दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। यूपी से लेकर राजस्थान और हरियाणा से लेकर पंजाब में तापमान 44 डिग्री के पार है। सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी गर्मी और लू से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आईएमडी ने मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में भी हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार के भी कुछ हिस्सों में लू का असर देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक लू के थपेड़ों से अभी कम से कम 10 दिन तक किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। 27-28 जून के आसपास मानसून पहुंचने के बाद लोगों को राहत मिल सकती है।
मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 20 जून LIVE: मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 20 जून LIVE: दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश और आंधी के कारण लू के प्रकोप में कमी आई। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 20 जून LIVE: कोलकाता में मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर बंगाल के ज्यादातर भागों में आ गया है तथा अगले पांच दिनों में क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले पांच दिनों में उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 20 जून LIVE: आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 20 जून LIVE: मौसम विभाग ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है।"
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 20 जून LIVE: दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 दिन की सुस्ती के बाद बृहस्पतिवार को उत्तर की ओर बढ़ा और ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ के बड़े भूभाग में पहुंचा, जिससे गर्मी से जूझ रहे शुष्क क्षेत्रों को राहत मिली।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 20 जून LIVE: महाराष्ट्र के ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में भारी बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर में सूर्या नदी में बाढ़ आने के कारण मनोर में एक पुल डूब गया और वाडा एवं मनोर के बीच आवागमन प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि ऊंची लहरों के कारण स्थिति और भी खराब हो गई।
भीषण गर्मी ने 1 मार्च से 18 जून के बीच 110 लोगों की जान ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हीटस्ट्रोक को लोगों पर काफी असर हुआ है। इसके कारण कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
दिल्ली-एनसीआर के सभी हिस्सों में कल अच्छी तीव्रता वाली बारिश और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। IMD ने बताया कि आज दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 30 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी से मामूली राहत की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि उप हिमालय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में अगले 3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली में लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच लोगों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। दिल्ली निगमबोध घाट पर शवों की कतारें लगी हुई हैं। कोरोना महामारी के दौर के बाद इन दिनों दिल्ली में बुरा हाल है। बुधवार को निगम बोध घाट में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुए। कल रात 12 बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए इस समय परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अभी केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के सभी हिस्सों, दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों से आगे बढ़ चुका है।
दिल्ली में अब इस विकराल गर्मी से कई लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 48 घंटों में कुल 150 जानें जा चुकी हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान जून के सभी रेकॉर्ड को तोड़ते हुए 35.2 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। यह सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। इससे पूर्व 3 जून 2010 को राजधानी का न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री रहा था। यही ऑल टाइम रेकॉर्ड था। वहीं पूरे साल की बात करें तो 1969 से अब तक की यह सबसे गर्म सुबह रही। इससे पूर्व 23 मई 1972 में यह रेकॉर्ड बना था।
IMD की मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अगले कुछ दिनों में मामूली राहत दे सकता है। दिल्ली-एनसीआर में रात से ही कई इलाकों में मौसम बदल गया है। कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में पिछले दो दिनों में लू लगने के मामलों में इजाफा और कई लोगों के मौत की सूचना है।
बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।बिहार के उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी के आसार है। अररिया, किशनगंज, सुपौल और मधुबनी में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटे में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, एनसीआर में लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद के कुछ स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और हवाएं चलेंगी। इसके अलावा इंदिरापुरम, छपरौला सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ में भी अगले 2 घंटे में बारिश हो सकती है।
गर्मी से परेशान लोगों को आज थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इससे तामपान में 5-6 डिग्री तक की कमी आ सकती है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 24 जून से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं और इसके साथ ही बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में तापमान 42-44 डिग्री तथा कहीं-कहीं उष्ण रात्रि दर्ज होने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: राजस्थान में बुधवार को सबसे गर्म स्थान श्रीगंगानगर रहा जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धौलपुर में अधिकतम तापमान 44.1, पिलानी, चूरू और अलवर में 44 डिग्री, संगरिया में 43.5 डिग्री, फलौदी में 43.2 डिग्री, फतेहपुर में 42.9 डिग्री, बीकानेर में 42.5 डिग्री, जैसलमेर में 42.2 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर संभाग में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई तथा पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: भीषण गर्मी और झुलसाती हवाओं से मुहाल राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग बुधवार को 8,656 मेगावाट के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह दिल्ली में बिजली की अबतक की सर्वाधिक मांग है। बिजली वितरण कंपनियों ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,747 मेगावाट रही थी जो इसका पिछला उच्चतम स्तर है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: तमिलनाडु के थूथुकुडी जिला में झमाझम बारिश हुई है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि कल दक्षिण गुजरात के सभी जिलों और अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आणंद, पंचमहल और दाहोद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों के लिए गांधीनगर और अहमदाबाद में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि आज आज नवसारी, सूरत, वलसाड, गिर-सोमनाथ, अमरेली, दमन और दादर एवं नगर हवेली में भारी बारिश होने की संभावना है।
सऊदी अरब में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी के कारण हज यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक गर्मी की चपेट में आने से कम से कम 550 हजियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में कम से कम 323 मिस्र के नागरिक थे, जिनमें से ज्यादातर की मौत गर्मी की वजह से होने वाली परेशानियों के चलते हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 19-21 जून के बीच पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 19 से 23 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने बिहार और झारखंड के लिए भी राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। इस दौरान बारिश की भी संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: दिल्ली में मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया- हमने कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज स्थिति में सुधार हुआ है। बिहार में बारिश हुई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लिए हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हमने अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, आज उत्तर प्रदेश के लिए भी रेड अलर्ट है। दिल्ली एनसीआर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है। आज भी, हम दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की-फुल्की बारिश की गतिविधि की उम्मीद कर सकते हैं...