Hemant Soren News Champai Soren Jharkhand: ‘झारखंड के टाइगर’ नाम से मशहूर चंपई सोरेन ने राज्य के सीएम पद की शपथ ले ली है। वह शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेने के बाद राजभवन पहुंचे और राज्य के सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन की शपथ का रास्ता गुरुवार शाम साफ हुआ। उन्होंने कई विधायकों के साथ जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद झारखंड के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत कर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले आज सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन से कहा कि उन्हें पहले हाई कोर्ट जाना चाहिए था। इसके अलावा, सबकी नजरें आज झारखंड में PMLA कोर्ट पर भी रहेंगी। पीएमएलए कोर्ट हेमंत सोरेन की रिमांड पर अपना फैसला आज ही सुनाएगा। हेमंत सोरेन और झारखंड से जुड़े तमाम अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता के इस ब्लॉग से। 

Live Updates
16:17 (IST) 2 Feb 2024
Jharkhand LIVE: रांची से हैदराबाद पहुंचे गठबंधन के 43 विधायक

Jharkhand LIVE: झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच गठबंधन के 43 विधायक रांची से हैदराबाद पहुंच चुके हैं।

15:21 (IST) 2 Feb 2024
Jharkhand LIVE: हम राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेंगे: चंपई सोरेन

Jharkhand LIVE: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे...वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।"

13:41 (IST) 2 Feb 2024
Jharkhand LIVE:झामुमो और कांग्रेस विधायक हैदराबाद के लिए रवाना

Jharkhand LIVE: झारखंड झामुमो और कांग्रेस के विधायक बन्ना गुप्ता और अन्य लोग रांची हवाई अड्डे से हैदराबाद के लिए एक निजी विमान रवाना हो गए।

13:12 (IST) 2 Feb 2024
Jharkhand LIVE: सोरेन को पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया

Jharkhand LIVE: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

13:09 (IST) 2 Feb 2024
Jharkhand LIVE: हेमंत सोरेन ने जो काम शुरू किए, हम उसे पूरा करेंगे: चंपई सोरेन

Jharkhand LIVE: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला... यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे... हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।"

13:07 (IST) 2 Feb 2024
Jharkhand LIVE: हम हमेशा अच्छी चीज की उम्मीद करते हैं: राज्यपाल

Jharkhand LIVE: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, "हम हमेशा एक ही चीज की अपेक्षा करते हैं - गरीबों की सेवा की जानी चाहिए, हमें उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए सब कुछ करना चाहिए, अच्छी सड़कें, अच्छा पीने का पानी, अच्छे स्कूल, अच्छी स्वास्थ्य सेवा और अच्छे घर। अंततः, पूरे राज्य में सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना होगा ताकि किसानों को लाभ मिले और लोगों को कमोडिटी मूल्य पर खाद्यान्न मिले..."

13:05 (IST) 2 Feb 2024
Jharkhand LIVE: कांग्रेस के आलमगीर आलम बने मंत्री

Jharkhand LIVE: कांग्रेस के आलमगीर आलम ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

12:38 (IST) 2 Feb 2024
Champai Soren Jharkhand LIVE: चंपई सोरेन सरकार में मंत्री बने सत्यानंद भोक्ता

सत्यानंद भोक्ता ने चंपई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है

https://twitter.com/ANI/status/1753313401915482397

12:37 (IST) 2 Feb 2024
Champai Soren Jharkhand LIVE: कौन हैं चंपई सोरेन?

हेमंत और चंपई सोरेन के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है लेकिन दोनों नेता एक दूसरे के काफी करीबी हैं। चंपई सोरेन को JMM प्रमुख शिबू सोरेन का काफी करीबी माना जाता है और इसी कारण वह हेमंत के भी काफी करीबी हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर

12:28 (IST) 2 Feb 2024
Champai Soren Jharkhand LIVE: चंपई सरकार में मंत्री बने आलमगीर आलम

आलमगीर आलम ने चंपई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। वह पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

12:24 (IST) 2 Feb 2024
Champai Soren Jharkhad LIVE: चंपई सोरेन ने ली झारखंड के सीएम पद की शपथ ली

झारखंड के टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन ने राज्य के सीएम पद की शपथ ले ली है। शपथ से पहले उन्होंने शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया।

https://twitter.com/ANI/status/1753311306458030391

12:17 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: थोड़ी देर में शपथ लेंगे चंपई सोरेन

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, "चंपई सोरेन आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे. यह पार्टी के लिए बड़ी जीत है. बीजेपी राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए पूरी तरह तैयार थी लेकिन उस साजिश को नाकाम कर दिया गया. हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है. सीएम (हेमंत सोरेन) जल्द लौटेंगे...सोमवार को फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा...''

