Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। यहां मुकाबला एक बार फिर से कांग्रेस और भाजपा के बीच है। ऐसे में अगर हम गन्नौर विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने देवेंद्र कौशिक को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने कुलदीप शर्मा पर दांव खेला है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सरोज बाला राठी पर भरोसा जताया है, जबकि जेजेपी – आसपा ने अनिल त्यागी को मैदान में उतारा है। वहीं देवेंद्र कादियान के निर्दलीय मैदान में उतरने से बीजेपी के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो गन्नौर विधानसभा सीट से भाजपा की निर्मल रानी ने जीत दर्ज की थी। रानी ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया था। निर्मल रानी का जहां 57,830 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के कुलदीप को शर्मा को 47,550 वोट मिले थे। जबकि जेजेपी के रणधीर सिंह मलिक को 6,518 वोट मिले थे।

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम

हरियाणा विधानसभा 2014 में गन्नौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप शर्मा ने जीत दर्ज की थी। कुलदीप ने आईएनएलडी की निर्मल रानी को हराया था। कुलदीप शर्मा को 46,146 वोट मिले थे, जबकि निर्मल रानी को 38,603 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी को जितेन्द्र सिंह को 29,798 मतों पर संतोष करना पड़ा था।

Haryana Assembly Election 2024: समालखा सीट से इस बार कौन मारेगा बाजी? जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी को भी लगाया है गले

गन्नौर हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले का एक शहर है जो 23 किमी दूर स्थित है। यह हरियाणा के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। घनौर की लड़ाई मुगलों और सिखों के बीच इसी स्थान पर लड़ी गई थी।

2011 की जनगणना के अनुसार गन्नौर की कितनी जनसंख्या?

2011 की जनगणना के अनुसार, गन्नौर की जनसंख्या 35,603 थी, जिसमें 18,991 पुरुष और 16,612 महिलाएं थीं। यहां महिला लिंग अनुपात 875 है। शहर की साक्षरता 83.56% है। जिसमें पुरुष साक्षरता दर लगभग 90.15% है, जबकि महिला साक्षरता दर 76.12% है। 2019 तक इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1,19,677 थी।

शहर की राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अच्छी कनेक्टिविटी है। गन्नौर से हर ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ती है। कस्बे में सरकारी नौकरियों का क्रेज सबसे ज्यादा है। ज्यादातर सरकारी कर्मचारी दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के विभाग में काम करते हैं। कस्बे में करीब 10 निजी पुस्तकालय खोले गए हैं।