Election Commission of India (ECI) Maharashtra Election Results 2024 eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in, elections24.eci.gov.in: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति ने एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए सत्ता में फिर से वापसी की है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति 230, महाविकास आघाडी 47 और अन्य 13 सीटें जीतने में कामयाब रहे। महायुति में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 132 सीटें आईं और सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधानसभा इलेक्शन लड़ रही शिवसेना ने 57 सीटों पर कब्जा जमाया और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 41 सीटों पर बाजी मारी।सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगी कि अगला सीएम कौन होगा। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा था एक है तो सेफ है।

Jharkhand Election Results 2024 LIVE| Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024 LIVE

Live Updates

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के इलेक्शन कमीशन द्वारा घोषित सटीक नतीजों के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

14:13 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह- शिवसेना नेता

शिवसेना नेता नरेश म्हास्के ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वे नाच रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं क्योंकि हमने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ सहन किया है। उन्होंने हमें ‘गद्दार’ कहा लेकिन हम बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों के साथ आगे बढ़े। आज लोगों ने दिखा दिया है कि असली शिवसेना केवल एकनाथ शिंदे ही चला सकते हैं।

14:12 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: अजित पवार ने 60 हजार वोटों से बढ़त बनाई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार बारामती सीट पर अपने भतीजे और शरद पवार नीत राकांपा गुट के उम्मीदवार युगेन्द्र पवार से 60,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

14:11 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: देवेद्र फडणीस की बेटी ने पिता की जीत पर क्या कहा

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, आप सभी का हमें इतना समर्थन दिखाने के लिए धन्यवाद, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है और हमें समर्थन देते रहें। हम आपके लिए काम करेंगे और मुझे यकीन है कि भाजपा महाराष्ट्र को महान बनाने के लिए जो भी करना होगा, करेगी।

14:08 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी

विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को हार्दिक बधाई! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को हार्दिक बधाई।

14:05 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने की दिशा में आगे बढ़ते हुए महायुति भाजपा के देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के अजित पवार की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे वर्षा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी।

14:03 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: देवेंद्र फडणवीस का पुराना बयान वायरल

वेंद्र फडणवीस ने 2019 में वादा किया था कि वह वापस आएंगे और 2.5 साल बाद वह वापस आए। उन्होंने कहा था, ” मेरा पानी उतरता देख मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा।” पांच साल पहले महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने के बाद।

13:56 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: भूपेंद्र यादव और पीयूष गोयल बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे

केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र बीजेपी चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में शानदार जीत दर्ज की, जिसने लड़खड़ाती एमवीए पर जोरदार जीत दर्ज की।

13:52 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: लातूर सिटी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आगे

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के अमित विलासराव देशमुख लातूर सिटी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की अर्चना पाटिल चाकुरकर से 10,265 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

13:49 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: उद्धव ठाकरे और शरद पवार को महाराष्ट्र की जनता ने नकार दिया

महाराष्ट्र चुनाव नतीजों में भाजपा के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान उपचुनावों में कांग्रेस पीछे चल रही है। महाराष्ट्र में एनडीए को दो तिहाई से ज़्यादा बहुमत मिलना दिखाता है कि लोगों ने उद्धव ठाकरे और (शरद) पवार को नकार दिया है। आज भाजपा का स्ट्राइक रेट 87% के आसपास है। महाराष्ट्र में भाजपा को 60% से ज़्यादा सीटें मिली हैं।

13:40 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: एनसीपी ने जीती निफाड़ सीट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बानकर दिलीपराव शंकरराव ने निफाड़ सीट जीत ली है।

13:33 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: एनसीपी के उम्मीदवार ने जीती श्रीवर्धन सीट

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार अदिति सुनील तटकरे ने श्रीवर्धन सीट जीत ली है।

13:27 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: घाटकोपर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। घाटकोपर पूर्व सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पराग शाह ने जीत हासिल की है।

13:17 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: हमारी एकतरफा जीत हुई- एनसीपी नेता

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह लोगों की जीत है क्योंकि अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे द्वारा दिए गए सुशासन के कारण हमारी एकतरफा जीत हुई है।

