बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर 2024 को एक चरण में मतदान हुआ था जिसके नतीजे आज सामने आए। बिहार की चारों सीट इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर एनडीए ने जीत का परचम लहराया है। इमामगंज में हम, बेलागंज में जेडीयू, रामगढ़ में बीजेपी और तरारी में भी बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। ECI के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (JDU) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से BJP के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। बिहार विधानसभा चुनाव 2024 के पूरे परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
Jharkhand Election Results 2024 LIVE
बिहार में चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से दो सीटें इमामगंज और बेलागंज गया जिले में हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट कैमूर जिले में आती है। वहीं, तरारी विधानसभा सीट भोजपुर जिले में आती है। वोटिंग की बात की जाये तो बिहार उपचुनाव की चारों सीटों पर कुल 52.84% मतदान हुए थे। इसमें सबसे अधिक रामगढ़ में 58.68 प्रतिशत, बेलागंज में 52.10%, इमामगंज में 51.68 प्रतिशत और तरारी विधानसभा में 50.10% मतदान हुए थे।
Election Commission ECI UP By Election Result 2024 LIVE
बिहार उपचुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें Jansatta.com
बिहार बीजेपी अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, ''पूरे देश में एनडीए गठबंधन के पक्ष में समर्थन की लहर है। महाराष्ट्र देश की आर्थिक राजधानी है और हमने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल की है। हम (भाजपा) बिहार की सभी चार विधानसभा उपचुनाव सीटें जीते। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा किया है।"
निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अब बड़ा बयान दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि हमें इस नतीजे से सबक सीखना होगा और महाराष्ट्र की जनता ने जो भी फैसला लिया है, हमें उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र की जनता के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर
निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की।
तरारी विधानसभा सीट पर बीजेपी के विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 10 हजार से ज्यादा वोटों से CPI (ML) के राजू यादव को हराया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, विशाल को 78,755 और राजू को 68,143 वोट हासिल हुए।
रामगढ़ विधानसभा सीट पर BJP के अशोक कुमार की जीत हुई है। उन्होंने महज 1000 वोटों से बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार को हराया। ईसीआई के आंकड़ों के मुताबिक, अशोक को 62,257 और सतीश को 60,895 वोट हासिल हुए।
बेलागंज सीट पर जेडीयू की मनोरमा देवी की जीत हुई है। उन्होंने 21 हजार से ज्यादा वोटों से आरजेडी कैंडीडेट विश्वनाथ कुमार को हराया है।
इमामगंज सीट पर HAM की दीपा कुमारी की जीत, 50 हजार से ज्यादा वोटों से आरजेडी कैंडीडेट को हराया
बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। ECI के अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के अशोक कुमार सिंह, बीएसपी के संतोष कुमार से महज 1815 वोटों से आगे चल रहे हैं।
रामगढ़ विधानसभा सीट पर करीबी मुक़ाबला देखने को मिल रहा है। यहां बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह महज 719 वोटों से बसपा कैंडीडेट सतीश कुमार से आगे चल रहे हैं। 10 राउंड की काउंटिंग के बाद अशोक को 58,375 और सतीश को 57,656 वोट मिले हैं।
बिहार उपचुनाव की सभी चार सीटों रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज पर NDA आगे चल रही है। तरारी और रामगढ़ में बीजेपी, इमामगंज में HAM और बेलागंज में JDU कैंडीडेट्स आगे चल रहे हैं।
इमामगंज विधानसभा सीट पर 13 में से 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है, जल्द ही नतीजे सामने आएंगे। जिसके बाद HAM उम्मीदवार दीपा कुमारी आगे चल रही हैं। उन्हें 51,132 वोट मिले हैं। आरजेडी कैंडीडेट रोशन कुमार को 45,569 वोट, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 36,453 वोट मिले हैं।
रामगढ़ सीट पर 7 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत को 41,453, बीएसपी कैंडीडेट सतीश कुमार सिंह को 40,748 वोट, आरजेडी उम्मीदवार अजीत कुमार सिंह को 24,707 वोट मिले हैं।
