दिल्ली में मार्च के महीने में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। होली के दिन हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार को भी मौसम में ठंडक महसूस की गई और तेज हवाएं चलीं। हालांकि, बारिश के बावजूद तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का अब तक का उच्चतम स्तर रहा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं की धीमी गति और हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 15 मार्च को भी हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। उधर, कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है। यह अब भी बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज राजधानी का आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे दिनभर ठंडक बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से किसी विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

ढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स

Live Updates
22:03 (IST) 15 Mar 2025
Weather Update LIVE: तेज हवा से हो सकता है बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान

अरुणाचल प्रदेश में 17 मार्च को बहुत भारी वर्षा के साथ ही असम और मेघालय में भी इस दिन भारी वर्षा/बर्फबारी के अनुमान के चलते मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवा से बागान, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। कच्चे घरों/दीवारों और झोपड़ियों को मामूली नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाज़े बंद रखें और यदि जरूरी हो तो यात्रा करने से बचें।

20:56 (IST) 15 Mar 2025
Weather Update LIVE: दिल्ली/एनसीआर में रविवार को छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली/एनसीआर में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है। बहुत हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवाएं (25-35 किमी/घंटा) चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33°C और न्यूनतम तापमान 16 से 18°C के बीच रहने की संभावना है।

18:44 (IST) 15 Mar 2025
Weather Update LIVE: उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2- 3°C की गिरावट आने और उसके बाद धीरे-धीरे लगभग 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी तरह अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में लगभग 2°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

18:23 (IST) 15 Mar 2025
Weather Update LIVE: पूर्वोत्तर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

15 से 19 मार्च के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर हल्की /मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है।

17:18 (IST) 15 Mar 2025
Haryana Weather LIVE: हरियाणा में हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और इस वजह से बारिश हो रही है। ओले गिरने की वजह से फसलों को नुकसान होने बात भी सामने आई है। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हरियाणा में कई जगहों पर गरज और बिजली के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

15:33 (IST) 15 Mar 2025
Odisha Weather LIVE: ओडिशा में रविवार तक भीषण लू का रेड अलर्ट जारी

ओडिशा में रविवार (16 मार्च) तक भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक झारखंड और बंगाल में दो-तीन दिनों तक येलो अलर्ट रहेगा।

15:13 (IST) 15 Mar 2025
Gujarat Weather LIVE: गुजरात में भीषण लू, ऑरेंज अलर्ट जारी

गुजरात में तेज गर्मी के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी, कल से येलो अलर्ट रहेगा, लेकिन गर्मी बनी रहेगी। फिलहाल राज्य में मौसम बदलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

15:08 (IST) 15 Mar 2025
Weather LIVE: हरियाणा-यूपी में ओलावृष्टि का अलर्ट

शनिवार को उत्तर हरियाणा, पश्चिम यूपी, उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक कई जगह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

14:09 (IST) 15 Mar 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली में तापमान गिरा, नमी होगी कम

अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 31-32°C रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। हवा साफ रहेगी। अप्रैल में गर्मी में तेजी आएगी।

12:42 (IST) 15 Mar 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली की हवा में आया सुधार, दो दिनों तक छाए रह सकते हैं बादल

हल्की बारिश और हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली की हवा में सुधार आया है। IMD का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

12:13 (IST) 15 Mar 2025
Jharkhand Weather LIVE: झारखंड के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक

झारखंड के 24 जिले में से लगभग आधे जिलों का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक हो गया है। मौसम विभाग की ओर से मौसम के इस बदलाव को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

11:24 (IST) 15 Mar 2025
Haryana Weather LIVE: हरियाणा के कई शहरों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार को हरियाणा के कई शहरों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई थी

11:11 (IST) 15 Mar 2025
Bihar Weather LIVE: बिहार में गर्मी धीरे-धीरे पकड़ रही तेजी

बिहार में मार्च का आधा महीना बीतने के बाद गर्मी ने फिर तेजी पकड़ ली है। इस महीने के अंत तक तापमान 40 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही हो सकती है।