13:08 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: महाराष्ट्र ने गुलाबी रंग चुना- अजित पवार

महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के प्रदर्शन और महायुति की सरकार बनने पर एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “महाराष्ट्र ने गुलाबी रंग चुना है।”

13:00 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: महाराष्ट्र के सीएम ने लोगों को दिया धन्यवाद

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं, यह एक शानदार जीत है। मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा और इसलिए मैं लाडली बहिना, किसान भाइयों, वरिष्ठ नागरिकों, समाज के सभी वर्गों का धन्यवाद करता हूं। लोगों ने पिछले 2.5 वर्षों में महायुति द्वारा किए गए कार्यों को मंजूरी दी है।

12:56 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: वोटर्स से महायुति के लिए बड़ी जीत सुनिश्चित की- विनोद तावड़े

भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने महायुति के लिए एक बड़ी जीत सुनिश्चित की है। एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़नवीस, अजीत पवार, रामदास अठावले ने पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा। लोगों ने महायुति पर भरोसा किया क्योंकि एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़नवीस, अजीत पवार ने सुनिश्चित किया कि वे लोगों को अच्छा बुनियादी ढांचा प्रदान करें – वंदे भारत ट्रेनें, मेट्रो ट्रेनें, सड़कें और कल्याणकारी योजनाएँ जैसे ‘लाडली बहाना’, ‘किसान सम्मान’। बालासाहेब ठाकरे के मतदाताओं को यह पसंद नहीं आया कि जिस तरह से शरद पवार ने 2019 में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन तोड़ा।

12:44 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: हमें बहुत सीटें मिल रही- चंद्रकांत पाटिल

राज्य मंत्री और कोथरुड विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हमें बहुत ज़्यादा सीटें मिल रही हैं, यह आश्चर्यजनक है। यह अचानक नहीं हुआ है, जिस तरह से एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार ने रणनीति बनाई, उसका नतीजा है कि हमें इतनी सीटें मिल रही हैं। महाराष्ट्र की स्थापना के बाद ऐसा बहुमत पहली बार देखने को मिल रहा है। 2014 में भाजपा की सबसे ज़्यादा 122 सीटें थीं, अब यह 135 सीटों की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री महायुति से होगा, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

12:38 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महायुति के तीनों नेताओं को दी बधाई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति के बेहतर प्रदर्शन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फड़णवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को फोन किया है। उन्होंने तीनों को बधाई दी।

12:35 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: एएमआईएम केवल 2 सीटों पर आगे

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) दो सीटों पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की अगुआई वाली पार्टी औरंगाबाद पूर्व और सोलापुर सिटी सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है, जबकि 14 अन्य सीटों पर पीछे चल रही है। औरंगाबाद पूर्व में AIMIM के इम्तियाज जलील सैयद 50,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि सोलापुर में फारूक मकबूल शबदी 3,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

12:32 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: उद्धव ठाकरे ने सीएम बनने के लिए दूसरों से हाथ मिलाया- प्रकाश जावड़ेकर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह विकास की राजनीति की जीत है, पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत है, 24 घंटे काम करने वाली भाजपा की जीत है। महायुति ने अच्छा काम किया था और इसीलिए लोगों ने इसे फिर से चुना। 2019 में लोगों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को चुना था, लेकिन उद्धव ठाकरे ने केवल सीएम बनने के लिए दूसरों से हाथ मिलाया, लोगों को यह पसंद नहीं आया और इसीलिए उन्होंने उन्हें सबक सिखाया है।

12:27 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: बीजेपी ने लोकतंत्र का अपहरण किया- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता अतुल लोंधे पाटिल ने कहा कि यह बिल्कुल भी लोगों का जनादेश नहीं है। हमें जानकारी मिल रही है कि वर्तमान में भाजपा के इलाकों में मतगणना हो रही है। जब हमारे प्रभाव वाले इलाकों में मतगणना होगी तो रुझान बदल सकते हैं। हम ज़मीन पर प्रचार कर रहे थे, ऐसा जनादेश 2014, 2019 में भी नहीं था जब उनके पक्ष में लहर थी। 2024 में उनके खिलाफ़ लहर है। यह लोगों का जनादेश नहीं है, भाजपा ने लोकतंत्र का अपहरण कर लिया है।

