ABP-CVoter Survey: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Polls) को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी राजनीतिक दल जनता से बड़े-बड़े दावे और वादे कर रही हैं। इसी बीच राज्य सरकार मे गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का फैसला लिया। जिसको राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि गुजरात का विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो सकता है। इन्हीं सब के बीच ABP-CVoter Survey में एक सवाल किया गया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नए बने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से किसको कितना नफा-नुकसान हो सकता है। इसमें चौकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
ABP-CVoter ने सर्वे में सवाल किया कि खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से गुजरात में किस पार्टी को कितना फायदा होगा। इस सवाल के जवाब में 44 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इससे कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा, वहीं इसके उलट 56 फीसदी लोगों को कहना है कि खड़गे के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा। जो कांग्रेस पार्टी के लिए गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
गुजरात विधानसभा चुनाव में ओवैसी के होने से कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान
वहीं ABP-CVoter सर्वे में यह भी पूछा गया कि AIMIM चीफ ओवैसी के गुजरात में चुनाव लड़ने से किसको सबसे ज्यादा नुकसान होगा? इस सवाल के जवाब में सर्वे में जो बात सामने निकलकर आई है। उसके मुताबिक सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी को नुकसान होता दिखाया गया है। कांग्रेस पार्टी को 50 फीसदी का सीधा नुकसान होता हुआ दिख रहा है। बीजेपी को दूसरे नंबर पर 30 फीसदी और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी को 18 प्रतिशत नुकसान होता दिखा रहा है, जबकि 0.2 प्रतिशत नुकसान अन्य पार्टियों को होता दिख रहा है।
वहीं गुजरात चुनाव के इस सर्वे पर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि यह सभी को पता है कि ओवैसी और आम आदमी पार्टी बीजेपी की ‘बी’ टीम है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी को बताने या छिपाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस के तरह सवाल मीडिया पूछती है, जाहिर सी बात है कि उसी तरह के जवाब आएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता के सरोकार से संबंधित सवाल होने चाहिए। साथ उन्होंने दावा किया कि इस कांग्रेस पार्टी गुजरात में सरकार बनाने जा रही है।