हरियाणा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। इस बीच हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला चुनाव जीत गए हैं। आदित्य सुरजेवाला 8183 वोटों से जीते हैं। इस बीच समालखा विधानसभा से बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी के मनमोहन भड़ाना ने 18,943 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के धरम सिंह छौकर की करारी हार हुई है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय रविंदर मछरौली रहे हैं।

पूंडरी विधानसभा सीट से बीजेपी के सतपाल जांबा चुनाव जीत गए हैं। वहीं निर्दलीय सतबीर भाना दूसरे नंबर पर रहे। जबकि कांग्रेस पार्टी यहां पर तीसरे नंबर पर रही।

Live Updates
13:42 (IST) 8 Oct 2024
Pundari Election Results 2024 LIVE: पूंडरी विधानसभा सीट से बीजेपी की जीत

पूंडरी विधानसभा सीट से बीजेपी के सतपाल जांबा चुनाव जीत गए हैं। वहीं निर्दलीय सतबीर भाना दूसरे नंबर पर रहे। जबकि कांग्रेस पार्टी यहां पर तीसरे नंबर पर रही।

13:41 (IST) 8 Oct 2024
Samalkha Election Results 2024 LIVE: समालखा विधानसभा से बीजेपी ने दर्ज की बड़ी जीत

समालखा विधानसभा से बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी के मनमोहन भड़ाना ने 18,943 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के धरम सिंह छौकर की करारी हार हुई है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय रविंदर मछरौली रहे हैं।

13:41 (IST) 8 Oct 2024
Kaithal Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला कैथल से जीते

इस बीच हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला चुनाव जीत गए हैं। आदित्य सुरजेवाला 8183 वोटों से जीते हैं।

12:21 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: समालखा, पुंडरी और कैथल की अपडेट

समालखा विधानसभा सीट से बीजेपी 13000 से अधिक वोटों से आगे चल रही है। वहीं पुंडरी से भी बीजेपी आगे चल रही है। जबकि कैथल से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला आगे हैं।

12:18 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही- बीजेपी सांसद अरुण सिंह

चुनावी रुझानों पर बीजेपी सांसद अरुण सिंह ने कहा, ”पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही है। कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। लोगों ने बीजेपी के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है।”

11:53 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: जेपी नड्डा ने बुलाई महासचिवों की बैठक

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के नतीजे आज आ रहे हैं। इस बीच हरियाणा में बीजेपी बड़ा उलटफेर करते हुए बहुमत के आंकड़े को क्रॉस कर गई है। हालांकि अभी तक पांच राउंड की ही वोटों की गिनती हुई है। इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के सभी महासचिवों की बैठक बुलाई है।

11:31 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: समालखा, पुंडरी और कैथल की अपडेट

समालखा विधानसभा सीट से बीजेपी 8000 से अधिक वोटों से आगे चल रही है। वहीं पुंडरी से भी बीजेपी आगे चल रही है। जबकि कैथल से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला आगे हैं।

10:30 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: हरियाणा में हुआ बड़ा उलटफेर

90 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान आ रहे हैं।

बीजेपी 25 पर आगे
कांग्रेस 23 पर
INLD 1 पर
1 पर निर्दलीय उम्मीदवार

09:29 (IST) 8 Oct 2024
Samalkha Election Results 2024 LIVE: समालखा से कांग्रेस आगे

समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस के धरम सिंह छौकर आगे चल रहे हैं। धरम सिंह छौकर 5100 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के मनमोहन भड़ाना पीछे चल रहे हैं।

08:47 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर और हरियाणा में हमारी सरकार बनेगी- बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ”मुझे लगता है कि नतीजे जो भी हों, ये साफ है कि ये ईवीएम, चुनाव आयोग और भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की जीत है। मुझे उम्मीद है कि जो लोग एग्जिट पोल देखने के बाद जश्न मना रहे थे वो देखने के बाद ईवीएम को दोष नहीं देंगे। हरियाणा में हमारी सरकार दो बार बन चुकी है और तीसरी बार बनने जा रही है। दोनों जगह बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।”

08:36 (IST) 8 Oct 2024
Kaithal Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने मिठाइयां बांटीं

कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर मिठाइयां बांटीं क्योंकि हरियाणा चुनाव और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है।

08:19 (IST) 8 Oct 2024
Kaithal Election Results 2024 LIVE: आदित्य सुरजेवाला आगे चल रहे

कैथल विधानसभा सीट से आदित्य सुरजेवाला आगे चल रहे हैं। अभी यह शुरूआती रुझान है। थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होगी।

07:34 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: हमारी सरकार बनेगी- नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ”बीजेपी ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार बनेगी । हरियाणा के विकास के लिए काम करते रहें और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।”

07:15 (IST) 8 Oct 2024
Samalkha Election Results 2024 LIVE: समालखा विधानसभा सीट पर कांग्रेस-बीजेपी की टक्कर

समालखा विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी ने मनमोहन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं कांग्रेस ने धरम सिंह छौकर को उम्मीदवार बनाया है।

07:14 (IST) 8 Oct 2024
Pundari Election Results 2024 LIVE: पुंडरी सीट से त्रिकोणीय लड़ाई

पुंडरी सीट से बीजेपी ने नए चेहरे सतपाल जांबा को उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जड़ौला को टिकट दिया। अगर बात आम आदमी पार्टी की करें तो आप ने इस सीट से पूर्व विधायक नरेंद्र शर्मा चुनावी दंगल में हैं।

07:02 (IST) 8 Oct 2024
Kaithal Election Results 2024 LIVE: कैथल विधानसभा सीट चर्चा में

हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। यहां से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला कांग्रेस के टिकट पर मैदान में है।