महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राम जन्मभूमि पर भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के लिए रविवार को अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान वह रोड शो निकाल रहे हैं। महाराष्ट्र के कई सांसद और बड़े नेता भी उनके साथ अयोध्या पहुंचे हैं।
इससे पहले लखनऊ में एकनाथ शिंदे ने बयान देते हुए कहा “मैं अयोध्या जा रहा हूं, वहां पर हम राम लला के दर्शन करेंगे, आरती करेंगे। प्रभू राम चंद्र का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष बाण हमें मिला है”
उनकी इस यात्रा को लेकर संजय राउत का भी बयान आया है। उन्होने कहा ‘मैं भी कई बार अयोध्या जा चुका हूं लेकिन भाजपा हमारे साथ तो नहीं आई थी जब बाबरी का मुद्दा हुआ था, तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रभू श्री राम का आशीर्वाद नहीं मिलता है’
देवेंद्र फडणवीस का बयान
इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होने अयोध्या के लिए निकलने से पहले कहा था ‘मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मै राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं’
इन नेताओं के यहां पहुंचने से पहले अयोध्या में सड़कों पर जगह-जगह उनके होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं।
एकनाथ शिंदे का अयोध्या दौरा, शेड्यूल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सुबह 10:45 बजे राम कथा पार्क हैलीपेड पहुंचे थे। इसके बाद वह रोड शो के जरिए राम कथा पार्क से रैली द्वार होते हुए राम मंदिर दर्शन के लिए वो 11 बजे निकले हैं। वह दोपहर 12:00 बजे राम लला के दर्शन करेंगे और मंदिर निर्माण कार्य देखेंगे।
मुख्यमंत्री शिंदे 1:45 पर भगवान विष्णु देव की जन्मभूमि दिगंबर जैन मंदिर बड़ी मूर्ति रायगंज में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन करेंगे और 2:30 होटल पंचशील में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे लक्ष्मण किला में संत महंत का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। फिर शाम 6:00 बजे सरयू आरती में शामिल होकर लखनऊ के लिए निकलेंगे।