Delhi CM AAP National Convener: दिल्ली चुनाव के मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है। केजरीवाल के खिलाफ यह FIR कुरुक्षेत्र के शाहाबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। यह एफआईआर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप और हरियाणा सरकार पर उनके आरोपों के संबंध में है।

एडवोकेट जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने यह FIR दर्ज करवाई है। जगमोहन मनचंदा ने इस बयान को दलगत राजनीति बताते हुए अदालत में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यमुना को लेकर दिया था ये बयान

बता दें, 27 जनवरी को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की तरफ से दिल्ली को उपलब्ध कराए जा रहे पानी की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाया था। केजरीवाल ने कहा था,’लोगों को पानी से वंचित करना, इससे बड़ा पाप कुछ भी नहीं है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ना चाह रही है। वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं।

दिल्ली में AAP के खिलाफ अंतिम दौड़ में BJP की सफलता और असफलता पर एक नजर, समझिए पूरी थ्योरी

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा था कि यह प्रदूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से उपचारित नहीं किया जा सकता है। भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है पर हम ऐसा नहीं होने देंगे।

चुनाव आयोग ने पूछे थे सवाल

केजरीवाल के इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनसे सवाल पूछकर जवाब मांगा था। जिसके बाद केजरीवाल ने इसे जनहित में की गई टिप्पणी बताया था। उन्होंने ये बाते चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए नोटिस के जवाब में कहीं थीं। केजरीवाल ने चुनाव आयोग के नोटिस पर 14 पेजों का जवाब दिया था।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि ये टिप्पणी दिल्ली में पीने के पानी की बिगड़ती गुणवत्ता से संबंधित तत्काल और चिंताजनक पब्लिक हेल्थ क्राइसिस के संबंध में की गई थी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली हरियाणा से रॉ पानी की आपूर्ति पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि खराब पानी की गुणवत्ता के बारे में दिए गए बयान हरियाणा से प्राप्त रॉ वाटर में गंदगी और गंभीर जहरीला को उजागर करने के लिए किए गए थे।

यह भी पढ़ें-

‘अगर उन्हें सच में विदेश नीति में रूचि है तो एक किताब जरूर पढ़ें…’, जानें लोकसभा में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को क्या दी सलाह

फोर व्हीलर रखने वाली महिलाओं को अब नहीं मिलेगा लाडकी बहन योजना का लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने नियमों में किया बदलाव