अभी मार्च खत्म होने में करीब 10 दिन बाकी है, लेकिन गर्मी शुरू हो गई है। लगातार तापमान बढ़ रहा है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं दिल्ली में भी तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि अगले हफ्ते से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि यूपी के कुछ इलाकों में 20 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को बारिश हो सकती है।
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण चलेंगी ठंडी हवाएं
इस बीच जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चल रही है। ऐसे में वहां पर तापमान में गिरावट आई है। हालांकि जम्मू कश्मीर में बारिश की उम्मीद नहीं है। इस बीच उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बीच केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है।
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चल रही है। ऐसे में वहां पर तापमान में गिरावट आई है। हालांकि जम्मू कश्मीर में बारिश की उम्मीद नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार से तापमान में इजाफे की संभावना जताई गई है। अब दिल्ली में गर्मी शुरू हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 31 मार्च के बीच दिल्ली में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है।