IMD Weather Forecast: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के इलाके में ठंड ने रंग दिखा दिया है। मौसम विभाग ने नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद के लिए कोल्ड डे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने नए साल यानी 1 जनवरी को जमा देने वाली ठंड का अनुमान लगाया है। साथ ही सूरज के निकलने की संभावना भी कम नजर आ रही है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने की आशंका जताई है। जबकि 1 जनवरी को सर्द हवाएं 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। इस वजह से मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट दिया है। इसके अलावा यूपी के सभी इलाकों में भी कोहरा और धुंध की चादर छाए हुए हैं। वहीं पारा गिरने का अनुमान भी अनुमान है।
देश के पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान दर्ज किए गए। लद्दाख में माइनस 19.1 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 11.5, पहलगाम में माइनस 8.4, श्रीनगर में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सिसय रहा।
मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ जगहों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान की जानकारी दी है। दिल्ली के आया नगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में में अधिकतम 11.2 और न्यूनतम तापमान 9.4 रहा। हरियाणा का भिवानी सबसे ठंडा रह। जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हिसार में 6.8 रहा। पंजाब के लुधियाना में 7.4 रहा। अमृतसर में न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल समेत सभी पहाड़ी राज्यों में 31 दिसंबर को ठंड का कहर जारी रहेगा। साथ ही इन इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में सबसे कम तापमान आयानगर का रहा। जहां 6.6 डिग्री सेल्सियस महसूस हुआ। जबकि पालम में 8.3, सफदरजंग में 9.6 रहा।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दो जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हवा की गति 06 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद दोपहर के समय हवा की गति बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 16-20 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के समय यह धीरे-धीरे कम होकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 08 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शीतलहर से कड़ाके की ठंड जारी है और तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। हालांकि घाटी के अन्य हिस्सों में सर्दी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में दो डिग्री कम है।
आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि एक जनवरी को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हवा की गति 08 किमी प्रति घंटे से कम रहने के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा से मुख्य सतही हवा चलने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/मध्यम कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद दोपहर के समय हवा की गति बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 16-20 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के समय यह धीरे-धीरे कम होकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 08 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल अलग-अलग स्थानों पर आसमान साफ रहेगा और दिन में ठंड रहेगी। सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति 06 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-12 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। इसके बाद शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति 08 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि ओडिशा, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में 31 दिसंबर तक देर रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में 31 दिसंबर और 01 जनवरी तक; उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 01 जनवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 02 जनवरी तक कोहरे का अनुमान है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में, 30 दिसंबर को पंजाब, 31 दिसंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, 30 दिसंबर से 01 जनवरी के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: IMD के अनुसार, आज औऱ कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में आज और कल कई जगहों पर कोल्ड वेव की स्थिति रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 30 दिसंबर यानी आज की रात घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
राजस्थान के अजमेर में अधिकतम तापमान 19.3 जबकि न्यूनतम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम 17.9 जबकि न्यूनतम 7.2 रहा। पंजाब के लुधियाना का अधिकतम तापमान 16 डिग्री वहीं न्यूनतम 7.6 रहा है। हरियाणा के भिवानी में अधिकतम 11.7 वहीं न्यूनतम 7.6 रहा। हिसार में न्यूनतम 9 डिग्री जबकि अधिकतम 13.6 डिग्री रहा। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम 16.7 और न्यूनतम 7.3 डिग्री रहा। राजधानी दिल्ली के पालम का अधिकतम 15 डिग्री जबकि न्यूनतम 8.6 डिग्री रहा।
पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस डिग्री में चल रहा है। मौसम विभाग ने सुबह 8:30 बजे तापमान की जानकारी साझा की है। लेह में माइनस 13.2 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री, पहलगाम में माइनस 9.2 डिग्री और श्रीनगर में माइनस .9 डिग्री दर्ज किया गया है।
देश के मैदानी स्थानों में तापमान गिरता जा रहा है। मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान राजगढ़ रहा। जहां तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में 5.5 जबकि पूर्वी राजस्थान के उदयपुर में 5.6 जबकि अजमेर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।
दो दिन की बारिश के बाद दिल्ली में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिल्ली के पालम में सबसे न्यूनतम तापमान 8.6 दर्ज किया गया। वहीं सफदरजंग में 10.3 डिग्री दर्ज किया गया।
दिल्ली-NCR में हुई बारिश के बाद AQI में बदलाव आया है। AQI में कमी आने से लोगों को बहुत राहत हुई है। अभी वर्तमान में 183 है।
बीते रविवार की बात करें तो दिल्ली-NCR का तापमान 13.66 सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम 21.52 रहा था।