Delhi New CM Atishi Oath Ceremony Oath LIVE Updates: आम आदमी पार्टी की दिग्गज नेता और अरविंद केजरीवाल की करीबी विधायक आतिशी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ पांच मंत्री भी ले रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें आतिशी समेत उनकी कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाई है। आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में 2020 में जीतकर आई थीं। वह केजरीवाल की सरकार में मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री थी। उन्हें 17 सितंबर को आप विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया था। बता दें कि कि अरविंद केजरीवाल ने विवादास्पद दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने यह भी कहा था कि मनीष सिसोदिया भी सीएम पद नहीं संभालेंगे। इसीलिए सीएम का पद आतिशी को दिया गया है।
Delhi New CM Atishi Oath Ceremony LIVE:विधानसभा सत्र में बहुमत साबित करेंगी आतिशी
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी आतिशी के CM बनने पर बधाई दी और उनसे दिल्ली के हित में काम करने की विनती की। उन्होंने कहा कि मैं आतिशी को दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं देता हूं। मैंने दिल्ली से जुड़ी चिंताओं पर उन्हें पत्र लिखा है। हम आने वाले 3-4 महीनों में उन्हें पूरा समर्थन देंगे।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, "हम सभी को अब बस एक काम करना है- अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: दिल्ली की सीएम बनने के बाद आतिशी ने कहा, 'आज मैंने सीएम पद की शपथ ली है लेकिन यह हमारे लिए भावुक क्षण है जब अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का जीवन बदल दिया'
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह उनके लिए सबसे ज्यादा भावुक क्षण हैं। उन्होंने केजरीवाल को ईमानदारी का पर्याय बताया है।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज निवास से निकल चुकी हैं और अब वे कुछ ही मिनटों में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार में मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पुराने मंत्रियों के पास मौजूद विभागों की ज़िम्मेदारी ही रहेगी, जिससे काम पहले की तरह ही हो।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: आतिशी के शपथग्रहण के दौरान कार्यक्रम में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवालभी मौजूद थे, और आतिशी ने शपथ के बाद मंच से उतरने पर अरविंद केजरीवाल के पैर छुए
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: आतिशी की कैबिनेट में शामिल सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में भी शामिल थे। इस कैबिनेट में एक नया चेहरा मुकेश अहलावत हैं।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: आतिशी के सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही उनकी कैबिनेट में 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इसमें सौरभ भारद्वाज से लेकर कैलाश गहलोत, गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन का नाम शामिल है।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: आप विधायक आतिशी ने दिल्ली की सीएम पद के तौर पर शपथ ले ली है। उन्हें दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: दिल्ली के राजनिवास में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी और उनके साथ 5 अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेने से पहले आतिशी अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंची हैं। इसके अलावा उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले आप विधायक भी आप संयोजक से मिलने पहुंचे हैं।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में हरियाणवी कार्ड चल दिया है। हरियाणा के जगाधरी में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने खुलकर कहा कि उनकी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा है। केजरीवाल ने गर्व के साथ खुद को हरियाणवी बताया। लेकिन सवाल यह है कि विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल का हरियाणवी कार्ड कितना काम करेगा?
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: शीला दीक्षित ने दिल्ली की सत्ता पर 15 साल तक राज किया। दीक्षित लगातार तीन बार 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी। वैसे तो वो मूल रूप से पंजाब के कपूरथला की रहने वाली थीं। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को हुआ था। उनकी शादी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुई थी। स्वतंत्रता सेनानी उमा शंकर दीक्षित के बेटे विनोद दीक्षित से उनकी शादी हुई थी। उमा शंकर दीक्षित उन्नाव के उगु गांव के रहने वाले थे। उमा शंकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे। विनोद दीक्षित IAS अधिकारी थे। 20 जुलाई 2019 को 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: निवर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल की जगह सीएम पद की उम्मीदवार आतिशी ने कहा, "जब तक मैं इस जिम्मेदारी को निभा रही हूं, मेरा एक ही लक्ष्य रहेगा। मुझे पता है कि भाजपा अपने एलजी साहब के जरिए दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रचेगी। मुझे पता है कि वह दिल्ली सरकार के कामों और कल्याणकारी योजनाओं को रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन अगले कुछ महीनों तक, जब तक मेरे पास यह जिम्मेदारी है, मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करने और अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार चलाने की कोशिश करूंगी।"
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: आज शपथ ग्रहण समारोह होने के कारण, सात सदस्यीय दिल्ली कैबिनेट में एक पद फिलहाल रिक्त रहने की उम्मीद है। आप के एक पदाधिकारी के अनुसार, उपराज्यपाल सचिवालय को शपथ ग्रहण समारोह के लिए केवल छह नाम प्राप्त हुए हैं, लेकिन उन्होंने इसके पीछे के कारणों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update: दिल्ली को आज आतिशी मार्लेना के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा नेता सुषमा स्वराज दिल्ली सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। दिल्ली की तीन महिला मुख्यमंत्रियों में से दो का उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन रहा है। जिसमें शीला दीक्षित और आतिशी यूपी की बहू रहीं।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने वाली आप नेता आतिशी भी उत्तर प्रदेश की बहू हैं। आतिशी की शादी साल 2006 में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के आनंदपुर गांव के रहने वाले आईआईटी पास इंजीनियर प्रवीण सिंह से हुई थी। प्रवीण सिंह बीएचयू के वाइस चांसलर भी रहे। प्रवीण वर्तमान में सामाजिक कार्य में काफी सक्रिय रहते हैं। वह ग्रामीण अंचल में उत्थान कृषि और सामाजिक स्तर को बेहतर करने के लिए सामाजिक कार्यों को करते हैं
