Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा की प्रमुख विधानसभा सीटों में से एक टोहना निर्वाचन क्षेत्र भी है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह मतगणना के शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे और अब उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। टोहना विधानसभा सीट को उन्होंने 10,836 वोटों से जीता है। परमवीर सिंह को कुल 88,522  वोट मिले हैं। उनके सामने भाजपा ने देवेंद्र सिंह बबली को उतारा था जिन्हें 77,686 वोट के साथ हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल ने कुणाल करण सिंह को चुनावी मैदान उतारा था जिन्हें सिर्फ 9,773 मत मिले हैं।

बता दें कि, टोहाना हरियाणा के फतेहाबाद जिले का एक प्रमुख शहर और नगरपालिका परिषद है। यह फतेहाबाद से मात्र 56 किलोमीटर दूर स्थित है। नहरों के शहर के रूप में चर्चित टोहाना का नाम संस्कृत के तौशयना शब्द से लिया गया है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है और यह पंजाब की सीमा के निकट है। टोहाना एक सामान्य सीट है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में टोहाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आता है। यह सिरसा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। 2014 को छोड़ दिया जाए तो बीजेपी यहां कभी चुनाव नहीं जीती।

Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here

यहां पर 2019 में मतदाताओं की कुल संख्या 1,77,779 थी

यहां की जनसंख्या 2011 में 63,871 थी, जिसमें अधिकतर लोग हिंदू हैं, जबकि कुछ सिख और जैन भी हैं। क्षेत्र में पुरुषों की साक्षरता 72% और महिलाओं की 62.54% है। 2019 में, मतदाताओं की कुल संख्या 1,77,779 थी। यहां पर वही उम्मीदवार जीतता है जो जनता का भरोसा जीतने में सफल रहता है।

टोहाना कृषि के लिए जाना जाता है, और यहां की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है। पूर्व पंचायत मंत्री देवेंदर सिंह बबली का 2019 में सुभाष बराला को 52,302 वोटों से हराना इस क्षेत्र की बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है। बबली ने जेजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और इस बार भाजपा की ओर से मैदान में हैं।

टोहाना विधानसभा क्षेत्र में जमीनी मुद्दों के बजाय राजनेताओं के बीच उठापटक ने माहौल को प्रभावित किया है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और देवेंदर सिंह बबली की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अब एक ही पार्टी में बदल गई है। देवेंद्र बबली की भाजपा में शामिल होने की कोशिशें करीब छह महीने से चल रही थीं, लेकिन बराला के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो पा रही थी।