Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में बीजेपी के लिए एक चुनौतीपूर्ण सीट कालका विधानसभा की है। जो कि कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। बीजेपी यहां महज एक बार जीत पायी है, जबकि कांग्रेस 7 बार जीत चुकी है।कालका सीट पर एक बार निर्दलीय की भी जीत हुई है। अब यह देखना अहम होगा कि इस बार इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कैसा मुकाबला होता है।
कालका विधानसभा के इतिहास की बात करें तो यहां 1967 से लेकर 2019 तक 14 चुनाव हो चुके हैं। यह सीट भजन लाल के प्रभाव वाली सीट मानी जाती है, जिसके चलते उनके बेटे चंद्र मोहन 4 बार जीत चुके हैं। 2014 में हुए चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल कर अपना खाता खोला था लेकिन 2019 में कांग्रेस के प्रदीप चौधरी ने इस सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने एक बार फिर सीटिंग विधायक प्रदीप चौधरी को टिकट दिया था, तो दूसरी ओर बीजेपी ने यहां से शक्ति रानी शर्मा को टिकट दिया है।
‘केजरीवाल चुनने वाले ऑलवेज खुश’, हरियाणा में राघव चड्ढा बोले- जैसे दिल्ली-पंजाब के लोग…
पार्टी | उम्मीदवार |
बीजेपी | शक्ति रानी शर्मा |
कांग्रेस | प्रदीप चौधरी |
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2019 के चुनाव परिणाम की बात करें तो इस सीट से पिछला चुनाव कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी 57,948 वोट के साथ जीते थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी नेता प्रत्याशी लतिका शर्मा रही थीं। लतिका को 52,017 वोट मिले थे तीसरे नंबर पर इनोलो के सतिंदर सिंह रहे थे, उन्हें मजह 4963 वोट मिले थे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव | |||
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट | |
1 | लतिका शर्मा | बीजेपी | 52,017 |
2 | प्रदीप चौधरी | कांग्रेस | 57,948 |
बता दें कि बीजेपी ने केवल साल 2014 में एक बार यह सीट जीती थीं और 2019 में फिर बीजेपी से कांग्रेस ने कालका की बादशाहत छीन ली थी। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या इस बार बीजेपी यह सीट अपने नाम कर पाती है, या फिर कांग्रेस फिर बाजी मार लेती है, या कोई तीसरा दल इन दोनों का ही खेल बिगाड़ सकता है।