देश में भ्रष्टाचार को लेकर चल रही एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की ईमानदार सरकार जबसे आई है, ED और CBI पिंजरे का तोता नहीं बाज हैं।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचारी पार्टियां हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही। इसीलिए उनके नेता बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी, पश्चिम बंगाल में टीएमसी को भ्रष्टाचारी बताया तो वहीं कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। उन्होंने कहा कि ये सब भ्रष्टाचारी पार्टियों एक होकर हो हल्ला मचाती हैं।
गौरव भाटिया ने कहा कि पार्थ चटर्जी की इतनी हिम्मत है क्या कि ममता बनर्जी के बिना इशारे में पर इतना भ्रष्टाचार कर सकें। उन्होंने की गाढ़ी कमाई का 21 करोड़ रुपए वहां मिला। रद्दी वाले के यहां इतनी रद्दी नहीं होगी, जितना ममता के मंत्री के ठिकानों पर रुपए मिला। 54 लाख रुपए की फॉरेन करेंसी यह कैसे संभव हुआ। उन्होंने कहा कि ये इसलिए संभव हुआ कि यह भ्रष्टाचार ममता बनर्जी के इशारे पर ही हो रहा था।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों लोग बेल पर बाहर हैं। उन्होंने कहा देश का सबसे भ्रष्ट परिवार गांधी परिवार है। गौरव भाटिया ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ईडी को इटियट कह रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल में ईडी और सीबीआई को पिंजरे का तोता बना दिया था। आज जब ईडी, सीबीआई बाज बनकर भ्रष्टाचारियों को काट रही है तो दर्द हो रहा है।
इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि अगर हमें लगता है की ED का दुरूपयोग हो रहा है तो हम सत्याग्रह करके लड़ रहे हैं, लेकिन AAP वाले लोग ख़ामोश हो गए, क्योकि उन्हें लग रहा है की भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह मानना है कि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जो आवाज उठा रहा है उसके खिलाफ राजनीतिक मंशा से एजेंसियों को हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने बहुत आंदोलन किया था जन लोकपाल के लिए। लांबा ने कहा कि अब मनीष सिसोदिया पर शिकंजा कस रहा। इस पर हमारा भी मानना है कि दिल्ली में नई शराब पॉलिसी में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।