हिंदी न्यूज़, Hindi News: खबरों के नजरिए से आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट में इस वक्त बेहद अहम मुद्दे पर सुनवाई चल रही है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के तहत समलैंगिकता को अपराध माना जाए या इसके दायरे से बाहर रखा जाए, इस पर कोर्ट में बहस की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के हाल बेहाल हैं। मुंबई के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है तो वहीं ट्रेन की पटरियां भी पानी में डूब गई हैं, जिसके कारण लोगों को यातायात में काफी परेशानी हो रही है। कई लोग तो घंटों से रेलवे स्टेशन में फंसे हुए हैं।

Live Blog

Hindi News :

Highlights

    20:13 (IST)10 Jul 2018
    शिव जी का स्वरूप माना जाता है पारद, इससे बने शिवलिंग की पूजा के बताए गए हैं ढेरों लाभ

    घर का वास्तुदोष को समाप्त करने के लिए भी पारद का इस्तेमाल किया जाता है। कहते हैं कि पारद के शिवलिंग की पूजा करने से घर वास्तुदोषों से सुरक्षित रहता है। Read Here

    19:49 (IST)10 Jul 2018
    अर्जुन अवार्ड पाने वाली ज्वाला गुट्टा ने गाय पर लिखा कुछ ऐसा कि होने लगीं ट्रोल

    बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने ट्वीट किया कि जल्द ही गायों को भी वोट डालने का अधिकार मिल जाएगा। उनका ट्वीट सामने आते ही लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। आलोचकों में उनके प्रशंसक भी शामिल हैं।

    19:47 (IST)10 Jul 2018
    जाकिर नाईक पर भारत की मांग के दबाव में नहीं आएगा मलेशिया

    मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने मंगलवार को कहा कि वह भारत के विवादित मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाईक को आसानी से महज इसीलिए नहीं प्रत्यर्पित कर देंगे क्योंकि भारत ऐसा चाहता है। Read Here

    19:45 (IST)10 Jul 2018
    ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में सम्मानित हुईं दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल

    संगीत और धर्मार्थ पहलों में योगदान के लिए ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में सम्मानित हुईं दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल का कहना है कि एक कलाकार के संघर्ष को पुरस्कार सार्थक बनाते हैं। Read Here

    19:44 (IST)10 Jul 2018
    निर्भया कांड पर बोलते हुए मल्लिका शेरावत ने बयां की अपनी कहानी, कहा- न ही थी आजादी और न ही थे अधिकार

    अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का कहना है कि वह ऐसे विश्व को देखने की कामना करती हैं, जिसमें महिलाएं डर से आजाद रहें और उनका जीवन बंधनमुक्त हो। Read Here

    19:44 (IST)10 Jul 2018
    होंडा ने लॉन्‍च किया सबसे किफायती बाइक का नया वर्जन, कीमत 50 हजार से भी कम

    होंडा ने सीडी 110 ड्रीम्स डीएक्स 2018 मॉडल लाॅन्च किया है। बदलाव की बात करें तो इसमें 110 ड्रीम डीएक्स को क्रोम मफलर प्रोटेक्टर के साथ के साथ गोल्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही अन्य खूबियां भी है। Read Here

    18:44 (IST)10 Jul 2018
    इस्लामिक झंडे पर किया था कमेंट, वसीम रिजवी को मिली जान से मारने की धमकी

    उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तानी संगठन जमात-ए-इस्लामी की ओर से ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई। Read Here

    18:43 (IST)10 Jul 2018
    दिल्ली में जल उपचार के लिए सिंगापुर मॉडल अपनाएंगे अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली जल बोर्ड पानी के उपचार के लिए सिंगापुर मॉडल अपनाएगा और दो वर्षो में पानी की उपलब्धता 15 से 20 फीसदी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। Read Here

    18:28 (IST)10 Jul 2018
    हाथ में जूता पकड़ घुटनों तक पानी में सड़क पर दिखे संबित पात्रा

    भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की जो तस्वीर सामने आई है उसमें महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय भी नजर आ रहे हैं। दोनों नेताओं के हाथ में छाता है। पानी ज्यादा होने की वजह से दोनों नेता घुटने भर पानी में चल रहे हैं और संबित पात्रा ने अपना जूता अपने हाथों में ले रखा है। Read Here

    18:27 (IST)10 Jul 2018
    हाथ में जूता पकड़ घुटनों तक पानी में सड़क पर दिखे संबित पात्रा

    भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की जो तस्वीर सामने आई है उसमें महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय भी नजर आ रहे हैं। दोनों नेताओं के हाथ में छाता है। पानी ज्यादा होने की वजह से दोनों नेता घुटने भर पानी में चल रहे हैं और संबित पात्रा ने अपना जूता अपने हाथों में ले रखा है। Read Here

    18:26 (IST)10 Jul 2018
    नाबालिग लड़की से एक ही दिन में दो बार गैंगरेप, सभी 5 आरोपी गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के महुआ टोला के जंगल में 14 वर्षीय लड़की से एक ही दिन में दो बार कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। Read Here

    18:26 (IST)10 Jul 2018
    फर्जी डिग्री मामले में हरमनप्रीत से डीएसपी का पद छिनने के बाद पंजाब सरकार ने दिया यह ऑफर

    फर्जी डिग्री मामले में पंजाब सरकार ने महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को डीएसपी के पद से हटाने का फैसला किया है। सरकार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं करेगी। Read Here

    17:41 (IST)10 Jul 2018
    पत्नी-बहू को दिए गिफ्ट पर टैक्स में मिलेगी छूट? केंद्रीय मंत्री ने वित्त मंत्री से की मांग

    इनकम टैक्स एक्ट की धारा 64 के मुताबिक "यदि कोई पति अपनी पत्नी को गिफ्ट देता है और इस गिफ्ट से पत्नी को कुछ आय होती है, तो यह आय पति की टैक्सेबल इन्कम में जोड़ दी जाती है।" Read Here

    17:40 (IST)10 Jul 2018
    कश्मीर पर UN की विवादित रिपोर्ट बनवाने के पीछे था इस पाकिस्तानी का हाथ, खुद किया कबूल

    बंगाश ने आगे कहा, 'मैंने पाकिस्तान में विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नाफेस जकारिया से बात करने के बाद जैद राद को जवाब दिया। जकारिया ने राद को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान में यूएन का और उसके अधिकारियों का स्वागत किया जाएगा। Read Here

    17:34 (IST)10 Jul 2018
    Whatsapp ने शुरू किया भड़काऊ और अफवाह फैलाने वाली खबरों की पहचान करने के लिए अभियान

    भड़काऊ संदेश और अफवाहें फैलने को लेकर विवादों में घिरे व्हाट्सएप ने आज से जागरुकता अभियान शुरु किया है।

    17:26 (IST)10 Jul 2018
    Youtube लगाएगा फर्जी खबरों पर रोक, 2.5 करोड़ डॉलर करेगा निवेश

    गूगल की वीडियो प्लेटफॉर्म कंपनी यूट्यूब भ्रामक सूचनाओं पर शिकंजा कसने और समाचार संगठनों की मदद के लिए खबर की सच्चाई परखने के वास्ते कई कदम उठा रही है। Read Here

    17:26 (IST)10 Jul 2018
    इस खिलाड़ी ने पेश की मिसाल, मैच देखने आए फैंस के लिए खरीदी ढाई लाख रुपये की बीयर

    प्रशंसकों का जोश कम ना हो और यह मुकाबला हमेशा के लिए यादगार बन जाए इसके लिए क्रोएशियाई टीम के स्ट्राइकर एंडज्यूकिक ने करीब 2.7 लाख रुपए की बीयर मैच देखने आए फैंस के लिए खरीदी। Read Here

    17:25 (IST)10 Jul 2018
    बरसात के मौसम में धोखा नहीं देंगे ये रफ एंड टफ फोन्स, ऐप्पल से लेकर ये मॉडल्स हैं लिस्ट में

