Haryana Assembly Election 2024, J&K Vidhan Sabha Chunav Seat: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होना है। राज्य के सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र का चुनाव इस बार काफी खास बना हुआ है। ऐलनाबाद से बीजेपी के अमीर चंद मेहता चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के भारत सिंह बेनीवाल से है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने यहां से पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है। वह चार बार विधायक रह चुके हैं। इससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इनके अलावा जेजेपी ने अंजनी लढ़ा और आम आदमी पार्टी से मनीष भी उम्मीदवार हैं।
राजस्थान की सीमा से सटा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र काफी संपन्न इलाका है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 1,80,730 वोटर थे। उनमें से 96,292 पुरुष और 84,438 महिला मतदाता थे।
इस सीट पर पिछले करीब 24 सालों से इंडियन नेशनल लोकदल का कब्जा है। इस बार भी आईएनएलडी अपनी सीट बचाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है। वर्ष 2000 में आईएनएलडी के भागी राम (Bhagi Ram) यहां से चुने गए थे। 2005 के चुनाव में आईएनएलडी के ही सुशील यहां से निर्वाचित हुए। 2009 के विधानसभा चुनाव में यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने जीत हासिल की थी। लेकिन दो स्थानों से जीतने की वजह से वह ऐलनाबाद सीट छोड़ दी थी।
2019 के चुनाव की स्थिति
क्रम संख्या | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोटों की संख्या |
1 | अभय सिंह चौटाला | INLD | 57,055 |
2 | पवन बेनीवाल | BJP | 45,133 |
3 | भारत सिंह बेनीवाल | Congress | 35,383 |
इसके बाद यहां पर 2010 में उपचुनाव हुआ। वर्ष 2010 के उपचुनाव में आईएनएलडी के अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस के मौजूदा उम्मीदवार भारत सिंह बेनीवाल को हरा दिया था।
2014 के चुनाव की स्थिति
क्रम संख्या | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोटों की संख्या |
1 | अभय सिंह चौटाला | INLD | 69,162 |
2 | पवन बेनीवाल | BJP | 57,623 |
3 | रमेश भाड़ू | Congress | 11,491 |
यहां की प्रमुख समस्याओं में नशे की समस्या खास तौर पर छाई हुई है। इसके अलावा टेल तक पानी नहीं पहुंच पाने की भी समस्या गहरी है। इसको लेकर हर चुनाव में शोर मचता है, लेकिन अब तक इसका कोई निराकरण नहीं हो सका है।