Hari Nagar (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली हरि नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा के श्याम शर्मा 6632 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। 12 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें कुल 50179 वोट प्राप्त हुए जबकि आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र सेतिया को कुल 43547 वोट मिले। कांग्रेस पार्ट ने यहां प्रेम बल्लभ को उम्मीदवार बनाया था।
हरि नगर विधानसभा सीट से इस बार आप के सुरेंद्र सेतिया मैदान में उतारा था। सुभाष नगर वॉर्ड से सुरेंद्र सेतिया की पत्नी मंजू सेतिया पार्षद हैं। यहां से बीजेपी ने पूर्व महापौर श्याम शर्मा पर भरोसा जताया था। वहीं कांग्रेस ने प्रेम बल्लभ को टिकट दिया था।
हरि नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025
पार्टी | प्रत्याशी | रिजल्ट/वोट प्राप्त |
आम आदमी पार्टी | सुरेंद्र सेतिया | 43547 |
बीजेपी | श्याम शर्मा | 50179 |
कांग्रेस | प्रेम बल्लभ | 4252 |
2020 हरि नगर विधानसभा चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | कुल वोट/प्रतिशत |
आप | राज कुमारी ढिल्लों | 58087 53.67% |
बीजेपी | तजिंदर पाल सिंह बग्गा | 37956 35.07% |
कांग्रेस | सुरिंदर कुमार सेतिया | 10394 9.6% |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में हरि नगर सीट से आप की राज कुमारी ढिल्लों को 58,087 वोट मिले (जीते)। बीजेपी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा को 37,956 वोट मिले। कांग्रेस के सुरिंदर कुमार सेतिया को 10,394 वोट मिले थे।
2015 हरि नगर विधानसभा चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | कुल वोट/प्रतिशत |
आप | जगदीप सिंह | 65398 58.51% |
बीजेपी | अवतार सिंह | 38954 34.85% |
कांग्रेस | चंद्र प्रकाश | 6152 5.5% |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में हरि नगर सीट से आप के जगदीप सिंह को 65,814 वोट मिले (जीते)। बीजेपी के अवतार सिंह हिट को 39,318 वोट मिले। कांग्रेस के चंद्र प्रकाश को 6,221 वोट मिले थे।
विधानसभा में कौन-कौन से इलाके?
इस विधानसभा एरिया में हरि नगर, प्रताप नगर, नांगल राया, लाजवंती गार्डन, सुभाष नगर, खजान वस्ती, प्रयोग विहार और तिलक नगर के कुछ एरिए के साथ शिव नगर, जनकपुरी का कुछ हिस्सा इस विधानसभा में आता है। वहीं इसमें घनी आबादी वाली कॉलोनियों के अलावा सोसायटी एरिया व डीडीए पॉकेट्स भी हैं। साथ ही इलाके के कुछ गांव भी इसका हिस्सा हैं। पंजाबी बाहुल्य इस सीट पर लोगों की प्रमुख मांगों में बेहतर पानी की सप्लाई, खस्ता हाल सड़कों को बेहतर करना और विकास प्रमुख मांगे हैं।
बता दें, हरि नगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इसे एच-टाउन के नाम से भी जाना जाता है। हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र 2008 परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। हरि नगर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।