Haryana CM Swearing-in Ceremony : हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने आज हरियाणा के सीएम पद की दूसरी बार शपथ ली। वहीं जेजेपी के नेता दुष्यंच चौटाला ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और केई रानजनीतिक हस्तियां पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि पूरी कैबिनेट आज शपथ नहीं लेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला एवं मां नैना चौटाला भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए अजय चौटाला अभी तिहाड़ जेल में कैद हैं और अदालत ने उन्हें दो हफ्ते का फरलो दिया है।

गौरतलब है कि पिछली बार 26 अक्टूबर 2014 को जब खट्टर ने शपथ ली थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं अकाली दल के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल मौजूद थे।

Live Blog

17:52 (IST)27 Oct 2019
अजय चौटाला

दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला ने कहा कि  एक पिता के लिए इससे ज्यादा खुशी का दिन क्या हो सकता है।

16:50 (IST)27 Oct 2019
वोट किसी को सपोर्ट किसी को: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नवनिर्वाचित बीजेपी-जेजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह स्वार्थ पर आधारित सरकार है। जेजेपी ने लोगों के जनआधार का  अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में और पहले बदलाव  हुआ होता तो चुनाव के नतीजे कुछ और होते।

14:26 (IST)27 Oct 2019
दुष्यंत चौटाला ने ली शपथ

जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने  उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के पड़-पोते हैं। इनके पिता अजय चौटाला  हैं। जेजेपी ने चुनावों में 10 सीटें जीती हैं। 11 महीने पहले दादा ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी आईएनएलडी से अलग होकर जेजेपी बनाई थी।

Image

14:24 (IST)27 Oct 2019
दूसरी बार सीएम बने खट्टर

मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह करनाल से बीजेपी के विधायक हैं। खट्टर राज्य में दूसरी बार गैर जाट मुख्यमंत्री बने हैं।

Image

14:06 (IST)27 Oct 2019
अजय चौटाला ने लिया प्रकाश सिंह बादल का आशीर्वाद

दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री  प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया।शपथ ग्रहण समारोह में  कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।

14:04 (IST)27 Oct 2019
दिग्विजय चौटाला का बयान
13:57 (IST)27 Oct 2019
6 लोग लेंगे शपथ

सीएम पद पर मनोहर लाल खट्टर व उप-मुख्यमंत्री  के पद पर दुष्यंत चौटाला समेत कुल 6 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम शुरू होगा। पूरी कैबिनेट शपथ नहीं लेगी।

13:52 (IST)27 Oct 2019
2.15 बजे लेंगे शपथ

मनोहर लाल खट्टर दोपहर 2:15 बजे  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दुष्यंत चौटाला  उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मनोहर लाल खट्टर दूसरी बार हरियाणा के सीएम बनेंगे।

13:12 (IST)27 Oct 2019
शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी

मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

12:18 (IST)27 Oct 2019
भाजपा के पास 57 विधायकों का समर्थन होने का दावा

मनोहर  लाल खट्टर ने राज्यपाल से मुलाकात में 57 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। इनमें 40 विधायक भाजपा और 10 जेजेपी और 7 निर्दलीय विधायकों का समर्थन शामिल है। 

12:17 (IST)27 Oct 2019
शनिवार को विधायक दल के नेता चुने गए थे मनोहर लाल खट्टर

जेजेपी से गठबंधन के ऐलान के बाद शनिवार को भाजपा के विधायक दलों की बैठक हुई। इस बैठक में मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना गया। वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मनोहर लाल खट्टर के नाम का प्रस्ताव दिया, जिस पर अन्य विधायकों ने भी अपनी सहमति जता दी। इसके बाद खट्टर,  केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और दुष्यंत चौटाला ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

11:25 (IST)27 Oct 2019
भाजपा-जेजेपी गठबंधन से बन रही हरियाणा में सरकार

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं जननायक जनता पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा-जेजेपी गठबंधन का ऐलान किया था। जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया था। 

10:54 (IST)27 Oct 2019
भाजपा शासित राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद

सूत्रों के अनुसार, मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री जैसे योगी आदित्यनाथ, जयराम ठाकुर, त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रह सकते हैं। वहीं दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला और उनकी मां नैना चौटाला के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। 

10:52 (IST)27 Oct 2019
राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

चंडीगढ़ स्थित राजभवन में मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं जेजेपी के दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे।