बीते कुछ दिनों से झारखंड के हजारीबाग में एलियन दिखने वाली खबर झूठी साबित हुई। वास्तव में यह वीडियो किसी एलियन का नहीं बल्कि एक नग्न महिला का वीडियो था। इस बात की पुष्टि उसी शख्स ने की है, जिसने इस वीडियो को तैयार किया है। उसने बताया कि यह कोई एलियन नहीं है। इसका पूरा वीडियो उसके पास है और वीडियो में दिखने वाले पिक्चर को एलियन की तरह प्रचारित किया गया है। खास बात तो ये है यह वीडियो फेसबुक पर इतना वायरल हुआ कि 16 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा, लेकिन कोई भी यह नहीं पता लगा कि आखिर यह वीडियो किसी महिला का है या फिर एलियन का। अब वीडियो शूट करने वाले शख्स ने दुनिया के सामने आकर पूरी सच्चाई सामने रख दी है। साथ पूरा वीडियो भी शेयर किया है।
आखिर क्या है वीडियो की सच्चाई?: वास्तव में सच्चाई यह है कि जमशेदपुर के रहने वाले दीपक हेंब्रम अपने छह दोस्तों के साथ सड़क से जा रहे थे। रास्ते में उन्हें नग्न अवस्था में महिला दिखाई दी। वो यह दृश्य देखकर डर गए और आगे निकल गए। उसके बाद पीछे से आ रहे लोगों ने उस दृश्य के बारे में उन लड़कों से पूछा तो वो सभी दोबारा वहां पर गए और वीडियो शूट कर लिया। जिसके बाद से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एलियन का बताकर वायरल किया जा रहा है। दीपक के अनुसार वास्तव में वो वीडियो एलियन का था ही नहीं।
This Video is from #hazaribagh #Jharkhand claiming Creature shown in this Video is an #Alien & viral with speed, no one claiming it to be fake or false but much real
Have they really arrived or just Rumours?#aliens #ViralVideo pic.twitter.com/RpSZip6lEO— Invincible AG (@crazyme_ag) May 30, 2021
झूठी है एलियन दिखने की कहानी: दीपक हेंब्रम ने बताया कि हजारीबाग में एलियन दिखने की कहानी पूरी तरह से झूठी है। सभी लोगों के पास वीडियो मौजूद है वो सिर्फ 30 सेकंड का है। जिसे उसने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाया था। जिसको लोगों ने कॉपी कर लिया और वायरल कर दिया।
जबकि दीपक के पास उसका ओरिजिनल डेढ़ मिनट का वीडियो है। जिसके बाद उसने ओरिजिनल डेढ़ मिनट का वीडियो भी साझा कर एलियन की अफवाहों को पूरी तरह खत्म कर दिया।
16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था वीडियो: इससे पहले इस वीडियो को वायरल किया गया। 30 सेकंड के इस वीडियो में बताया था कि झारखंड में एलियन दिखाई दिया है। जिसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।
इसे पहले केबीसी न्यूज कैथर नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया। जिस पर कैप्शन लिखा था कि क्या झारखंड में दिखा एलियन? इस वीडियो को फेसबुक पर करीब 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।