12:23 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: आज जनता ने उद्धव ठाकरे के घमंड के उखाड़ फेका

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह बहुत ऐतिहासिक है कि पहली बार महाराष्ट्र में कोई गठबंधन 200 का आंकड़ा पार कर रहा है। भाजपा के पास उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस पार्टियों से ज्यादा सीटें हैं। संजय राउत हैरान हैं क्योंकि उद्धव ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र की जनता द्वारा 6ठे नंबर पर है। मैं उद्धव ठाकरे और संजय राउत को बताना चाहता हूं कि आज जनता ने आपका घमंड उखाड़ दिया है और इसलिए आप लोकतंत्र और ईवीएम को दोष दे रहे हैं।

12:19 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: महाराष्ट्र में बीजेपी वापस आ रही- सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुझे संतोष है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपेक्षित परिणाम आए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा कांग्रेस और उसके सहयोगियों की तमाम साजिशों के बावजूद लोगों से जुड़ने में सफल रही है। महाराष्ट्र के नतीजे बताते हैं कि सिर्फ हमारा ही नहीं, बल्कि हमारे सहयोगियों का रिकॉर्ड भी बरकरार है। अब नतीजे उद्धव ठाकरे को सोचने पर मजबूर करेंगे कि क्या वे सही रास्ते पर हैं। भाजपा वहां सत्ता में आ रही है।

12:14 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर ढोल की आवाजों की गूंज

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर ढोल की आवाज गूंज रही है क्योंकि महायुति राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

12:08 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: संजय राउत मानसिक दिवालियापन से ग्रस्त- शहजाद पूनावाला

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि संजय राउत मानसिक दिवालियापन से ग्रस्त व्यक्ति हैं। महाराष्ट्र में उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। कई बार उन्हें जोकर भी कहा जाता है और आज वह जोकर की तरह बात कर रहे हैं। वायनाड में नतीजे ठीक हैं। इंडिया गठबंधन को लगता है कि वे झारखंड में जीतेंगे, वहां ईवीएम ठीक है, जम्मू-कश्मीर में ईवीएम ठीक थी। हरियाणा और महाराष्ट्र में ईवीएम गलत थी। जब भी वे चुनाव हारते हैं या जब भी वे कोर्ट में केस हारते हैं, तो वे कोर्ट, ईवीएम, चुनाव आयोग को गाली देना शुरू कर देते हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं।

12:02 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से आगे

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे से 14,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

11:59 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: महाराष्ट्र के वोटर्स का धन्यवाद- बीजेपी नेता किरीट सौमेया

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि वोट जिहाद के लिए राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे द्वारा मालेगांव भेजे गए पैसे से ईडी ने कई करोड़ रुपए बरामद किए हैं। बरामद किए गए ये पैसे कोविड काल में उद्धव ठाकरे और संजय राउत द्वारा किए गए घोटालों के हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महायुति सरकार ने मात्र ढाई साल में ही महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

11:51 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: महाराष्ट्र एक रिकॉर्ड बनाने जा रहा- ओडिशा की डिप्टी सीएम

ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए जीत रहा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, हम देख सकते हैं कि लोग उम्मीद से ज़्यादा एनडीए का समर्थन कर रहे हैं। जैसा कि लोगों ने गठबंधन (एनडीए) में अपना भरोसा दिखाया है, महाराष्ट्र एक रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।

11:35 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: शाइना एनसी मुंबा देवी से आगे

मुंबा देवी में कांग्रेस के अमीन पटेल शिवसेना की शाइना मनीष चुडासमा मुनोत से 7,700 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यह क्षेत्र महाराष्ट्र के मुंबई-ठाणे क्षेत्र में आता है।

11:25 (IST) 23 Nov 2024
ECI Maharashtra Election Results LIVE: नांदेड़ से बीजेपी नेता आगे

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र के नांदेड़ संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता संतूकराव हंबर्डे आगे चल रहे हैं।