उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार जारी है। पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है। इससे दिल्ली-एनसीआर में फिर से ठंड बढ़ने की उम्मीद हैं। साथ ही यूपी के जिलों में ओले पड़ने के असार दिखाई दे रहें हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे। दिल्ली की जनता सीसीटीवी ढूंढती रह गई। 5,000 बसें खरीदने की बात कही थी। जो थी केजरीवाल सरकार ने उससे भी 1100 बसें कम कर दीं। अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया था, एक भी कर्मचारी को स्थाई नहीं किया। पूछा कि विकास के वादे कब पूरे होंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में नागरिकता संशोधन कानून पर कभी अमल नहीं हो पाएगा। कहा कि ऐसे कानून देश के लिए गैरजरूरी हैं। लखनऊ में एक समारोह में उन्होंने कहा सरकार के पास पहले से ही नागरिकता देने का अधिकार है। अलग से कानून की कोई जरूरत नहीं है।
पश्चिम बंगाल में आज नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश हो सकता है। बता दें कि ममता बनर्जी इस कानून लागू होने के बाद से ही विरोध कर रही है।
Highlights
मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ: हमारे पास श्रीलंका में सीता जी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव है। मैंने भोपाल में श्रीलंका से आए स्वामी जी के साथ एक बैठक की। मंदिर के लिए एक डिजाइन पर काम किया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो।
जयपुर में राहुल गांधी की युवा आक्रोश रैली के लिए ज्ञानदीप महाविद्यालय और अन्य स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।सभी बच्चों को फोन करके रैली में शामिल होने के लिए बुलाया गया। महाविद्यालय की प्रिंसीपल डॉ. अंजना अग्रवाल ने इस बात से इनकार किया जबकि छात्र और छात्राओं ने इस बात की पुष्टि की ।
सतीश पूनिया बीजेपी नेता: राहुल गांधी की जयपुर युवा जनाक्रोश रैली में भीड़ जुटाने के लिए कॉलेजों में बसें भेजीं, स्कूल के टीचरों को छुट्टी दी और व्यापारियों की दुकानें बंद करवा दी गई हैं। जनसभा कवि सम्मेलन वाले स्थान पर होगी, लोगों को हास्य के लिए भी कुछ न कुछ हासिल होगा।
झारखंड: लोहरदगा में 23 जनवरी को भड़की हिंसा में घायल हुए नीरज राम प्रजापति ने आज दम तोड़ दिया। CAA और NRC के समर्थन में एक मार्च के दौरान कस्बे में हिंसा भड़क गई थी, जब वे अमला टोली से गुजर रहे थे, तो उन्हें पथराव का सामना करना पड़ा था।
राहुल सिन्हा बीजेपी नेता कोलकाता: ममता हमारे देश के शरणार्थियों को भगाना चाहती है। उनके बदले पाक बांग्ला के घुसपैठियों को शरण देना चाहती है। TMC और Congress शरणार्थी विरोधी पार्टी है। ये पश्चिम बंगाल की विधानसभा में प्रमाणित हो गया।
पद्मश्री विजेता अदनान सामी: मैंने बाबा को बोला-मैं भारत की नागरिकता लेना चाहता हूं इस बारे में आपकी क्या राय है? तुम जहां सुरक्षित महसूस करते हो वहां रहो।इंडिया ने तुम्हें बहुत इज्जत और प्यार से अपनाया है। तुम्हारा फर्ज़ बनता है कि तुम ईमानदारी और एकता के साथ उनके साथ जुड़ कर रहो।
कर्नाटक: पूर्व राज्य मंत्री और जेडी (एस) के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का आज मंगलुरु में निधन हो गया।
राशिद अल्वी,कांग्रेस नेता CAA विरोध पर: 'किसी भी लोकतांत्रिक देश के अंदर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री हठधर्मी नहीं करते। जनता की आवाज को सुनते हैं। उनका विश्वास हासिल करते हैं। ये पहली बार हो रहा है कि देश की जनता चिल्ला रही है और सरकार कह रही है कि हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।'
छपरा की एक लड़की जो हाल ही में चीन से लौटी है, उसे कोरोनोवायरस के समान लक्षण दिखने के बाद छपरा के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अब उसे पटना ले जाया जा रहा है, उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया जाएगा।
मेरठ: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार-''आज हमारी टीम पोलियो टीकाकरण शिविर के लिए गई थी और उन्होंने पोलियो सर्वेक्षण के लिए बच्चों के बारे में कुछ जानकारी मांगी। स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि NPR गणना के लिए सवाल पूछे जा रहे हैं वो टीम के साथ दुर्व्यवहार करने लगे।
