Ghonda Delhi Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज नतीजों का दिन है और सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वैसे तो विधानसभा की सभी 70 सीटें अहम हैं, लेकिन इसमें भी घोंडा सीट काफी अहमियत रखती है। इस सीट से बीजेपी ने सीटिंग विधायक अजय महावर को टिकट दिया था और आप ने गौरव शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, इन दोनों को टक्कर देने की कोशिश के तहत कांग्रेस ने भीष्म शर्मा को टिकट दिया है। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदार अजय महावर ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। इस सीट पर उन्होंने आप के प्रत्याशी गौरव शर्मा को 26 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
घोंडा विधानसभा सीट की बात करें तो पिछले चुनाव में बीजेपी ने जो 8 सीटें जीतीं थीं, उसमें से एक सीट घोंडा विधानसभा भी थी। इस सीट से बीजेपी के अजय महावर जीते थे। घोंडा विधानसभा सीट दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जिले में आती है। 2020 में घोंडा में कुल 57.55 प्रतिशत वोट पड़े है। 2020 पर इस सीट से बीजेपी के अजय महावर रहे थे।
दिल्ली में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे, यहां पढ़ें सभी 70 विधानसभाओं का हाल
ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | गौरव शर्मा | 50230 |
बीजेपी | अजय महावर | 70981 |
कांग्रेस | भीष्म शर्मा | 4628 |
घोंडा विधानसभा सीट के 2020 के चुनाव नतीजे
घोंडा विधानसभा चुनाव 2020 की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के अजय महावर की जीत हुई थी। दूसरे नंबर पर आप के श्रीदत्त शर्मा रहे थे, जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस के भीष्म शर्मा रहे थे। अजय महावर को 81797 वोट मिले थे। श्रीदत् को 53427 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी भीष्म शर्मा को 5484 वोट मिले थे।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | नवीन चौधरी | 42745 |
बीजेपी | अजय महावर | 48824 |
कांग्रेस | अरविंदर सिंह लवली | 21913 |
घोंडा विधानसभा सीट के 2015 के चुनाव नतीजे
घोंडा विधानसभा सीट के 2015 के चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्रीदत्त ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 60906 रहे थे, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के साहब सिंह चौहान रहे थे। तीसरे नंबर पर भीष्म शर्मा रहे थे। श्रीदत्त शर्मा को 60906 वोट मिले थे। साहब सिंह चौहान को 52813 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के भीष्म शर्मा को 18892 महज वोट मिले थे।