देश की राजधानी दिल्ली सहित कई पड़ोसी राज्यों में बारिश के रहते आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। IMD के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार सुबह छिटपुट बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में शहर में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। असम में बारिश कहर बनकर पड़ रही है जहां 2800 से ज़्यादा गांवों को बाढ़ ने प्रभावित किया, यहां 46 लोगों की मौत भी हुई है।

मौसम की खबर : देश के अधिकांश राज्यों में बारिश

मानसून ने वक़्त से पहले ही देश के कई राज्यों को बारिश से तरबतर कर दिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश जारी है। उत्तराखंड में नदी-नाले ऊफान पर हैं। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। सरकार ने फिलहाल स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इस आर्टिकल में हम हर राज्य का हाल जानेंगे।

असम : असम में बाढ़ के रहते हालात बेहद खराब हो गए हैं, बुधवार को आठ लोगों की मौत हुई है जिससे आंकड़ा बढ़कर 46 हो गया है। बुधवार शाम तक असम के 29 जिलों के 2800 गांवों की कुल 16.25 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित जिले मध्य असम के नागांव और दरांग और बराक घाटी के करीमगंज हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा ध्यान जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करने पर है ताकि 15 अगस्त तक प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके।

राजस्थान : राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश जारी है। जयपुर में बुधवार शाम को तेज बारिश हुई। अगले तीन दिन तक कई जिलों में भारी बारिश का अपडेट जारी किया गया है।

दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर आज सुबह से ही बारिश जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यहां बारिश जारी रहेगी और और आने वाले 24 घंटों में और बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित होने के कारण उत्तर भारतीय राज्यों के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

पंजाब : पंजाब के कुछ जिलों में बारिश है तो कुछ जिलों में तेज धूप पड़ रही है।

अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, चंडीगढ़,अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम आदि राज्यों में भी बारिश की संभावना है और इनमें से कुछ में भारी बारिश हो रही है।