Gandhi Nagar Delhi Election/Chunav Result 2025: जिस दिल्ली से केंद्र सरकार पूरे देश में शासन चलाती है, उस दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। इसका फैसला आज यानी 8 फरवरी को हो गया। दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा सीट पर भी चुनाव के बाद आज काउंटिंग हुई। इस सीट पर बीजेपी अरविंदर सिंह लवली को उतारा। आम आदमी पार्टी ने नवीन चौधरी और कांग्रेस पार्टी ने कमल अरोड़ा को उतारा था। इस सीट पर बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली ने जीत दर्ज की है। उन्होंंने आप के नवीन चौधरी को 12748 वोटों से हराया है।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा सीट पर भी अन्य सभी सीटों के साथ ही 5 फरवरी को एक फेज में वोटिंग हुई है, जिसमें जनता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है। ऐसे में यह देखना है कि नतीजों में जीत किसकी होती है और क्या इन दोनों से अलग कांग्रेस पार्टी इस सीट से कोई कमाल कर पाएगी।
दिल्ली में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे, यहां पढ़ें सभी 70 विधानसभाओं का हाल
ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | नवीन चौधरी | 41395 |
बीजेपी | अरविंदर सिहं लवली | 53314 |
कांग्रेस | कमल अरोड़ा | 3203 |
अरविंदर सिंह लवली की दाव पर साख
वीवीआईपी और हॉट सीट की बात करें तो गांधी नगर सीट से बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली सियासी इम्तिहान में उतरे हैं। वे पहले कांग्रेस में थे। साल 1998, 2003, 2008, 2013 में कांग्रेस की टिकट पर जीते लवली इस बार सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बने थे। आज उनकी किस्मत का फैसला होना है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के गांधी नगर सीट के नतीजे
साल 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो गांधी नगर सीट से बीजेपी के अनिल कुमार बाजपयी की जीत हुई थी। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी रहे थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली थे। अनिल बाजपयी को 48824 वोट मिले थे। नवीन चौधरी को 42745 वोट मिले थे, जबकि अरविंदर सिंह लवली को 21913 वोट मिले थे।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | नवीन चौधरी | 42745 |
बीजेपी | अनिल कुमार बाजपयी | 48824 |
कांग्रेस | अरविंदर सिंह लवली | 21913 |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के गांधी नगर सीट के नतीजे
साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो यहां से आप प्रत्याशी अनिल कुमार बाजपयी की जीत हुई थी। दूसरे नंबर पर बीजेपी के जितेंद्र रहे थे, जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश शर्मा रहे थे। अनिल बाजपयी को 50946 वोट मिले थे। बीजेपी के जितेंद्र को 43464 वोट मिले थे, जबकि तीसरे नंबर पर रहे सुरेंद्र प्रकाश शर्मा को 16228 वोट मिले थे।