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update : आतिशी और आप के अन्य दिल्ली कैबिनेट मंत्री राज निवास में शाम 4:30 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। आज शपथ ग्रहण समारोह होने के कारण, सात सदस्यीय दिल्ली मंत्रिमंडल में एक पद फिलहाल खाली रहने की उम्मीद है। आप के एक पदाधिकारी के अनुसार, उपराज्यपाल सचिवालय को शपथ ग्रहण समारोह के लिए केवल छह नाम प्राप्त हुए हैं, लेकिन उन्होंने इसके पीछे के कारणों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update : दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 'आप' विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे, जबकि चार मंत्री बरकरार रहेंगे। अहलावत सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने 2020 में 48,000 से अधिक मतों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी।
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update : ‘आप’ नेता गोपाल राय ने कहा कि हम विशेष परिस्थितियों में नया सीएम चुनने की ओर बढ़ रहे हैं। आज शपथ समारोह होगा। सीएम के साथ-साथ मंत्री भी शपथ लेंगे। दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा देश जानता है कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की सरकार को प्रचंड बहुमत दिया था। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए वो किया जो 20-30 साल पुरानी राज्य सरकारें नहीं कर पाईं। इसे रोकने के लिए बीजेपी ने जाल बिछाया और नेताओं को झूठे मामलों में जेल में बंद कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सभी को रिहा कर दिया, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद वे जनता की अदालत में जाएंगे और अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी के भ्रष्टाचार के आरोपों का जनता फैसला करेगी। उन्होंने इस्तीफा दिया और घोषणा की कि अगर वे ईमानदार हैं तो अगले चुनाव में हमें वोट दें और अगर वे ईमानदार नहीं हैं तो हमें वोट न दें। हमें पूरा भरोसा है कि आज शपथ समारोह के बाद पूरी टीम अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू किए गए कामों को अंजाम तक पहुंचाने की दिशा में काम करेगी।"
Delhi CM Atishi Oath Ceremony Live Update : शपथ ग्रहण समारोह से पहले ‘आप’ विधायक मुकेश अहलावत ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत सौभाग्यशाली है। आज से मैं अपनी यात्रा का नया चरण शुरू करूंगा। मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए मैं अरविंद केजरीवाल जी और आतिशी जी का बहुत आभारी हूं।
Atishi Oath Ceremony LIVE: 43 वर्षीय आतिशी ने निवर्तमान केजरीवाल सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्होंने कम से कम 14 प्रमुख विभागों को संभाला है। उनकी ज़िम्मेदारियाँ वित्त, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, बिजली, राजस्व, कानून, योजना, सेवाएँ, सूचना और प्रचार, और सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फैली हुई हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनावों में कालकाजी विधानसभा सीट जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की।
Atishi Oath Ceremony LIVE: फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने लंबित महत्वपूर्ण नीतियों को तेजी से लागू करने को प्राथमिकता देने की तैयारी कर ली है। प्रमुख पहलों में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 की शुरुआत शामिल है।
Delhi New CM Atishi Oath Ceremony LIVE: यह समारोह मूल रूप से 26-27 सितंबर को एक विशेष विधानसभा सत्र के लिए आयोजित किया जाना था, लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल के अनुरोध पर इसे पुनर्निर्धारित किया गया। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
Delhi New CM Atishi Oath Ceremony LIVE: जमानत पर रिहा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात की और अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की। उन्होंने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को पद छोड़ने का कारण बताया और यह स्पष्ट किया कि मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री का पद नहीं संभालेंगे। इस घटनाक्रम ने दिल्ली में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है। केजरीवाल ने यह भी संकेत दिया है कि वह सुरक्षा छोड़ देंगे और 15 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे और "आम आदमी" की तरह रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राज निवास में होने की उम्मीद है और केजरीवाल के इस्तीफ़े से जुड़ी परिस्थितियों के कारण यह "साधारण समारोह" होने की संभावना है।
Delhi New CM Atishi Oath Ceremony LIVE: रिपोर्टों के अनुसार, पिछली सरकार के मंत्रियों - गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन - को बरकरार रखा जाएगा, साथ ही दो अतिरिक्त पार्टी विधायक नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।
Delhi New CM Atishi Oath Ceremony LIVE: आप ने दावा किया है कि अगर दिल्ली में भाजपा सत्ता में आती है तो वह मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक और शिक्षा समेत सभी मुफ्त सरकारी योजनाओं को खत्म कर देगी। जवाब में भाजपा ने आप नेताओं पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। आप नेता संजय सिंह ने जोर देकर कहा कि केवल केजरीवाल ही दिल्लीवासियों को ये मुफ्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो भाजपा के विरोध के बावजूद इन योजनाओं को बनाए रखने के लिए लड़ रहे हैं।
Delhi New CM Atishi Oath Ceremony LIVE: नई मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करने की कोशिश करेंगी, जिसके लिए AAP ने 26-27 सितंबर को सत्र बुलाया है। विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, और फरवरी की शुरुआत में चुनाव होने की उम्मीद है।