बिहार की तरारी विधानसभा सीट पर 6 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत को 42,823, सीपीआई-एम कैंडीडेट राजू यादव को 32,622 वोट, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह को 2851 वोट मिले हैं।
बेलागंज विधानसभा सीट पर 5 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गयी है। जिसके बाद ECI के आंकड़ों के मुताबिक, जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को 31,155 वोट, RJD कैंडीडेट विश्वनाथ कुमार सिंह को 22,810 वोट, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कैंडीडेट मोहम्मद अमजद को 8901 वोट मिले हैं।
बिहार की इमामगंज विधानसभा सीट पर 13 राउंड में वोटों की गिनती होनी है। यहां 6 राउंड की काउंटिंग के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की प्रत्याशी दीपा कुमारी आगे चल रही हैं। ECI के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें अब तक 24,992 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर चल रहे आरजेडी कैंडीडेट रोशन कुमार को 23,439 वोट मिले हैं।
रामगढ़ सीट पर बीएसपी कैंडीडेट सतीश कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। ECI के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें 19,584 वोट अब तक मिले हैं, वहीं, दूसरे स्थान पर चल रहे बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को अब तक 16,495 वोट मिले हैं।
चुनाव आयोग ने तरारी सीट के आंकड़ें जारी किए हैं। यहां बीजेपी कैंडीडेट विशाल प्रशांत आगे चल रहे हैं। ECI के आंकड़ों के मुताबिक, विशाल को अब तक 6034 वोट अब तक मिले हैं, वहीं, दूसरे स्थान पर चल रहे सीपीआई (एम) के प्रत्याशी राजू यादव को 5901 वोट मिले हैं।
ECI पर इमामगंज उपचुनाव के पहले राउंड के नतीजे सामने आए हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक,
रौशन मांझी- 6135
जीतेन्द्र पासवान- 4165
दीपा कुमारी- 3180
ECI के आंकड़ों के मुताबिक, रामगढ़ सीट पर BSP प्रत्याशी सतीश कुमार, बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी और इमामगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी प्रत्याशी रोशन कुमार आगे चल रहे हैं।
इलेक्शन कमीशन के अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, रामगढ़ सीट पर बीएसपी ने बढ़त बनाई है। BSP के सतीश कुमार सिंह यादव इस सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं, तरारी विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
ECI के आंकड़ों के मुताबिक, इमामगंज सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी पीछे चल रही हैं। पहले चरण की काउंटिंग के बाद आरजेडी कैंडिडेट रोशन मांझी आगे चल रहे हैं।
बिहार की चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर 12 लाख से अधिक मतदाताओं ने 38 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला किया। लोकसभा चुनाव 2024 में इनका प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के निर्वाचित होने के बाद ये सभी चार विधानसभा क्षेत्र खाली हो गए थे।
तरारी, रामगढ़ उपचुनाव में 11 टेबल पर ईवीएम और 2 टेबल पर बैलेट पेपर की गिनती होगी।
बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनाती किए गए हैं।
बिहार की बेलागंज विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह पार्टी समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे। वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जाएगी, इसके बाद EVM के वोटों की काउंटिंग होगी।
बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गयी। पहला रुझान सुबह 9 बजे तक सामने आने की उम्मीद है।
रामगढ़ विधानसभा सीट से अजीत सिंह चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा बीजेपी से अशोक सिंह, जन सुराज पार्टी से सुशील सिंह कुशवाहा और बसपा से पिंटू यादव चुनावी मैदान में थे।
तरारी विधानसभा सीट की बात करें तो बीजेपी ने इस बार सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत को टिकट दिया है। माले की तरफ से राजू यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
गया की इमामगंज और बेलागंज, आरा की तरारी और कैमूर की रामगढ़ विधान सभा सीट पर मुख्य मुकाबला इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच माना जा रहा है। दोनों गठबंधनों के बीच मुकाबला तो है, साथ ही प्रशांत किशोर की जान सुराज ने भी अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।