खबरों के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ अयोध्या के राम मंदिर में धर्म ध्वज लहराने का भव्य कार्यक्रम होगा तो वहीं दूसरी तरफ इथियोपिया में फटे ज्वालमुखी का असर भारत के शहरों तक आ पहुंचा है। यहां जानते हैं मंगलवार सुबह की पांच बड़ी खबरें-

अयोध्या में भव्य कार्यक्रम

अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अयोध्या परिसर में होने वाले ध्वजारोहण महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज फहराने के लिए आने वाले हैं। इस विशेष ध्वज को अहमदाबाद के शिल्पकार भरत मेवाड़ ने महीनों की मेहनत और बारीकी के साथ तैयार किया है।

इथियोपिया में फटा ज्वालामुखी

इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी का असर भारत तक आ पहुंचा है। दिल्ली के आसमान में जो राख का बादल दिख रहा था, उस पर मौसम विभाग की नजर थी। अब पता चला है कि राख बादल लाल सागर पार करके करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत की तरफ बढ़ा था।

सनी, बॉबी से खफा हुए धर्मेंद्र के फैंस

एक्टर धर्मेंद्र के निधन का पता चलते ही उनके बंगले और श्मशान घाट के बाहर फैंस की भीड़ लग गई थी। फैंस आखिरी बार अपने पसंदीदा कलाकार का अंतिम दर्शन करना चाहते थे, मगर ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद सनी देओल और बॉबी देओल से धर्मेंद्र की फीमेल फैंस नाराज हो गईं।

शेयर बाजार में आज धीमी शुरुआत

शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex (बीएसई सेंसेक्स) और NSE Nifty (एनएसई निफ्टी) शुरुआती कारोबार में हरे रंग के निशान पर खुले। एनएसई निफ्टी 50 20 अंक या 0.08% गिरकर 25,940 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 86 अंक या 0.10% गिरकर 84,815 पर खुला।

दूसरे टेस्ट में जीत की दहलीज पर अफ्रीका

कोलकाता टेस्ट जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की दूसरे टेस्ट में भी स्थिति मजबूत है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन पर आउट होने के बाद भारत को 201 रन पर आउट करके 288 रनों की बढ़त हासिल की।