं।

इसके अलावा, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 26 से 30 नवंबर तक कोहरा रहेगा। 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी ने आने वाले दिनों में राजस्थान को छोड़कर, उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और महाराष्ट्र में भी तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

Aaj ki Taaja Khabar

Live Updates
15:45 (IST) 26 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: मछुआरों को समुद्र में इन जगहों पर न जाने की सलाह

आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में इन जगहों पर न जाने की सलाह दी है।

1. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों पर 29 नवंबर 2024 तक।

2. 27 से 29 नवंबर 2024 के दौरान पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्र और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के साथ।

15:10 (IST) 26 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: आंध्र और रायलसीमा में यह है मौसम विभाग का अनुमान

आज का मौसम LIVE: आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 26 से 27 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 28 और 29 नवंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

14:48 (IST) 26 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज और 27 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, 28 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 29 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

13:53 (IST) 26 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: तमिलनाडु तट की ओर बढ़ता रहेगा चक्रवर्ती तूफान- आईएमडी

आज का मौसम LIVE: आईएमडी ने कहा, “साइक्लोन उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते रहने तथा 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की पूरी संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ता रहेगा तथा अगले दो दिनों में श्रीलंका तट से होते हुए आगे बढ़ेगा।”

13:51 (IST) 26 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: चक्रवाती तूफान तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है- आईएमडी

Aaj ka Mausam LIVE: भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र बुधवार तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है और अगले दो दिनों में श्रीलंकाई तट को पार करते हुए तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है।

13:13 (IST) 26 Nov 2024
Delhi Weather LIVE: दिल्ली में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में 28 और 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है।

12:40 (IST) 26 Nov 2024
Weather LIVE: इन राज्यों में हो सकती है बारिश

चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे 26 और 27 नवंबर को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। 26 से 29 नवंबर तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।

12:14 (IST) 26 Nov 2024
Delhi Weather LIVE: कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा।

11:46 (IST) 26 Nov 2024
Delhi Pollution LIVE: सुबह नौ बजे दिल्ली का AQI 392

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 392 दर्ज किया गया जबकि सोमवार को सुबह नौ बजे यह 281 था।

11:08 (IST) 26 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में धुंध की परत

दिल्ली में धुंध की एक परत छाई हुई है, CPCB के अनुसार कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।

10:33 (IST) 26 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: चेन्नई में 26-29 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार, चेन्नई में 26-29 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है, जिसकी तीव्रता 27-28 नवंबर को सबसे ज्यादा होगी। निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई

10:15 (IST) 26 Nov 2024
Delhi Pollution LIVE: दिल्ली में 2020 के लॉकडाउन में सबसे ज़्यादा ‘अच्छी’ हवा वाले दिन देखे गए

दिल्ली में 2016 के बाद से, 2020 के लॉकडाउन में सबसे ज़्यादा ‘अच्छी’ हवा वाले दिन देखे गए जब मार्च 2020 में एक दिन और अगस्त 2020 में चार दिन एयर क्वालिटी अच्छी थी। हालांकि, 2021 में मात्र अक्टूबर में एक दिन एयर क्वालिटी अच्छी थी। वहीं, 2022 में इसमें थोड़ा सुधार हुआ जब सितंबर में एक और अक्टूबर में दो दिन एयर क्वालिटी अच्छी रही। हालांकि, साल 2023 में सितंबर में सिर्फ़ एक ही अच्छी एयर क्वालिटी वाला दिन देखा गया।

09:32 (IST) 26 Nov 2024
IMD Weather Forecast Today LIVE: इन प्रदेशों में हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

09:05 (IST) 26 Nov 2024
Delhi Pollution LIVE: दिल्ली में सुबह 7 बजे AQI 382 दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह ‘बहुत खराब’ एयर क्वालिटी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई हुई है और कई इलाकों में एक्यूआई अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।

08:39 (IST) 26 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: Delhi Pollution: दिल्ली-NCR को दिसंबर तक नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत

मौजूदा प्रदूषण स्तर और इस महीने अब तक ‘गंभीर’ और ‘बहुत खराब’ के बीच उतार-चढ़ाव वाली एयर क्वालिटी के बीच यह संभावना नहीं है कि इस साल राजधानी में अच्छी एयर क्वालिटी का कोई दिन होगा। सोमवार को जहां थोड़ी राहत मिली लेकिन दोपहर तक दिल्ली का AQI ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में वापस आ गया। दिल्ली ने इस साल अगस्त में सबसे स्वच्छ हवा में सांस ली, जब औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 52 था। जोकि राष्ट्रीय मानकों के अनुसार, यह ‘अच्छे’ दिन के लिए जरूरी दो पॉइंट्स से कम रहा।