    ये स्मार्टफोन्स खास किस्म की रेटिंग के साथ आते हैं। एक रेटिंग के अंतर्गत 1 मीटर (3.3 फुट) गहरे पानी में आधा घंटा तक गिरने पर भी फोन नुकसान का शिकार नहीं होता है।

    17:14 (IST)10 Jul 2018
    पाकिस्तानी नेता का बयान: मुझे एटम बम दे दो, पूरे हॉलैंड को उड़ा दूंगा

    पाकिस्तान के कट्टरपंथी इस्लामिक नेता खादिम हुसैन रिजवी अपने 152 उम्मीदवारों को चुनाव लड़वा रहे हैं।उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अगर उन्हें एटम बम दिया जाए तो वह पूरे हालैंड को धरती से मिटा देंगे। Read Here

    17:14 (IST)10 Jul 2018
    दो दिन बाद शरिया कोर्ट पर कांग्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोली- बीजेपी का है ‘चुनावी हथियार’

    कांग्रेस का अब तक कोई भी बड़ा नेता इस मुद्दे पर बात करने से बचता रहा था। संभवत: इसी मुद्दे पर अपनी बात कहने के लिए कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स बुलाई थी लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। Read Here

    17:04 (IST)10 Jul 2018
    Moto E5 Plus भारत में लॉन्च, जानिए इस ‘एंटरटेनमेंट पावर हाउस’ की कीमत फीचर्स और ऑफर

    Moto E5 Plus प्लस स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसमें पॉलीमर ग्लास बैक पैनल है। फोन को ब्लैक, फ्लैश ग्रे, मिनरल ब्लू और फाइन गोल्ड रंग में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। Read Here

    16:55 (IST)10 Jul 2018
    डोपिंग में फंसा पाकिस्तान का यह क्रिकेटर, लुक्स की वजह से विराट कोहली से होती है तुलना

    सोशल मीडिया पर विराट कोहली का हमशक्ल कहलाने वाले शहजाद पर 3 से 6 महीने का बैन लगाया जा सकता है। डोप टेस्ट की रिपोर्ट को पीसीबी चार्जशीट पैनल को सौंपेगी। इसके बाद शहजाद को मिलने वाली सजा तय की जाएगी। Read Here

    16:49 (IST)10 Jul 2018
    ट्रेनों की लेटलतीफी से बचने का रेलवे का नया जुगाड़! 93 गाड़ियों के पहुंचने का बढ़ा दिया टाइम

    इन ट्रेनों के छूटने के समय (डिपार्चर टाइम) में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल आखिरी स्टेशन पर पहुंचने के समय में बदलाव होगा। यह बदलाव 15 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का हो सकता है। Read Here

    16:47 (IST)10 Jul 2018
    13600 करोड़ का पीएनबी घोटाला, सिर्फ 15-20 पर्सेंट ही वसूल पाएगी सरकार!

    प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के अनुसार, नीरव मोदी से घोटाले का 50 प्रतिशत तक रिकवर होने की उम्मीद थी, लेकिन अब उसके चांस बेहद कम हैं। Read Here

    16:39 (IST)10 Jul 2018
    जिंदगी की जंग हार गई ट्रिपल तलाक पीड़िता, पति ने महीने भर से रखा था घर में कैद, नहीं दिया था खाना

    उत्तर प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बरेली के एक शख्स ने पहले पत्नी को फौरी तीन तलाक दिया और बाद में घर में बंद कर महीने भर तक भूखा रखा। इसके कारण पीड़िता की मौत हो गई। Read Here

    16:31 (IST)10 Jul 2018
    UPSC Civil Services Prelims Result 2018: प्रीलिम्स का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां करें चेक

    UPSC Civil Services Prelims Result 2018: इस परीक्षा का आयोजन पूरे भारत में एक साथ किया गया था। इस बार एग्जाम में 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। Read Here

    16:28 (IST)10 Jul 2018
    राजीव गांधी को ‘गाली’ बकने के आरोप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ शिकायत दर्ज

    नेटफ्लिक्स पर Sacred Games को आए पांच दिन हुए हैं लेकिन ये शो अपने आगमन के साथ ही जबरदस्त विवादों में है। नेटफ्लिक्स पर भारत की पहली ओरिजिनल सीरीज के रूप में प्रचारित होने वाले इस शो में विस्फोटक तत्व मौजूद हैं जो आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों में देखने को नहीं मिलते। Read Here