https://twitter.com/ANI/status/1753307286268002479

12:13 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों ने किया वॉक आउट

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने झारखंड के मामले पर लोकसभा से किया वॉक आउट

https://twitter.com/ANI/status/1753307344002572618

12:10 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: थोड़ी देर में चंपई सोरेन का शपथ कार्यक्रम

चंपई सोरेन अब से कुछ देर बाद झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे। वह राजभवन के लिए रवाना हो गए है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1753306044653310228

12:03 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: आज ही झारखंड में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की यात्रा

झारखंड में चल रहे आज नए सीएम शपथ लेंगे। नई सरकार के पहले दिन ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार दोपहर को झारखंड में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा के पश्चिम बंगाल से दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर पाकुड़ जिले से होते हुए राज्य में प्रवेश करने की संभावना है।

11:17 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: चंपई सोरेन के साथ दो नेता लेंगे शपथ

चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1753288092319207764

10:48 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिली है। हेमंत सोरेन को देश की सबसे बड़ी अदालत ने झारखंड हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1753285297427857679

10:35 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: गुरुजी का आशीर्वाद लिया - चंपई सोरेन

चंपई सोरेन ने शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद कहा कि शपथ लेने से पहले गुरुजी (शिबू सोरेन) और माताजी (रूपी सोरेन) का आशीर्वाद लिया है।  उन्होंने कहा, "वो मेरे आदर्श हैं। मैं झारखंड आंदोलन में शामिल हुआ था और मैं उनका शिष्य हूं...मैं राज्य के लोगों के उत्थान के उनके सिद्धांतों के साथ काम करता हूं। इसलिए, मैं दिशोम गुरु का आशीर्वाद लेने आया हूं।”

https://twitter.com/ANI/status/1753278765885714658

10:02 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: शिबू सोरेन से मिलने गए चंपई सोरेन

झारखंड के अगले सीएम चंपई सोरेन शपथ से पहले जेएमएम के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मिलने के पहुंचे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1753272878542590036

09:33 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे बदले और उत्पीड़न की राजनीति

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "...यह पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की उत्पीड़न और बदले की राजनीति है। किसी भी सीएम के खिलाफ इस तरह से कार्रवाई करना दुखद है। यह लोकतंत्र की हत्या है। ईडी, सीबीआई और आईटी विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापेमारी की जा रही है...'

https://twitter.com/ANI/status/1753260921294823649

08:53 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: बीजेपी बोली - राज्य की स्थिति ज्यादा बदलने की संभावना नहीं

चंपई सोरेन के झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने पर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, ''हमें नहीं लगता कि चंपई सोरेन के जल्द ही मुख्यमंत्री बनने से झारखंड की स्थिति में कोई बदलाव आएगा। क्या चंपई सोरेन सिर्फ एक कठपुतली होंगे और इनकी डोर सोरेन परिवार खींचेगा। सोरेन परिवार के पास अपनी सरकार के पहले चार वर्षों के दौरान 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों का संदिग्ध रिकॉर्ड है। इसलिए बहुत कुछ बदलने की संभावना नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री को हमारी शुभकामनाएं। हम आशा करते हैं कि वह कानून के अनुसार कार्य करेंगे और अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल नहीं होंगे और खनिज संपदा और यहां तक कि भूमि की लूट में शामिल नहीं होंगे जो उनके दौरान हुई थी। हेमंत सोरेन की सरकार. लेकिन हम बहुत आशान्वित नहीं हैं क्योंकि अंततः सरकार सोरेन परिवार द्वारा ही खींची जाएगी.''

https://twitter.com/ANI/status/1753246238903029890

08:35 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: तीन जजों की बेंच करेगी हेमंत सोरेन

सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन मामले में ED द्वारा की गयी गिरफ्तारी के खिलाफ JMM के नेता हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई के लिए गुरुवार को तीन न्यायाधीशों की एक विशेष पीठ का गठन किया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ जेल में बंद झामुमो नेता की याचिका पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई करेगी।

08:30 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: अभी बिना सीएम है झारखंड

हेमंत सोरेन (48) के इस्तीफे के बाद राज्य अभी बगैर मुख्यमंत्री का है और यहां राजनीतिक संकट गहरा गया है। इस बीच, पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने ईडी द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

08:26 (IST) 2 Feb 2024
Hemant Soren Jharkhand LIVE: 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत

कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में झामुमो-नीत गठबंधन की सहयोगी पार्टी है। यह पूछे जाने पर कि चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेंगे, ठाकुर ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के राज्य में प्रवेश करने से पहले शुक्रवार को दोपहर तक शपथ ले ली जाए।"