08:28 (IST) 26 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में छाई धुंध की परत

एयर क्वालिटी लगातार खराब होने के कारण दिल्ली में धुंध की पतली परत छाई हुई है। एक निवासी ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, “प्रदूषण के कारण हम कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पुरानी कारें अधिक प्रदूषण का कारण बनती हैं। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पराली जलाना एक प्रमुख मुद्दा है।”

20:21 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: गुरुवार को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आज का मौसम LIVE: गुरुवार को आसमान साफ ​​रहेगा। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध/मध्यम से घना कोहरा रहेगा। इसके बाद हवा की गति बढ़कर दोपहर के समय परिवर्तनशील दिशा से 04-06 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के समय यह धीरे-धीरे कम होकर परिवर्तनशील दिशा से 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

19:42 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: बुधवार को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय सतह पर हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध/मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर दिशा से 04-06 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। इसके बाद शाम और रात के समय हवा की गति कम होकर 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

19:21 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से आने की संभावना है, जिसकी गति 08 किमी प्रति घंटे से कम होगी। सुबह के समय धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति बढ़ जाएगी और दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। इसके बाद शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 08 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

18:59 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तर भारत के इन इलाकों में कोहरे का अनुमान

आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 26 से 30 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में, 28 से 30 नवंबर के दौरान पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में और 28 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

18:38 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: 28 और 29 नवंबर को यहां बारिश की संभावना

आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 28 और 29 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 28 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

17:43 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: 26 से 28 नवंबर के बीच यहां बारिश की संभावना

आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग ने 26 से 28 नवंबर के दौरान केरल और माहे में तथा 26 से 29 नवंबर के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

17:27 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: मछुआरों को इन जगहों पर न जाने की सलाह

भारतीय मौसम विभाग ने अपनी प्रेस रिलीज में मछुआरों को सलाह दी है कि वे 29 नवंबर, 2024 तक श्रीलंका तट के साथ-साथ और उसके आसपास न जाएं। मौसम विभाग ने मछुआरों को 26-29 नवंबर 2024 के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में भी न जाने की सलाह दी है।

17:02 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: साउथ कोस्टल आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

आज का मौसम LIVE: साउथ कोस्टल आंध्र प्रदेश में 26 से 28 नवंबर के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

16:48 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना

आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 26 और 27 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 28 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

15:53 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: प्रदूषण की वजह से श्रमिक प्रभावित- Supreme Court

आज का मौसम LVIE: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि  जीआरएपी-4 के कारण श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों सहित समाज के कई वर्ग प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि जब तक हम इस बात को लेकर संतुष्ट न हो जाएं कि एक्यूआई में लगातार कमी आ रही है, हम जीआरएपी-3 या जीआरएपी-2 से कम के प्रतिबंध लगाने का आदेश नहीं दे सकते

15:29 (IST) 25 Nov 2024
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली एनसीआर में कब खुलेंगे स्कूल?

आज का मौसम LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान कहा कि सीएक्यूएम स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार करे, कई छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है…

13:59 (IST) 25 Nov 2024
IMD Weather Forecast Today LIVE: दिल्ली में अभी नहीं हुई ठंड की शुरुआत

स्काईमेट वेदर के अनुसार, दिल्ली में नवंबर के महीने में भी रातें गर्म रह रहीं हैं। न्यूनतम तापमान अब तक औसतन 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 29 तारीख को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।

13:24 (IST) 25 Nov 2024
IMD Weather Forecast Today LIVE: इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

स्काईमेट वेदर के अनुसार। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। इन राज्यों में दिन का तापमान गिरने की उम्मीद है।

12:50 (IST) 25 Nov 2024
Delhi Pollution LIVE: दिल्ली का एक्यूआई ‘खराब’

दिल्ली की एयर क्वालिटी में सोमवार को सुधार देखा गया और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 281 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को शाम चार बजे यह 318 था।

दिल्ली में GRAP-4 प्रतिबंधों में ढील देने पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा। दिल्ली में पटाखे बैन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इसी के साथ आज सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन क्लासेज जारी रखने पर भी फैसला लेगा।