भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। IMD ने 04-06 मार्च के दौरान कोंकण और गोवा में, 04-07 मार्च के दौरान तटीय कर्नाटक में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

पढ़ें आज की ताजा खबर

कश्मीर में मंगलवार को मौसम में सुधार की संभावना –  कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बीते सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बारिश से वर्षा की कमी 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत रह गई। सोमवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई थी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और बारामूला समेत पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी ताजा बर्फबारी हुई। लद्दाख के कारगिल जिले में भी हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में मंगलवार से सुधार होने की संभावना है। 

Live Updates
11:10 (IST) 4 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today LIVE: कुरनूल में 39.5 डिग्री सेल्सियस

देश में अधिकतम तापमान कुरनूल 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।

08:52 (IST) 4 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today LIVE: ओडिशा में नहीं है बारिश की संभावना

आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया है, "पिछले 24 घंटों में ओडिशा में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। यह सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले 7 दिनों के लिए पूर्वानुमान, ओडिशा में शुष्क मौसम रहने की संभावना है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

08:36 (IST) 4 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today LIVE: कश्मीर का बनिहाल बर्फ से ढका

बर्फबारी के बाद कश्मीर के बनिहाल के पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं। आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

08:30 (IST) 4 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today LIVE: हिमाचल में हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी के बाद लाहौल और स्पीति जिला बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है। आज भी हल्की बर्फबारी जारी है।

07:50 (IST) 4 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today LIVE: कश्मीर, हिमाचल में मौसम अलर्ट

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश/बर्फबारी/ओलावृष्टि के कारण मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अलर्ट जारी किया है।

20:58 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today LIVE: दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

17:38 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today LIVE: हिमाचल के कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमपात के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने लोगों को संवेदनशील इलाकों से दूर रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने लाहौल और स्पीति में हिमपात, चंबा और कांगड़ा में बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की जबकि बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

17:37 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today LIVE: दिल्ली में बुधवार को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान साफ ​​रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी (20-30 किमी प्रति घंटे की गति)। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की प्रमुख गति 12-14 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। इसके बाद दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 18-20 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति 12 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।

16:10 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today LIVE: कश्मीर में कल से मौसम में सुधार संभव

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बारिश से वर्षा की कमी 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत रह गई। सोमवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई थी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और बारामूला समेत पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी ताजा बर्फबारी हुई। लद्दाख के कारगिल जिले में भी हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में मंगलवार से सुधार होने की संभावना है। 

16:09 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

15:44 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today: हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

11:57 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today: बदलते मौसम को लेकर अलर्ट

ठंड के बाद मौसम के बदलते प्रभाव को देखते हुए बिहार में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

10:09 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today: सफदरजंग में सबसे न्यूनतम तापमान

राजधानी दिल्ली के रिज में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। जहां 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान सफदरजंग में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ये तापमान सुबह 8 बजकर 30 मिनट का है।

09:54 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today: श्रीनगर में बारिश

श्रीनगर में तेज बारिश हुई, जिसके वजह से तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

09:52 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today: दिल्ली का तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 23.68 सेल्सियस रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 13.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

08:28 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today: डोडा में बर्फ की चादर

भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर के डोडा का भालेसा इलाका बर्फ की मोटी चादर से ढक गया।

08:00 (IST) 3 Mar 2025
IMD Weather Forecast Today: इन राज्यों में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल और पंजाब राज्य में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है।