भारतीय नौसेना के कमोडोर ज्योतिन रैना को नौसेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया था कि पिछले साल फरवरी में पुलवामा हमले के बाद बहुत कम समय सीमा के भीतर पश्चिमी बेड़ा अपने परिचालन कार्यों को पूरा कर सके। नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। रैना वर्तमान में नौसेना के पश्चिमी बेड़े के फ्लीट आपरेशन ऑफिसर हैं।
राजस्थान: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में नागरिकता संशोधन कानून और NRC के खिलाफ नारे लगाने के लिए जिन पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था उन्हें रिहा कर दिया गया है।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में रविवार को पहली बार ‘धनुष’ तोप का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कैप्टन मृगांक भारद्वाज की कमान में किया गया। 155एमएम/45 कैलीबर धनुष तोप को होवित्जर तोप की तरह डिजाइन किया गया है। यह आयुध निर्माणी बोर्ड द्वारा स्वदेश निर्मित है। अधिकतम 36.5 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली इस तोप में स्वचालित बंदूक अलाइनमेंट और पोजिशंिनग की क्षमता है। इस तोप को सेना की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में रविवार को पहली बार ‘धनुष’ तोप का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कैप्टन मृगांक भारद्वाज की कमान में किया गया। 155एमएम/45 कैलीबर धनुष तोप को होवित्जर तोप की तरह डिजाइन किया गया है। यह आयुध निर्माणी बोर्ड द्वारा स्वदेश निर्मित है। अधिकतम 36.5 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली इस तोप में स्वचालित बंदूक अलाइनमेंट और पोजिशंिनग की क्षमता है। इस तोप को सेना की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर उमड़ी भीड़। पीएम लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए।
गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर घाटी में रविवार को फोन सेवाएं निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इंटरनेट सेवा बहाल होने के कुछ घंटे बाद ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। रविवार तड़के मोबाइल फोन संपर्क सेवा निलंबित कर दी गई। घाटी में 2005 से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बंद करना सुरक्षा ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल 2005 में आतंकवादियों ने मोबाइल फोन के जरिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के निकट आईईडी विस्फोट किया था।
गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद,भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य मंत्री राजपथ पर उपस्थित।
भारतीय वायुसेना के सुखोई विमान Su-30 MKIs ने आसमान में त्रिशूल का आकार शक्ति प्रदर्शन किया।
दिल्ली: इंस्पेक्टर सीमा नाग, चलती मोटरसाइकिल के ऊपर खड़े होकर सलामी देती हुईं। हेड कांस्टेबल मीना चौधरी दो पिस्तौल से फायर करने के लिए तैयार स्थिति प्रदर्शित कर रही है। मोटरसाइकिल पर खुद को संतुलित करते हुए, दोनों हाथ खोलकर।
18 लड़कों और 31 लड़कों सहित 49 बच्चों को यह पुरस्कार मिला है। पुरस्कार बहादुरी, नवाचार, विद्वानों, खेल, कला, संस्कृति, समाज सेवा, संगीत के क्षेत्र में दिए जाते हैं। प्रेसिडेंट ने इनका हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य लोग राजपथ पर Republic Day परेड के गवाह बने। अभी विभिन्न राज्यों द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया जा रहा है।
दिल्ली: Republic Day परेड में विभिन्न राज्यों की झांकी शुरू हो गई हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलसनारो (पिक 2) इस वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि हैं। यूपी, राजस्थान, कर्नाटक की झांकी दिखाई गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ , तीनों सेना प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत की मौजूदगी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पारंपरिक कुर्ता पजामा और जैकेट पहने हुए मोदी बाद में राजपथ पहुंचे और राष्ट्रपति रामनाथ तथा मुख्य अतिथि से मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भगवा पगड़ी पहनी हुयी थी। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और 21 बंदूकों की सलामी दी गई। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत मोदी सरकार के ज्यादातर मंत्री इस मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन और एच डी देवेगौड़ा तथा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी उपस्थित थे ।
