Gokalpur Delhi Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन अहम रहा, क्योंकि आज नतीजे घोषित हो गए। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। इस बार आप बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। गोकलपुर सीट से आप ने सुरेंद्र कुमार को टिकट दिया। बीजेपी ने प्रवीण निमेष और कांग्रेस ने ईश्वर बागरी को टिकट दिया। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 8207 वोटों से जीत हासिल की है।
गोकलपुर सीट यह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। दिल्ली विधानसभा चुनावों में सियासी हलचल बढ़ चुकी है। गोकलपुर विधानसभा सीट, रिजर्व सीटों में शामिल है, यहां इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।
दिल्ली में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे, यहां पढ़ें सभी 70 विधानसभाओं का हाल
ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | सुरेंद्र कुमार | 79796 |
बीजेपी | प्रवीण निमेष | 71599 |
कांग्रेस | ईश्वर बागरी | 5829 |
2020 विधानसभा चुनाव के गोकलपुर सीट के चुनाव नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में गोकलपुर सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीती थी। आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार ने बीजेपी के रणजीत सिंह को 19,488 वोटों से हराया। सुरेंद्र कुमार को 88,452 वोट मिले। बीजेपी के रणजीत सिंह को 68,964 वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
AAP | सुरेंद्र कुमार | 88452 |
BJP | रणजीत सिंह | 68964 |
BSP | प्रवीण कुमार | 4599 |
2015 विधानसभा चुनाव के गोकलपुर सीट के चुनाव नतीजे
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो गोकलपुर सीट से आम आदमी पार्टी के फतेह सिंह की जीत हुई थी। दूसरे नंबर पर बीजेपी के रंजीत सिंह रहे थे और तीसरे नंबर पर बीएसपी के सुरेंद्र कुमार रहे थे। आप के फतेह सिंह को 71240 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे रंजीत सिंह को 39272 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे बीएसपी प्रत्याशी को म 30080 वोट मिले थे।