Special Train Timing and Routes: दिवाली-छठ के पर्व पर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। कई लोग अपने घर जाते हैं, ऐसे में स्पेशल ट्रेन की दरकार हर बार देखने को मिल जाती है। इसी कड़ी में अब सरकार कई स्पेशल ट्रेन दिवाली-छठ के मौके पर चलाने वाली है। असल में पश्चिम रेलवे ने इस भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए कई विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
कितनी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी?
असल में इस साल दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक भारतीय रेलवे 6556 विशेष ट्रेनें चला रहा है। यहां भी अकेले पश्चिम रेलवे 106 विशेष ट्रेनों को चला रहा है। यहां भी कई ट्रेनें तो दिल्ली से चल रही हैं, ऐसे में राजधानी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होने वाली है।
टाइमिंग क्या रहने वाली है?
इस बार पुरानी दिल्ली-पटना त्योहार विशेष ट्रेन चलने वाली है। यह 24 और 31 अक्टूबर को रात 11:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:40 तक पटना पहुंच जाएगी। इसी तरह नई दिल्ली-जय नगर त्योहार विशेष ट्रेन भी चलने जा रही है। यह वाली ट्रेन 26, 29 अक्टूबर और 4 नवंबर को दोपहर 2:20 पर चलने वाली है।
इसी तरह नई दिल्ली-बरौनी त्यौहार विशेष ट्रेन भी छठ के समय ही चलने वाली है। 27 और 30 अक्टूबर को यह ट्रेन चलेगी। इसके अलावा 5 नवंबर को भी दोपहर 2:20 पर यह रवाना होगी और सुबह 11:00 बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह वापसी के दौरान बरौनी से 28, 31 अक्तूबर, 3 और 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे ट्रेन चलेगी, वो अगले दिन सुबह 9:10 दिल्ली पहुंच जाएगी।
और जरूरी डिटेल यहां देखें-
- 09447 अहमदाबाद पटना साप्ताहिक 3 WR
- 09425 साबरमती हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक 6 डब्ल्यूआ
- 04166 अहमदाबाद आगरा कैंट साप्ताहिक 3 एनसीआर
- 09457 अहमदाबाद दानापुर साप्ताहिक 3
- 09451 गांधीधाम भागलपुर साप्ताहिक 3 WR
- 09419 अहमदाबाद तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक 3 WR