    16:22 (IST)10 Jul 2018
    फिर शर्मसार हुआ बिहार, लड़की संग जबरदस्ती का वीडियो वायरल

    बिहार में एक बार फिर युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Read Here

    16:19 (IST)10 Jul 2018
    नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन बोले- भारत की तरक्की की राह में रोड़ा है हिंदुत्व

    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इंडिया टुडे से बातचीत में कहा है कि वह फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर नहीं देखना चाहते। Read Here

    16:18 (IST)10 Jul 2018
    दमदार पोस्‍ट लिख सोनाली बेंद्रे ने बताया कैसे लड़ रही हैं कैंसर से

    इस पोस्ट में कैंसर से जुड़ी चुनौतियों और पॉज़िटिव एटीट्यूड की महत्वता के बारे में बात करती हुई दिखी। सोनाली बेंद्रे ने लिखा अगर मैं अपनी पसंदीदा लेखिका इसाबेल अलांदे के शब्दों में कहूं तो हमें पता नहीं होता कि हम कितने मजबूत होते जब तक हमें उस अंदरूनी ताकत को बाहर लाने का मौका नहीं मिलता। Read Here

    16:17 (IST)10 Jul 2018
    बारिश से बेहाल मुंबईकरों का शिवसेना MLA ने उड़ाया मजाक, बोले- होता रहता है

    मुंबई में रात भर हुई भारी बारिश के चलते पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई रेलवे के परिचालन को रोका गया है। रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि चर्चगेट और बोरिवली के बीच सेवाएं सामान्य हैं। उन्होंने बताया, ‘कल रात से 200 मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई है जिससे रेल की पटरियों में पानी भर गया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाएं तब तक रोक दी गईं हैं जब तक कि पटरियों पर पानी कम नहीं हो जाता।’ अधिकारी ने बताया कि मशीनों के जरिए पटरियों से पानी हटाने का काम किया जा रहा है। Read Here

    16:11 (IST)10 Jul 2018
    अब फिल्मों में किस्मत आजमाएंगी हसीन जहां, ‘फतवा’ से करने जा रहीं डेब्यू

    अमजद खान न कहा है कि उन्होंने हसीन जहां को विवादों के चलते साइन नहीं किया बल्कि यह फिल्म की स्क्रिप्ट को ध्यान में रखकर किया गया है। अमजद खान ने बतलाया है कि उनकी फिल्म दंगे पर आधारित होगी जिसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल में होती है और फिर धीरे-धीरे यह पूरे देश में फैल जाता है। Read Here

    16:09 (IST)10 Jul 2018
    ICC ने टेनिस स्टार फेडरर को बता दिया टेस्ट का बेस्ट बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से हो रही है तुलना!

    विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने वाले फेडरर ने मैच के दौरान एक ऐसा शॉट खेला जिसे देख वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। फ्रांस के एड्रियन मनारिनो के खिलाफ फेडरर ने क्रिकेट का फॉरवर्ड डिफेंसिव शॉट खेल सभी को हैरान कर दिया।

    16:09 (IST)10 Jul 2018
    जयंत सिन्हा के खिलाफ रिटायर्ड ब्यूरोक्रैट्स ने खोला मोर्चा, केंद्र से की तुरंत बर्खास्तगी की मांग

    केंद्र को लिखे ओपन लेटर में पूर्व नौकरशाहों ने देश में भड़क रही हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताई। केंद्रीय मंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि कानूनी नियम को खुलेआम चुनौती दी गई।

    16:00 (IST)10 Jul 2018
    मुंबई बारिश: तेज बारिश से धीमी हुई मुंबई की रफ्तार, गुरुवार तक जारी रहेगा कहर

    मुंबई में जगह-जगह पर पानी भर गया है, जिसके कारण यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। लोगों को कहीं भी जाने के लिए तालाब बन चुकी सड़कों को पार करना पड़ रहा है।