दिल्ली: भारत के राष्ट्रपति राम नाथ और ब्राज़ील के राष्ट्रपति, इस साल के Republic Day के मुख्य अतिथि, जयप्रकाश बोल्सनरो, जल्द ही राजपथ पर आने वाले हैं।
देशवासियों के दिल जोड़ने को भारत और कांग्रेस दोनों की समान तहजीब बताते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 71वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को कहा कि इस संस्कृति और संविधान के खिलाफ जाने की कोशिश करने वाले लोगों से डटकर मुकाबला किया जायेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह बात ऐसे वक्त कही है, जब संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ देश के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन जारी हैं।
दिल्ली: पीएम मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सीडीएस जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल नरवने, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदुरिया भी उपस्थित थे।
दिल्ली: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर पीएम मोदी ने सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल नरवने, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह, एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदुरिया भी मौजूद।
दिल्ली: इंडिया गेट पर नेशनल वॉर मेमोरियल में पहुंचे पीएम मोदी। पीएम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल नरवाना, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह, एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल ने रिसीव किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा कारणों से दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास रविवार सुबह कुछ समय के लिए बंद रहेगा।अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों में यात्री सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश नहीं कर पाएंगे और न ही वहां से बाहर आ पाएंगे। उन्होंने बताया कि पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर भी सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश एवं निकास बंद रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Republic Day जश्न- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान आज राष्ट्रीय ध्वज के साथ 17000 फीट पर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। लद्दाख में तापमान -20 डिग्री सेल्सियस है।
Republic Day जश्न- चेन्नई में गणतंत्र दिवस पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। तमिलनाडु के सीएम एडप्पाडी के.पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम भी उपस्थित रहे।
Republic Day जश्न- मुंबई के मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने गणतंत्र दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
दिल्ली पुलिस के पांच हजार से छह हजार कर्मी नयी दिल्ली जिले में तैनात किये गए हैं। साथ ही अर्द्धसैनिक बलों की 50 हजार कंपनियां भी तैनात की गई हैं।’’ राजपथ के मुख्य क्षेत्र को रविवार को दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा।
असम: डिब्रूगढ़ के ग्राहम बाजार में NH 37 के पास एक दुकान में विस्फोट हुआ है। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे ।
दिल्ली पुलिस के 31 र्किमयों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 पुलिसर्किमयों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदक प्रदान किए गए।
दिल्ली पुलिस के 31 र्किमयों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 12 पुलिसर्किमयों को वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदक प्रदान किए गए।
केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पाकिस्तान में जन्मे और भारत की नागरिकता हासिल करने वाले गायक अदनान सामी को इस साल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी इसे ‘‘सुन रहे’’ होंगे।
भारतीय वायुसेना की मिसाइल का गलती से शिकार बने एमआई17 वी5 हेलीकॉप्टरों के पायलटों स्क्वाड्रन लीडर निनाद मांडवगणे और स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ को मरणोपरांत वायुसेना पदक (वीरता) पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हेलीकॉप्टर के चालक दल के चार सदस्यों फ्लाइट इंजीनियर विशाल कुमार पांडे, सार्जेंट विक्रांत सहरावत, कॉर्पोरल दीपक पांडे एवं पंकज कुमार को भी मरणोपरांत ‘मेंशन इंन डिस्पैचेज’ से सम्मानित किया गया है।