दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़केर ने विपक्ष की पार्टियों पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिल्ली में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है। भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पूछा कि पुलिसर्किमयों पर हमले और खुफिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की मौत पर अन्य राजनीतिक दल चुप क्यों हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में सभी राजनीतिक दलों का दायित्व है कि शांति कायम करने का प्रयास करें।’’ दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ पर हमला करते हुए जावडे़कर ने कहा कि उनके विधायकों को शांति के लिए काम करना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में धार्मिक आधार पर दंगा पीड़ितों की पहचान की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक रैली में सोनिया गांधी के ‘आर या पार’ के आ’’वान के बाद पिछले दो महीने से हिंसा भड़काने का प्रयास हो रहा था।
जावडे़कर ने कहा कि भाजपा शांति बहाल करने पर काम कर रही है। उन्होंने हिंसा पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस तथा आप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रभावी तरीके से मामला संभालने के कारण दो दिनों में शांति बहाल हो गयी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा शाह का इस्तीफा मांगना ‘‘ओछी राजनीति’’ है।
दिल्ली हिंसा से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
इससे पहले, कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा मामले में सुनवाई करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस मुरलीधर के तबादले को लेकर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने न्यायपालिका की निष्पक्षता पर हमला बोला है।सरकार न्यायपालिका के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही है।
(भाषा इनपुट्स के साथ)