10:53 (IST) 15 Mar 2025
Rajasthan Weather LIVE: राजस्थान में बारिश से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया है। कई शहरों में 2 से 12 मिमी तक बारिश हुई।

09:33 (IST) 15 Mar 2025
Delhi Weather LIVE: भिंड और मुरैना के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश

मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के भिंड और मुरैना के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। अन्य शहरों में मौसम साफ रहा।

08:59 (IST) 15 Mar 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली में तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

अगले कुछ दिनों में भी दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 19 और 20 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य दिनों में यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

08:35 (IST) 15 Mar 2025
Delhi Weather LIVE: ओडिशा और विदर्भ में दो दिनों तक चलेगी लू

IMD के अनुमान के अनुसार, 15 - 17 मार्च के दौरान ओडिशा में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 15-16 मार्च को विदर्भ में भी लू की स्थिति रहेगी।

08:20 (IST) 15 Mar 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली में आज भी बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार शाम हल्की बारिश हुई थी। शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कुछ जगह हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

21:19 (IST) 14 Mar 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली का AQI रहा 193

Aaj ka Mausam LIVE: CPCB के अनुसार, शाम चार बजे के आसपास दिल्ली का AQI 193 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में था। 

21:17 (IST) 14 Mar 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली एनसीआर में कल भी हल्की बारिश का अनुमान

Aaj ka Mausam LIVE: आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

21:16 (IST) 14 Mar 2025
Delhi Weather LIVE: दिल्ली में साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया

Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में शुक्रवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है। दिल्ली में इससे पहले 11 मार्च को इस साल का सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

19:26 (IST) 14 Mar 2025
Weather Forecast LIVE: कहां - कहां बर्फबारी की संभावना?

Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 14 से 16 मार्च, 2025 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तथा अगले 4-5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। 16 मार्च, 2025 तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

18:20 (IST) 14 Mar 2025
Ghaziabad Weather Forecast LIVE: गाजियाबाद में बारिश

Ghaziabad के प्रताप विहार विजय नगर क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल जाए हुए हैं।

18:07 (IST) 14 Mar 2025
Delhi Weather Forecast LIVE: दिल्ली एनसीआर में बारिश

Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

17:32 (IST) 14 Mar 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: इन जगहों पर भी लू की स्थिति रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 14-16 मार्च के दौरान विदर्भ में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 14 और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ में लू की स्थिति विकसित होने की संभावना है। 14-17 मार्च को झारखंड और 15-17 मार्च को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में, 14 और 15 मार्च को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू की स्थिति विकसित होने की संभावना है।

17:27 (IST) 14 Mar 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: ओडिशा में लू जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 14 - 17 मार्च के दौरान ओडिशा में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

17:18 (IST) 14 Mar 2025
Delhi Weather Forecast LIVE: दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR ka Mausam LIVE: दिल्ली एनसीआर में कल बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ-साथ गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सतह पर हवा की प्रमुख गति 04-06 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व दिशा से आने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 08-10 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह दक्षिण-पूर्व दिशा से 06 किमी प्रति घंटे से कम होकर कम हो जाएगी।

16:58 (IST) 14 Mar 2025
Mausam Ki Jaankari LIVE: राजस्थान में इन जगहों पर हुई ओलावृष्टि

Rajasthan ka Mausam LIVE: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे तक भरतपुर के वैर में 12 मिमी, बयाना, रूपवास, कांमा में नौ मिमी, सीकर में आठ मिमी, अलवर में राजगढ, धौलपुर के मनिया और भरतपुर के नदबई में सात मिमी, भरतपुर के भुसावर में छह मिमी, धौलपुर के सैपऊ में पांच मिमी और अन्य कुछ हिस्सों में चार मिमी से दो मिमी तक बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार इस दौरान चौमूं, कोटपूतली-बहरोड़, बानसूर सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

16:56 (IST) 14 Mar 2025
Rajasthan ka Mausam LIVE: पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। पश्चिमी हिस्सा हालांकि शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद कुछ हिस्सों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

14:18 (IST) 14 Mar 2025
Uttar Pradesh ka Mausam LIVE: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ साफ

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर में धूप निकल आई। इससे मौसम में थोड़ी गर्मी भी आ गई।